विश्व ईवी दिवस पर हम आपके लिए भारत में उपलब्ध 7 ऐसे आल इलेक्ट्रिक वाहनों की सूची लेकर आए हैं जो वर्तमान में बिक्री पर हैं
इलेक्ट्रिक वाहनों को भविष्य का वाहन माना जा रहा है और भारत सरकार साल 2030 तक भारत में चलने वाले सभी डीजल-पेट्रोल वाहनों को खत्म कर देना चाहती है। देश में बढ़ते प्रदूषण को ध्यान में रखते हुए और इलेक्ट्रिक वाहनों को बढ़ावा देने के लिए सब्सिडी भी दे रही है।
इसके पहले इस साल की शुरूआत में ग्रेटर नोएडा में आयोजित हूए 2020 ऑटो एक्सपो का थीम भी इवेक्ट्रिक वाहनों का था, जबकि आज विश्व इलेक्ट्रिक ईवी दिवस है। ऐसे में आपको भारत में उपलब्ध उन 7 ऐसे आल इलेक्ट्रिक वाहनों के बारे में जानना चाहिए, जो वर्तमान में देश में बिक्री पर हैं और भविष्य को ध्यान में रखते हुए नया बेंचमार्क सेट कर रहे हैः
1. टाटा नेक्सन ईवी (Tata Nexon EV)

टाटा मोटर्स (Tata Motors) ने इस साल की शुरुआत में अपनी प्रमुख एसयूवी टाटा नेक्सन के एक ऑल इलेक्ट्रिक एडिशन टाटा नेक्सन ईवी को लॉन्च किया था, जो कि टाटा की पहली आल इलेक्ट्रिक एसयूवी भी है। इस कार की कीमत 13.99 लाख रुपये से लेकर 15.99 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) है। Nexon EV को पावर देने के लिए Ziptron तकनीक पर आधारित IP67 रेटेड 30.2 kWh लिथियम-आयन बैटरी का उपयोग किया गया है, जो कि 129 PS की पावर और 245 NM का टॉर्क जेनरेट करती है, जिसकी रेंज 312 किमी की है।
2. एमजी जेडएस ईवी (MG ZS EV)

एमजी मोटर इंडिया (MG Motor India) ने भी इस साल की शुरुआत में ZS EV के साथ भारत में अपनी पहली आल इलेक्ट्रिक एसयूवी को लॉन्च किया था, जिसकी कीमत 20.88 लाख रुपये से लेकर 23.58 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) के बीच है। इस इलेक्ट्रिक कार को एक्साइट और एक्सक्लूसिव दो वेरिएंट में बेचा जाता है और यह कई नई सुविधाओं से लैस है। MG ZS EV को पावर देने के लिए 44.5 kWh लिक्विड-कूल्ड IP67 रेटेड बैटरी का इस्तेमाल किया गया है, जो कि 145 PS की पावर और 353 NM का टॉर्क जेनरेट करती है और इसकी रेंज 340 किमी की है।
3. हुंडई कोना इलेक्ट्रिक (Hyundai Kona Electric)

हुंडई कोना इलेक्ट्रिक को पिछले साल भारत की पहली आल इलेक्ट्रिक एसयूवी के रूप में लॉन्च किया गया था, और यह कार देश में काफी अच्छा प्रदर्शन कर रही है। कोना में पावर देने के लिए 39.2 kWh की बैटरी लगाई गई है, जो एक बार चार्ज होने पर 452 किमी की ARAI- प्रमाणित रेंज देती है और 136 PS की पावर और 395 NM का टॉर्क जेनरेट करती है। इसकी उपकरण सूची में वेन्टीलेटेड सीटें शामिल हैं, इलेक्ट्रिक सनरूफ, वायरलेस चार्जर, 7 इंच इंफोटेनमेंट स्क्रीन के साथ एप्पल कारप्ले और एंड्रॉइड ऑटो कनेक्टिविटी शामिल है। इस इलेक्ट्रिक एसयूवी की कीमत वर्तमान में 23.75 रुपये से लेकर 23.94 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) के बीच है।
4. बजाज चेतक इलेक्ट्रिक (Bajaj Chetak Electric)

बजाज ऑटो ने इस साल की शुरूआत में चेतक इलेक्ट्रिक के साथ अपने ब्रांड चेतक की वापसी की थी और यह स्कूटर दो वेरिएंट्स में उपलब्ध है जिसमे अर्बन और प्रीमियम शामिल हैं, जिसकी कीमत 1 लाख रुपये और 1.15 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) है। चेतक में पावर देने के लिए 3 kWh लीथियम-आयन बैटरी लगाई है, जो कि 15 amp इलेक्ट्रिकल आउटलेट से चार्ज किया जा सकता है। एक बार चार्ज होने पर यह स्कूटर इको मोड में 95 किमी और स्पोर्ट मोड में 85 किमी की रेंज देता है।
5. टीवीएस आईक्यूब (TVS iQube)

टीवीएस आईक्यूब को पहले इलेक्ट्रिक स्कूटर के रूप में लॉन्च किया गया था और यह बजाज चेतक का निकटतम प्रतिद्वंद्वी है। यह स्कूटर 4.4 kW की इलेक्ट्रिक मोटर के साथ आता है, और टीवीएस का दावा है कि यह एक बार फुल चार्ज पर 75 किमी की रेंज देता है। इसकी स्पीड लिमिट 78 किमी/घंटा है और इसकी कीमत 1.15 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) तय़ की गई है।
6. रिवोल्ट आरवी400 (Revolt RV400)

आरवी 400 उन दो इलेक्ट्रिक बाइक्स में से एक है, जिसे रिवोल्ट भारतीय बाजार में बेचती है। यह एक प्रीमियम इलेक्ट्रिक बाइक है, जिसे 3 kW की इलेक्ट्रिक मोटर मिली है और 3.24 kWh लीथियम-आयन बैटरी पैक के साथ रखा गया है। कंपनी का दावा है कि यह बाइक इको मोड में 150 किमी, सामान्य मोड में 100 किमी और स्पोर्ट्स मोड में 80 किमी की रेंज देती है। यह इलेक्ट्रिक बाइक बेस और प्रीमियम दो वेरिएंट्स में उपलब्ध है और इसकी कीमत क्रमशः 1.29 लाख रुपए से लेकर 1.48 लाख रुपये (दोनों कीमतें, एक्स-शोरूम) है।
7. एथर 450एक्स (Ather 450X)

एथर एनर्जी (Ather Energy Pvt Ltd) ने साल 2018 में अपने पहले प्रोडक्ट Ather 450 ई-स्कूटर को भारत में लॉन्च किया था। इसके दो साल बाद कंपनी ने Ather 450X को एक नए रूप पेश किया। यह इलेक्ट्रिक स्कूटर एथर 450 की तुलना में फुल चार्ज में 85 किमी (इको मोड) तक चल सकता है, और इसे पावर देने के लिए 3.3 kW/6 kW (कांटीन्यूस/पीक) मोटर मिली है जो 26 Nm का टार्क जेनरेट करती है। Ather 450X की एक्स-शोरूम कीमत 1.59 लाख रुपए है।