
Toyota Glanza के प्रेस्टीज पैकेज में प्रीमियम डोर वाइज़र, बॉडी साइड मोल्डिंग (क्रोम और ब्लैक फिनिश), रियर लैम्प गार्निश जैसी एक्सेसरीज़ शामिल हैं
टोयोटा किर्लोस्कर मोटर (TKM) ने अपनी प्रीमियम हैचबैक Glanza के सभी वेरिएंट में 6 एयरबैग स्टैंडर्ड होंगे, साथ ही कंपनी ने एक नया “प्रेस्टीज एडिशन” एक्सेसरी पैकेज पेश किया है। ये अपडेट न सिर्फ सुरक्षा को मजबूत करते हैं बल्कि ग्राहकों को और अधिक वैल्यू भी प्रदान करते हैं। अपडेटेड फीचर्स के टोयोटा ग्लैंजा की कीमत 6.90 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) से शुरू होती है।
टोयोटा ने अपने सुरक्षा वादे को और मजबूत करते हुए अब Glanza के हर वेरिएंट में छह एयरबैग देना शुरू कर दिया है। इससे ड्राइवर और सभी यात्रियों को और बेहतर सुरक्षा मिलेगी। प्रीमियम स्टाइलिंग और स्मार्ट फीचर्स के चलते Glanza पहले ही युवाओं और शहरों में रहने वाले ग्राहकों की पसंद बनी हुई है। अब यह फीचर इसकी लोकप्रियता को और भी बढ़ाएगा।
ग्लैंजा के ओनरशिप अनुभव को और खास बनाने के लिए टोयोटा ने सीमित समय के लिए एक नया प्रेस्टीज पैकेज लॉन्च किया है। यह एक्सेसरी पैकेज 30 जून से 31 जुलाई 2025 तक उपलब्ध रहेगा। इन डीलर-फिटेड एक्सेसरीज में प्रीमियम डोर वाइज़र, बॉडी साइड मोल्डिंग (क्रोम और ब्लैक फिनिश), रियर लैम्प गार्निश, ORVM और फेंडर के लिए क्रोम गार्निश, रियर स्किड प्लेट, इलुमिनेटेड डोर सिल्स, लोअर ग्रिल गार्निश शामिल हैं।

ग्लैंजा ने भारत में अपने 6 साल पूरे कर लिए हैं और अब तक 2 लाख से ज्यादा यूनिट की बिक्री हो चुकी है। इसमें 1.2-लीटर K-सीरीज़ पेट्रोल इंजन है जो AMT में 22.94 km/l और CNG में 30.61 km/kg का माइलेज देता है। इसमें 9-इंच का टचस्क्रीन, HUD, 360-डिग्री कैमरा और Toyota i-Connect जैसे 45+ कनेक्टेड फीचर्स भी दिए गए हैं।
इसके एक्सटीरियर में सिग्नेचर ग्रिल, LED प्रोजेक्टर हेडलैम्प्स, 16-इंच के अलॉय व्हील्स और स्पोर्टी रंग विकल्प मिलते हैं। जिनमें स्पोर्टिंग रेड, इंस्टा ब्लू, एनटाइसिंग सिल्वर, गेमिंग ग्रे और कैफे व्हाइट शामिल हैं, जो Glanza को एक स्टाइलिश और प्रीमियम लुक देते हैं। टोयोटा ग्लैंजा को 3 साल/1 लाख किमी की स्टैंडर्ड वारंटी (5 साल/2.2 लाख किमी तक एक्सटेंडेबल), 60-मिनट एक्सप्रेस मेंटेनेंस, 24×7 रोडसाइड असिस्टेंस और आसान फाइनेंस विकल्पों के साथ पेश किया जाता है।

हाल ही में टोयोटा ने इसी तरह का पैकेज अपनी हाइराइडर एसयूवी के साथ भी पेश किया है। टोयोटा भारत में अपनी पहली इलेक्ट्रिक एसयूवी अर्बन क्रूजर ईवी को इस साल के आखिर तक लॉन्च कर सकती है, जिसमे 500 किमी की रेंज का दावा किया जाएगा।