भारत में Toyota Innova TRD Sportivo फेस्टिव सीजन में हो सकती है लॉन्च

भारत में टोयोटा इनोवा क्रिस्टा की कीमत 15.66 लाख रुपए से शुरु होकर 24.67 लाख (दोनों कीमतें, एक्स-शोरूम) रुपए तक जाती है

टोयोटा (Toyota) ने हाल ही में इंडोनेशियाई बाजार में इनोवा टीआरडी स्पोर्टिवो एडिशन (Toyota Innova TRD Sportivo) को लॉन्च किया है। चूंकि इनोवा क्रिस्टा (Innova Crysta) भारत में कंपनी की सबसे लोकप्रिय एमपीवी में से एक है। इसलिए टोयोटा भारतीय बाजार में टीआरडी स्पोर्टिवो एडिशन को पेश कर सकती है।

इंडोनेशियन स्पेक इनोवा टीआरडी स्पोर्टिवो मूल रूप से एक लिमिटेड एडिशन है, जो रेग्यूलर एमपीवी पर कुछ कॉस्मेटिक अपग्रेड के साथ आता है। इस अपग्रेड के साथ यह एमपीवी काफी आकर्षक लगती है। आपको बता दें कि टीआरडी ब्रांड के दो एडिशन के साथ भारत में वर्तमान जेनरेशन की टोयोटा फॉर्च्यूनर (Toyota Fortuner) को 2017 और फिर 2019 में पेश किया जा चुका है।

तीसरे TRD संस्करण Fortuner की भी पुष्टि की गई है, और जल्द ही लॉन्च किया जाएगा। अनुमान है कि इनोवा क्रिस्टा टीआरडी स्पोर्टिवो को इस साल के फेस्टिव सीजन के आसपास भारतीय बाजार में लॉन्च किया जा सकता है, जो कि इस एमपीवी की खरीददारी के लिए खरीदारों को आकर्षित करने में मदद करेगी।

Toyota Innova TRD Sportivo-3

इनोवा क्रिस्टा टीआरडी स्पोर्टिवो में एक फॉक्स लिप-स्पॉयलर और एयर वेंट्स के साथ फ्रंट बम्पर शामिल है, जबकि रेडिएटर ग्रिल पर कुछ क्रोम ट्रीटमेंट मिला है। कार में व्हील आर्चिज के पास रियर डोर्स के नीचे टीआरडी स्पोर्टिवो ’बैजिंग देखी जा सकती है।

इसके साथ ही टेलगेट भी है, जो नियमित इनोवा क्रिस्टा और टीआरडी स्पोर्टिवो संस्करण के बीच अंतर करने में मदद करेगा। कार में ब्लैक-आउट अलॉय व्हील्स भी देखें जा सकते हैं, जबकि इंडोनेशिन स्पेक का केबिन एयर प्यूरी फायर के साथ आता है। हालांकि एमपीवी का ओवरआल लेआउट में कोई बदलाव नहीं किया गया है।

Toyota Innova TRD Sportivo-2

टोयोटा इनोवा क्रिस्टा टीआरडी स्पोर्टिवो को पावर देने के लिए संभवतः 2.4-लीटर वाले 4-सिलेंडर डीजल इंजन के साथ 2.7-लीटर, 4-सिलेंडर पेट्रोल इंजन का इस्तेमाल किय़ा जा सकता है, जो कि वर्तमान में रेग्यूलर एमपीवी के साथ पेश किया गया है। 2.4-लीटर डीजल इंजन 150 पीएस अधिकतम पावर और 343 एनएम पीक टॉर्क (ऑटो एनएम के साथ 360 एनएम) जेनरेट करता है, जबकि 2.7-लीटर पेट्रोल यूनिट 166 पीएस की पावर और 245 एनएम का टॉर्क देता है। ट्रांसमिशन में 5-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स है। साथ ही शिक्वेंशनल शिफ्ट के साथ ऑप्शनल 6-स्पीड ऑटोमेटिक भी शामिल है।