Home कार न्यूज़ मई 2026 की टॉप EV कार कंपनियां – Tata, Mahindra, MG, Maruti,...

मई 2026 की टॉप EV कार कंपनियां – Tata, Mahindra, MG, Maruti, VinFast, BMW

Tata Tiago EV (2)

मई 2026 में इलेक्ट्रिक कारों की बिक्री में टाटा मोटर्स ने महिंद्रा, MG Motor, मारुति सुजुकी और VinFast जैसे ब्रांड्स को पीछे छोड़ते हुए इलेक्ट्रिक कार सेगमेंट में पहला स्थान हासिल किया है

भारत में इलेक्ट्रिक पैसेंजर व्हीकल बाजार ने मई 2026 में अपनी मजबूत बढ़त जारी रखी है। FADA के रिटेल डेटा के अनुसार, मई 2026 में कुल 26,682 इलेक्ट्रिक कारों का रजिस्ट्रेशन हुआ, जो पिछले साल इसी महीने दर्ज की गई 14,725 यूनिट्स की तुलना में 81.2 प्रतिशत अधिक है। वहीं अप्रैल 2026 के मुकाबले बिक्री में 2 प्रतिशत की बढ़ोतरी भी दर्ज की गई है।

टाटा मोटर्स ने एक बार फिर इलेक्ट्रिक कार सेगमेंट में अपना दबदबा बनाए रखा। कंपनी ने मई 2026 में 10,340 यूनिट्स की बिक्री दर्ज की, जबकि पिछले साल इसी महीने यह आंकड़ा 5,083 यूनिट्स का था। इस तरह टाटा ने 103.4 प्रतिशत की सालाना वृद्धि हासिल की है। Tiago EV, Punch EV और Nexon EV की मजबूत मांग ने कंपनी को बाजार में अग्रणी बनाए रखा।

मई 2026 में कुल इलेक्ट्रिक कार बिक्री में टाटा मोटर्स की हिस्सेदारी करीब 39 प्रतिशत रही। दूसरे स्थान पर महिंद्रा रही, जिसने मई 2026 में 6,210 यूनिट्स की बिक्री की। पिछले साल की 2,891 यूनिट्स की तुलना में कंपनी ने 114.8 प्रतिशत की शानदार वृद्धि दर्ज की है। XEV 9e, BE 6 और नई तीन-पंक्ति वाली XEV 9S की लोकप्रियता ने महिंद्रा की स्थिति को और मजबूत किया है।

Mahindra XEV 9S (10)

OEM

May 2026

May 2025

YoY Growth

Tata Motors

10,340

5,083

103.4%

Mahindra

6,210

2,891

114.8%

JSW MG Motor India

4,984

4,599

8.37%

Maruti Suzuki

1,591

VinFast

1,238

BYD India

686

621

10.47%

Hyundai Motor India

460

719

-36.02%

BMW India

352

201

75.12%

Kia India

349

41

751.22%

Mercedes-Benz

208

122

70.49%

Tesla India

35

Volvo Auto India

29

36

-19.44%

Stellantis India

22

129

-82.95%

Others

178

283

-37.10%

Total

26,682

14,725

81.20%

तीसरे स्थान पर JSW MG Motor India रही। कंपनी ने मई 2026 में 4,984 यूनिट्स की बिक्री की, जिसका श्रेय मुख्य रूप से MG विंडसर EV को जाता है। हालांकि अप्रैल 2026 की तुलना में बिक्री में 8 प्रतिशत की गिरावट आई, लेकिन सालाना आधार पर कंपनी ने 8.4 प्रतिशत की बढ़ोतरी दर्ज की है। वहीं मारुति सुजुकी चौथे स्थान पर रही और कंपनी ने 1,591 इलेक्ट्रिक कारों की बिक्री की है।

वहीं VinFast ने 1,238 यूनिट्स की बिक्री के साथ पाँचवा स्थान हासिल किया। वियतनामी कंपनी अपनी VF सीरीज की इलेक्ट्रिक SUVs के जरिए भारतीय बाजार में तेजी से अपनी मौजूदगी बढ़ा रही है। प्रीमियम और लग्जरी ब्रांड्स की बात करें तो BYD ने 686 यूनिट्स की बिक्री के साथ 10.5 प्रतिशत की सालाना वृद्धि दर्ज की। BMW ने 352 यूनिट्स बेचकर 75.1 प्रतिशत की बढ़ोतरी हासिल की, जबकि Mercedes-Benz ने 208 यूनिट्स की बिक्री की और अप्रैल 2026 के मुकाबले 76.3 प्रतिशत की मासिक वृद्धि दर्ज की।

bmw ix1 electric-5

दूसरी ओर, हुंडई और किआ की बिक्री अपेक्षाकृत कम रही। हुंडई ने 460 यूनिट्स और किआ ने 349 यूनिट्स की बिक्री की। अमेरिकी EV निर्माता Tesla ने भारतीय बाजार में एंट्री के बाद मई 2026 में 35 यूनिट्स का रजिस्ट्रेशन दर्ज किया। वहीं वॉल्वो  ने 29 यूनिट्स और Stellantis ने 22 यूनिट्स की बिक्री दर्ज की है। कुल मिलाकर, मई 2026 में इलेक्ट्रिक कार बाजार ने मजबूत प्रदर्शन किया, जिसमें टाटा मोटर्स, महिंद्रा और MG Motor ने शीर्ष तीन स्थानों पर कब्जा बनाए रखा।