अक्टूबर 2021 में टोयोटा इनोवा क्रिस्टा की बिक्री में हुई 36 फीसदी की वृद्धि

अक्टूबर 2021 में टोयोटा की प्रमुख एमपीवी इनोवा क्रिस्टा की बिक्री भारतीय बाजार में 6,000 यूनिट के पार रही, जो कि सालाना आधार पर 36 फीसदी की वृद्धि है

टोयोटा किर्लोस्कर मोटर ने अक्टूबर 2021 के महीने में भारतीय बाजार में कुल मिलाकर 12,440 यूनिट की बिक्री की है, जो कि सितंबर 2021 में बेची गई 9,284 यूनिट के मुकाबले मासिक आधार पर 34 फीसदी की वृद्धि है। इसी तरह टोयोटा ने पिछले साल कि इसी अवधि में कुल मिलाकर 12,373 यूनिट की बिक्री की थी, जो कि सालाना आधार पर 1 प्रतिशत की वृद्धि है।

इसके अलावा इस कंपनी ने 2021 में जनवरी से लेकर अक्टूबर तक की अवधि में कुल मिलाकर 1,06,993 यूनिट की थोक बिक्री की है, जो कि जनवरी 2020 से लेकर अक्टूबर 2020 में बेची गई 60,116 यूनिट के मुकाबले सालाना आधार पर 78 प्रतिशत की वृद्धि है। सेमी कंडक्टर की वैश्विक कमी के बीच यह आकड़े काफी चौकाने वाले हैं।

कंपनी की मानें तो पिछले कुछ महीनों में बाजार में मांग मजबूत रही है और इसके लिए विभिन्न कारकों को जिम्मेदार ठहराया जा सकता है। कंपनी को खरीददारों द्वारा लगातार बुकिंग मिल रही है और यह विपरीत व्यवसायिक परिस्थितियों के बीच भी मांग के रुझान में सामान्य स्थिति बहाल करने का कार्य कर रही है।Toyota-Innova-Crysta-3.jpg

वास्तव में पिछले महीने टोयोटा की बिक्री में इसके प्रमुख मॉडल इनोवा क्रिस्टा और फॉर्च्यूनर अपने-अपने सेगमेंट में हावी रहे, जबकि टोयोटा वेलफायर भी ब्रांड में खरीददारों के विश्वास को दोहराते हुए असाधारण रूप से अच्छा प्रदर्शन कर रही है। इसके अलावा टोयोटा ग्लैंजा और टोयोटा अर्बन क्रूजर को अच्छे बुकिंग ऑर्डर मिल रहे हैं।

अक्टूबर 2021 में एक बार फिर से इसकी लोकप्रिय एमपीवी इनोवा क्रिस्टा ब्रांड की सबसे ज्यादा बिकने वाली कार बनकर उभरी है। पिछले महीने भारतीय बाजार में इस एमपीवी की कुल मिलाकर 6,096 यूनिट की बिक्री हुई है, जो कि अक्टूबर 2020 में बेची गई 4,477 यूनिट के मुकाबले सालाना आधार पर 36 फीसदी की वृद्धि है। कंपनी ने सितंबर 2021 में भी इनोवा क्रिस्टा की कुल मिलाकर 4,724 यूनिट की बिक्री की है।Toyota Innova Crysta Limited Editionभारत में इनोवा क्रिस्टा की लोकप्रियता का कारण इसका व्ययवहारिक नेचर का होना है। यह फैमिली ओरिएंटेड कारों की इच्छा रखने वाले लोगों के साथ-साथ फ्लीट ऑपरटेरों के बीच भी काफी पसंद की जाती है। एमपीवी का आकर्षक डिजाइन और ज्यादा सीटिंग क्षमता इसे भारत में एक लोकप्रिय कार बनाने में मदद करता है। खरीददारों के लिए यह कार 7-सीटर और 8-सीटर दोनों विकल्प में उपलब्ध है।

टोयोटा इनोवा क्रिस्टा को पावर देने के लिए 2.7 लीटर पेट्रोल और 2.4 लीटर डीजल के साथ दो इंजन मिला है, जिसमें पहला 166 पीएस की पावर और 245 न्यूटन मीटर का टॉर्क विकसित करता है, जबकि दूसरा 150 पीएस की पावर और 360 न्यूटन मीटर का टॉर्क विकसित करता है। ट्रांसमिशन विकल्पों में 5-स्पीड मैनुअल और 6-स्पीड टॉर्क कनवर्टर गियरबॉक्स शामिल है। इसे फीचर्स के रूप में एंड्रॉइड ऑटो और ऐप्पल कारप्ले कनेक्टिविटी सपोर्ट के साथ 8.0 इंच का टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम आदि मिलते हैं।