टोयोटा हाइराइडर, हाइक्रॉस, कैमरी, ग्लैंजा हुई महँगी, 60,000 रूपए तक बढ़ी कीमतें

toyota innova hycross-28

Pic Source: PRASHANT M. NAIK ( FAN CLUB )

टोयोटा ने हाइराइडर, हाइक्रॉस, ग्लैंजा और कैमरी की कीमतों में 2,000 रूपए से लेकर 60,000 रूपए तक की वृद्धि की है

टोयोटा किर्लोस्कर मोटर ने घरेलू बाजार में मई 2023 में अर्बन क्रूजर हाइराइडर, इनोवा हाईक्रॉस, ग्लैंजा और कैमरी की कीमतों में बढ़ोतरी की है। टोयोटा इनोवा हाइक्रॉस की कीमतों में 27,000 रुपये तक की बढ़ोतरी की गई है। VX, VX (O), ZX और ZX (O) वेरिएंट की कीमतें प्रभावित हुई हैं जबकि G और GX वेरिएंट की कीमतें समान हैं।

टोयोटा इनोवा हाइक्रॉस की रेंज G 7-सीटर के लिए 18.55 लाख रुपये से शुरू होती है, जो G 8-सीटर के लिए 18.60 लाख रुपये, GX 7-सीटर के लिए 19.40 लाख रूपए और GX 8-सीटर ट्रिम्स के लिए 19.45 लाख रूपए है। कीमतों में 27,000 रुपये की बढ़ोतरी के बाद VX वेरिएंट की नई कीमत क्रमशः 7 और आठ-सीटर वेरिएंट के लिए 25.03 लाख रूपए और 25.08 लाख रूपए है।

वहीं VX (O) की कीमत 7-सीटर वेरिएंट के लिए 27 लाख रूपए है, जबकि 8-सीटर वेरिएंट 5,000 रूपए महंगा है। वहीं कीमतों में वृद्धि के बाद ZX 7-सीटर वेरिएंट की कीमत 29.35 लाख रूपए और ZX (O) की कीमत 29.99 लाख रूपए (सभी कीमतें, एक्स-शोरूम) है।

इनोवा हाइक्रॉस वैरिएंट नई कीमत पुरानी कीमत
G 7-seater 18.55 लाख रूपए 18.55 लाख रूपए
G 8-seater 18.60 लाख रूपए 18.60 लाख रूपए
GX 7-seater 19.40 लाख रूपए 19.40 लाख रूपए
GX 8-seater 19.45 लाख रूपए 19.45 लाख रूपए
VX 7-seater 25.03 लाख रूपए 24.76 लाख रूपए
VX 8-seater 25.08 लाख रूपए 24.81 लाख रूपए
VX (O) 7-seater 27.00 लाख रूपए 26.73 लाख रूपए
VX (O) 8-seater 27.05 लाख रूपए 26.78 लाख रूपए
ZX 7-seater 29.35 लाख रूपए 29.08 लाख रूपए
ZX (O) 7-seater 29.99 लाख रूपए 29.72 लाख रूपए

टोयोटा अर्बन क्रूजर हाइराइडर के G, G CNG, G AT, V, V AT और V AWD ट्रिम्स की कीमतों में 2,000 रूपए की वृद्धि की गई है। वहीं S हाइब्रिड वैरिएंट की कीमत में सबसे ज्यादा वृद्धि की गई है, जो 60,000 रूपए की है और अब इसकी कीमत 16.21 लाख रूपए है। वहीं G हाइब्रिड और V हाइब्रिड की कीमतों में 25,000 रूपए की बढ़ोतरी हुई है और इनकी कीमत क्रमश: 18.24 लाख रूपए और 19.74 लाख रूपए है।

वहीं ग्लैंजा वर्तमान में जापानी ब्रांड द्वारा बेचा जाने वाला एकमात्र मॉडल है जिसकी कीमत 10 लाख रुपये से कम है और इसकी कीमतों में 5,000 रूपए की वृद्धि की गई है। इसकी शुरुआती कीमत 6.70 लाख रूपए है और यह टॉप-स्पेक ट्रिम के लिए 9.99 लाख रूपए (एक्स-शोरूम) तक जाती है।

हाइराइडर वेरिएंट नई कीमत पुरानी कीमत
E 10.73 लाख रूपए 10.48 लाख रूपए
S 12.48 लाख रूपए 12.28 लाख रूपए
S CNG 13.43 लाख रूपए 13.23 लाख रूपए
S AT 13.68 लाख रूपए 13.48 लाख रूपए
G 14.36 लाख रूपए 14.34 लाख रूपए
G CNG 15.31 लाख रूपए 15.29 लाख रूपए
G AT 15.56 लाख रूपए 15.54 लाख रूपए
V 15.91 लाख रूपए 15.89 लाख रूपए
V AT 17.11 लाख रूपए 17.09 लाख रूपए
V AWD 17.21 लाख रूपए 17.19 लाख रूपए
S Hybrid 16.21 लाख रूपए 15.61 लाख रूपए
G Hybrid 18.24 लाख रूपए 17.99 लाख रूपए
V Hybrid 19.74 लाख रूपए 19.49 लाख रूपए

वहीं टोयोटा कैमरी हाइब्रिड की कीमत में 46,000 रूपए की वृद्धि की गई है और अब इसकी कीमत 45.70 लाख रूपए (एक्स-शोरूम) है। उम्मीद की जा रही है कि कंपनी एर्टिगा के रीबैज्ड संस्करण और फ्रोंक्स पर आधारित कूप एसयूवी को भारत में लॉन्च कर सकती है।