मई 2020 में टोयोटा की बिक्री के आंकड़े – Innova, Glanza, Fortuner से Yaris तक

मई 2020 में टोयोटा ने भारत में 1,639 यूनिट की बिक्री दर्ज की, जिसमे इनोवा क्रिस्टा (Toyota Innova Crysta) 759 यूनिट की बिक्री के साथ लिस्ट में सबसे टॉप पर रही

भारत सहित पूरी दुनिया में हेल्थ क्राइसिस के चलते वाहन उद्योग में मंदी का माहौल है और लगभग सभी निर्माता कम बिक्री की समस्या से जूझ रहे हैं। इस बीच टोयोटा किर्लोस्कर मोटर (Toyota Kirloskar Motor) ने मई 2020 में भारत में कुल मिलाकर 1,639 यूनिट की बिक्री दर्ज की, जिसमें इस कंपनी का कोई भी मॉडल चार अंको की बिक्री तक नहीं पहुंच पाया। इस तरह इस कंपनी की बिक्री में भारी गिरावट दर्ज की गई।

इस जापानी निर्माता ने मई 2020 में अपनी लोकप्रिय एमपीवी टोयोटा इनोवा क्रिस्टा (Toyota Innova Crysta) की कुल मिलाकर 759 की बिक्री करके टॉप पर रही, जबकि पिछले साल इसी महीने में यह संख्या 5,631 यूनिट थी। इसी तरह कंपनी ने अपनी कार टोयोटा ग्लैंजा (Toyota Glanza) की कुल मिलाकर 507 यूनिट की बिक्री की, जो पिछले साल 2,142 यूनिट था।

तीसरे नम्बर का स्थान टोयोटा फॉर्च्यूनर (Toyota Fortuner) ने हासिल किया जिसकी मई 2020 में 267 यूनिट बिकी। पिछले साल फॉर्च्यूनर की 1,459 यूनिट बिकी थी। टोयोटा की बिक्री लिस्ट में चौथा स्थान टोयोटा यारिस (Toyota Yaris) ने हासिल किया, जिसकी 63 यूनिट बिकी, जबकि नई एन्ट्री टोयोटा वेलफायर (Toyota Vellfire) 32 यूनिट की बिक्री के साथ पांचवे नम्बर पर रही। बिक्री में सबसे नीचला स्थान टोयोटा कैमरी (Toyota Camry) को मिला, जो कि 13 यूनिट की बिक्री के साथ छठवें स्थान पर रही। पिछले साल इसी महीने में इस कार की 45 यूनिट बिकी थी।

Model May 2020 SalesMay 2019 Sales
Toyota Innova Crysta7595,631
Toyota Glanza5072,142
Toyota Fortuner2671,459
Toyota Yaris63–
Toyota Vellfire32–
Toyota Camry1345

Toyota Glanza-3कंपनी की अन्य अपडेट में टोयोटा किर्लोस्कर मोटर्स (Toyota Kirloskar Motor), मारूति सुजुकी (Maruti Suzuki) के साथ अपनी साझेदारी को दूसरे स्टेज पर ले जानें के लिए कार्य कर रही है। कंपनी विटारा ब्रेज़्ज़ा बैजेज टोयोटा अर्बन क्रूज़र (Vitara Brezza-Urban Cruiser) को आने वाले दिनों में लॉन्च कर सकती है। कंपनी को उम्मीद है कि यह कार इटियोस (Etios) और इटिओस लीवा (Etios Liva) से खाली हुए स्पेस को भर देगी।

रिपोर्ट के मुताबिक टोयोटा अर्बन क्रूज़र (Toyota Urban Cruiser) के फीचर्स मारूति सुजुकी विटारा ब्रेज़ा (Maruti Suzuki Vitara Brezza) के करीब होगें और इसमें मामूली अपडेट किए जाएंगे। यह कार बीएस6 नार्म्स वाले 1.5-लीटर के फोर-सिलेंडर K15B पेट्रोल इंजन द्वारा संचालित होगी, जो 104.7 PS की मैक्सिमम पावर और 138 Nm का पीक टॉर्क जनरेट करेगी। इंजन 5-स्पीड मैनुअल या 4-स्पीड ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन के साथ होगा।