टोयोटा इनोवा क्रिस्टा फेसलिफ्ट को भारत में अगले साल की शुरूआत में विजुअल अपग्रेड के साथ लॉन्च किया जा सकता है
टोयोटा इनोवा क्रिस्टा (Toyota Innova Crysta) फेसलिफ्ट से पर्दा हट गया है। ये गाड़ी इनोवा क्रिस्टा की मौजूदा जनरेशन का एक नया वैरिएंट हैं। भारत में इनोवा क्रिस्टा को साल 2016 में लॉन्च किया गया था और यह भारत में कंपनी की काफी सफल मॉडल रही है। अब अनुमान है कि कंपनी इनोवा क्रिस्टा के फेसलिफ्ट वैरिएंट को अगले साल में लॉन्च कर सकती है।
कंपनी ने नई इनोवा क्रिस्टा को बेहतरीन और शानदार नए अपडेट्स दिए हैं, जिनके कारण इनोवा क्रिस्टा पहले से ज्यादा फीचर्स लोडेड दिखाई देती है। इनोवा क्रिस्टा फेसलिफ्ट का साइज कार के वर्तमान वर्जन के बराबर हो सकता है।
1.रिडिजाइन फ्रंट ग्रिल (Redesigned Front Grille)
फेसलिफ्ट वर्जन में एक बड़ा ग्रिल मिलता है जो ड्यूल-टोन क्रोम और ब्लैक फिनिश में तैयार किया गया है। ग्रिल को भी नया डिजाइन दिया गया है, अब इसमें 5 स्लॉट मिलते हैं। ग्रिल के निचले भाग में क्रोम फिनिश दिया गया है।

2.नए अलॉय व्हील (New Alloy Wheels)
2021 टोयोटा इनोवा क्रिस्टा का समग्र सिल्हूट मौजूदा मॉडल के समान है जिसमें एक विशाल केबिन सुनिश्चित करने वाला एक बड़ा ग्रीनहाउस है। टोयोटा ने चीजों को मसाला देने के लिए 16 इंच के डायमंड कट अलॉय व्हील्स का एक सेट है और यह निश्चित रूप से एमपीवी के स्पोर्टी फैक्टर को अप करता है।
3.एलईडी डेडाइम रनिंग लाइट (New LED Daytime Running Lights)
फेसलिफ्ट वर्जन में हेडलाइट के साइज को भी एकदम बराबर रखा गया है, लेकिन नए वर्जन में दोनों तरफ एक प्रोजेक्टर लैंप के साथ एक हैलोजन लैंप भी दिया गया है। हेडलाइट के कोनों में क्रोम फिनिश दिया हुआ है। कार का रियर प्रोफाइल मौजूदा मॉडल से मिलता जुलता ही है।
4.आल ब्लैक इंटीरियर (All-Black Interior)

इंडोनेशियाई मार्केट में मौजूद किजंग इनोवा की तरह ही नई फेसलिफ्ट इनोवा को रखा जाएगा और इसका इंटीरियर आल ब्लैक होगा। नई इनोवा का इंटीरियर मौजूदा मॉडल से काफी मिलता-जुलता है लेकिन इसमें एम्बिएंट लाइटिंग, ऑटोमेटिक क्लाइमेट कण्ट्रोल सिस्टम, टीएफटी स्क्रीन जैसे कुछ नए फीचर्स दिए गए हैं।
5.इंजन (Engine)
हालांकि, फेसलिफ्ट वर्जन के इंजन में बदलाव करने की काफी कम संभावना है। कंपनी इसे 2.4 लीटर डीजल और 2.7 लीटर पेट्रोल के साथ लाएगी। वर्तमान इण्डिया स्पेक टोयोटा इनोवा क्रिस्टा में डीजल मोटर 148bhp का पावर और 343Nm टॉर्क जनरेट करेगा तो वहीं पेट्रोल मोटर 164bhp का ज्यादा पावर और 245Nm टार्क बनाने का काम करता है।

पेट्रोल में सिर्फ ऑटोमेटिक गियरबॉक्स जबकि डीजल में ऑटोमेटिक के साथ मैनुअल गियरबॉक्स का ओप्शन भी दिया जाएगा। क्रिस्टा के सीएनजी वैरिएंट को भी टेस्टिंग के दौरान देखा जा चुका है। इसलिए यह सीएनजी के साथ भी हो सकती है।