टोयोटा किर्लोस्कर मोटर भारत में टोयोटा RAV4 को लॉन्च करने की योजना बना रही है, जिसकी 2021 के मध्य तक आने की उम्मीद है
जापानी कार निर्माता टोयोटा (Toyota) के पोर्टफोलियो में टोयोटा RAV4 (Toyota RAV4) सबसे सफल वाहनों में से एक है। इस क्रॉसओवर एसयूवी को पहली बार 1994 में शुरू किया गया था और वर्तमान में यह अपने पांचवीं पीढ़ी में है। RAV4 एक ग्लोबल मॉडल है, जिसे जापान, अमेरिका, यूरोप और ऑस्ट्रेलिया जैसे बाजारों में बेचा जाता है। अब, जापानी कार निर्माता भारत में RAV4 को भी लॉन्च करने की योजना बना रहा है।
डाइमेंशन की बात करें टोयोटा की यह कार 4,600 मिमी लंबी, 1,855 मिमी चौड़ी, 1,685 मिमी ऊंची और इसका व्हीलबेस 2,690 मिमी का है। कार की स्टाइलिंग काफी शॉर्प और बोल्ड है और यह नए हेडलैम्प्स, टेललैंप्स, बड़े फ्रंट ग्रिल शानदार बम्पर के साथ हैं। प्रोफाइल और व्हील पर ब्लैक कलर की प्लास्टिक क्लैडिंग मिलती है। अपने ज्यादा डाइमेंश के कारण यह दो पक्ति वाली 5 सीटर एसयूवी केबिन में ज्यादा जगह प्रदान करती है।
इसका इंटीरियर डिजाइन काफी अच्छा है, यहां 7-इंच टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम (8-इंच यूनिट वैकल्पिक) के लिए एक फ्लोटिंग डिज़ाइन मिलता है, जो एंड्रॉइड ऑटो, एप्पल कारप्ले, अमेज़ॅन एलेक्सा कनेक्टिविटी प्रदान करता है। इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर में एक बड़े MID के साथ पारंपरिक डायल मिलते हैं, और एक मल्टी-फंक्शन स्टीयरिंग व्हील उपलब्ध है।

कार में कीलेस एंट्री, वायरलेस फोन चार्जिंग और पैनोरमिक ग्लास रूफ और 11-स्पीकर जेबीएल म्यूजिक सिस्टम भी है। बूट स्पेस की बात करें तो यह लगभग 1,065 लीटर जगह प्रदान करता है, जो पूरे परिवार के सामान को रखने के लिए पर्याप्त है।
टोयोटा RAV4 को पावर देने के लिए 2.5-लीटर पेट्रोल इंजन है, जो 203 एचपी की पावर और 250 एनएम का टॉर्क जेनरेट करता है, जो 8-स्पीड ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन के साथ आता है। एसयूवी में हाइब्रिड एडिशन भी है, जिसमें 2.5-लीटर पेट्रोल इंजन के साथ दो इलेक्ट्रिक मोटर्स काम करती हैं। यह सयुंक्त रूप से 219 एचपी की पावर उत्पन्न करता है और केवल सीवीटी के साथ उपलब्ध है।

टोयोटा RAV4 Prime भी है, जो प्लग-इन हाइब्रिड वैरिएंट है, और रेंज में सबसे शक्तिशाली भी है। इसमें 2.5-लीटर इंजन का इस्तेमाल किया गया है, लेकिन तीन इलेक्ट्रिक मोटर्स के साथ है, जो संयुक्त रूप से 302 एचपी की पावर जेनेरेट करता है। यह CVT के साथ उपलब्ध है। भारत में केवल हाइब्रिड या प्लग-इन हाइब्रिड मॉडल प्राप्त होगा। Vellfire की तरह RAV4 भी CBU यूनिट होगा, जिसकी 2,500 यूनिट बेची जाएगी। इसकी कीमत 40 लाख रूपए से 60 लाख रूपए हो सकती है।