अप्रैल 2022 की बिक्री में टॉप 8 एसयूवी – नेक्सन, क्रेटा, ब्रेजा, सेल्टोस, एक्सयूवी700

tata nexon-2

Picture credit - Anupam kulkarni

टाटा नेक्सन अप्रैल 2022 में 13,471 यूनिट के साथ देश में सबसे ज्यादा बिकने वाली एसयूवी रही है, जो अप्रैल 2021 में बेची गई 6,938 यूनिट के मुकाबले सालाना आधार पर 94.16 फीसदी की वृद्धि है

भारत में अपना कारोबार कर रही विभिन्न कार निर्माताओं ने अप्रैल 2022 के लिए अपनी कारों की बिक्री के आंकड़ों को जारी कर दिया है और हर बार की तरह इस बार भी एसयूवी सेगमेंट ने संबधित ब्रांड के सेल्स वॉल्यूम को बढ़ाने में मदद की है। अप्रैल 2022 में एक बार फिर से टाटा मोटर्स की कॉम्पैक्ट एसयूवी नेक्सन सबसे ज्यादा बिकने वाली एसयूवी बनकर उभरी है।

टाटा मोटर्स ने अप्रैल 2022 में भारत में नेक्सन की कुल मिलाकर 13,471 यूनिट की बिक्री है, जो अप्रैल 2021 में बेची गई 6,938 य़ूनिट के मुकाबले सालाना आधार पर 94 फीसदी की मजबूत वृद्धि है। नेक्सन पिछले महीने वैगनआर और अर्टिगा के बाद देश में तीसरी सबसे ज्यादा बिकने वाली यात्री कार थी। वहीं हुंडई क्रेटा ने भी अपना दम दिखाया है और यह 12,651 यूनिट की बिक्री के साथ देश में दूसरी सबसे ज्यादा बिकने वाली एसयूवी बनकर उभरी है।

इसके मुकाबले क्रेटा की अप्रैल 2021 में 12,463 यूनिट की बिक्री हुई थी, जो सालाना आधार पर 2 फीसदी की वृद्धि है। अप्रैल 2022 में मारूति सुजुकी विटारा ब्रेजा 11,764 यूनिट की बिक्री के साथ तीसरे स्थान पर रही है, जो अप्रैल 2021 में बेची गई 11,220 यूनिट के मुकाबले सालाना आधार पर 5 फीसदी की वृद्धि है।

टॉप 8 एसयूवी अप्रैल 2022 अप्रैल 2021
1. टाटा नेक्सॉन (94%) 13,471 6,938
2. हुंडई क्रेटा (2%) 12,651 12,463
3. मारुति सुजुकी ब्रेज़ा (5%) 11,764 11,220
4. टाटा पंच 10,132   –
5. हुंडई वेन्यू (-25%) 8,392 11,245
6. किआ सेल्टोस (-7%) 7,506 8,086
7. किआ सोनेट (-30%) 5,404 7,724
8. महिंद्रा XUV700 4,494   –

खबरों की मानें तो मारूति सुजुकी जून 2022 में ब्रेजा के नए जेनरेशन को लॉन्च कर सकती है और इसके एक्सटीरियर और इंटीरियर में बड़े पैमाने पर बदलाव होंगे, साथ ही इसे कई नए फीचर्स भी दिए जाएंगे। नई ब्रेजा को इस बार एर्टिगा की तरह एक नया सीएनजी पावरट्रेन मिल सकता है। वहीं पिछले साल फेस्टिव सीजन में लॉन्च हुई टाटा पंच अप्रैल 2022 में 10,132 यूनिट की बिक्री के साथ चौथे स्थान पर रही है।

अप्रैल 2022 में हुंडई ने वेन्यू की कुल मिलाकर 8,392 यूनिट की बिक्री की है, जबकि अप्रैल 2021 में इसकी 11,245 य़ूनिट की बिक्री हुई थी, जो कि सालाना आधार पर 25 प्रतिशत की गिरावट है। वेन्यू को इस साल फेसलिफ्ट अपडेट और सीएनजी पावरट्रेन मिलने की उम्मीद है। वहीं किआ ने पिछले महीने सेल्टोस की कुल 7,506 यूनिट की बिक्री की है, जो अप्रैल 2021 में बेची गई 8,086 यूनिट के मुकाबले सालाना आधार पर 7 फीसदी की गिरावट है।वहीं अप्रैल 2022 में किआ सोनेट की कुल मिलाकर 5,404 यूनिट की बिक्री हुई है, जो अप्रैल 2021 में बेची गई 7,724 यूनिट के मुकाबले सालाना आधार पर 30 प्रतिशत की गिरावट है। वहीं महिंद्रा की एक्सयूवी700 टॉप एसयूवी की सूची में अपनी जगह बनाने में कामयाब रही है और इसकी कुल मिलाकर 4,494 यूनिट की बिक्री हुई है।