भारत में लॉन्च होने वाली टॉप 7 इलेक्ट्रिक कारें – अल्ट्रोज़ ईवी से लेकर बीएमडब्ल्यू i4 तक

tesla model y_

यहाँ उन 7 आगामी इलेक्ट्रिक कारों को सूचीबद्ध किया गया है, जिन्हें इस साल भारतीय बाजार में लॉन्च किया जाना है

भारत में डीजल-पेट्रोल की बढ़ती कीमतों ने निश्चित तौर पर लोगों की जेब पर बोझ डाला है और यही वजह है कि देश में इलेक्ट्रिक वाहनों की ओर लोगों का रूझान बढ़ा है। हालाँकि अभी भी यह बहुत सीमित मात्रा में है, लेकिन इसकी वजह इलेक्ट्रिक वाहनों की कम उपलब्धता व उनकी कम रेंज भी हो सकती है। ऐसे में उम्मीद यही है कि जैसे-जैसे इलेक्ट्रिक वाहनों का विस्तार होगा और इनके इनकी रेंज भी बढ़ेगी वैसे-वैसे इलेक्ट्रिक वाहनों का बाजार भी बड़ा होता जाएगा।

भारत में अपना कारोबार कर रही विभिन्न वाहन निर्माता कंपनियां खरीददारों की इस जरूरत को निश्चित तौर पर समझ रही हैं और देश में अपने इलेक्ट्रिक वाहनों को लॉन्च करने की योजना बना रहे हैं। वास्तव में साल 2022 इलेक्ट्रिक वाहनों के लिए काफी उम्मीदों वाला साल होने वाला है। यहाँ उन टॉप 7 इलेक्ट्रिक कारों को सूचीबद्ध किया गया है, जिन्हें 2022 में भारत में लॉन्च किया जाएगा।

1. टाटा अल्ट्रोज़ इलेक्ट्रिक

टाटा मोटर्स ने 2020 ऑटो एक्सपो में अल्ट्रोज इलेक्ट्रिक को प्रदर्शित किया था और उम्मीद है कि इसे 2022 में लॉन्च किया जाएगा। इस इलेक्ट्रिक हैचबैक में नेक्सन ईवी और टिगोर ईवी के समान ब्रांड का जिपट्रॉन पावरट्रेन होगा। उम्मीद है कि इसका बैटरी पैक एक बार पूरी तरह से चार्ज होने पर 300 किमी से 350 किमी की ड्राइविंग रेंज देने में सक्षम होगा। इसकी शुरुआती कीमत लगभग 11 लाख रूपए होगी, जो इसे नेक्सन ईवी की तुलना में ज्यादा किफायती बनाने में मदद करेगा।tata altroz ev

2. महिंद्रा ईकेयूवी100

महिंद्रा ईकेयूवी100 को पहली बार 2020 ऑटो एक्सपो में देखा गया था और इसके साथ साथ कंपनी ने एक्सयूवी300 के भी इलेक्ट्रिक वर्जन को भी शोकेस किया था। हालाँकि देश में इसकी लॉन्च में देरी हुई है, लेकिन उम्मीद है कि इसे 2022 में लॉन्च किया जाएगा। उम्मीद है कि कंपनी देश में इस इलेक्ट्रिक कार को कई विकल्पों में पेश करेगी और इसमें 147 किमी की ड्राइविंग रेंज होगी। इसका इलेक्ट्रिक इंजन 54 बीएचपी की पावर और 120 न्यूटन मीटर का टॉर्क विकसित करने में सक्षम होगा।

3. वोल्वो XC40 रिचार्ज

स्वीडिश कार निर्माता कंपनी वोल्वो ने पिछले साल देश में XC40 रिचार्ज इलेक्ट्रिक को पेश करने की योजना बनाई थी, लेकिन सेमीकंडक्टर्स की वैश्विक कमी के कारण इसे स्थगित करना पड़ा था। लेकिन उम्मीद है कि XC40 रिचार्ज को 2022 की शुरुआत में लॉन्च किया जाएगा। इस कार को दो इलेक्ट्रिक मोटर मिलेंगी, जो कि 78kWh बैटरी पैक द्वारा संचालित होते हैं और 402 बीएचपी की पावर और 660 न्यूटन मीटर का टार्क उत्पन्न करते हैं। यह गाड़ी केवल 4.9 सेकेंड में शून्य से 100 किमी प्रति घंटे की रफ्तार पकड़ने में सक्षम होगी और इसकी अधिकतम स्पीड 180 किमी प्रति घंटा की होगी। माना जा रहा है कि इस कार का बैटरी पैक एक बार पूरी तरह से चार्ज होने पर WLTP सायकल के अनुसार 418 किलोमीटर की ड्राइविंग रेंज देने में सक्षम होगी।Volvo XC40 Recharge-2

4. बीएमडब्ल्यू आई4

जर्मन लग्जरी ऑटोमेकर बीएमडब्ल्यू ने हाल ही में देश में आल इलेक्ट्रिक आईएक्स को लॉन्च किया है, जबकि 2022 के मध्य तक उम्मीद है कि बीएमडब्ल्यू भारत में i4 को भी लॉन्च करेगी। यह इलेक्ट्रिक सेडान 83.9kWh बैटरी पैक द्वारा संचालित होगी, जो कि 335 बीएचपी की पावर और 430 न्यूटन मीटर का टार्क विकसित करने में सक्षम होगी। WLTP साइकिल के अनुसार यह बैटरी पैक एक बार पूरी तरह से चार्ज होने पर 590 किमी की ड्राइविंग रेंज देने में सक्षम है। यह कार 11kW से 200kW तक की क्षमता वाले चार्जर को सपोर्ट करेगी।

5. मिनी कूपर एसई

मिनी कूपर एसई को मार्च 2022 में भारत में पेश किया जाएगा, जो कि भारत में सबसे बहुप्रतिक्षित कार भी है। कंपनी ने पहले बैच को केवल 30 यूनिट तक सीमित रखने की योजना बनाई है और इन्हें पहले से ही बुक किया जा चुका है। इलेक्ट्रिक मिनी कूपर एसई 32.6kWh बैटरी पैक द्वारा संचालित होगी, जो 181 बीएचपी की पावर और 270 न्यूटन मीटर का टार्क विकसित करने में सक्षम है और इसमें 270 किमी की रेंज होने की उम्मीद है।Mini-Cooper-SE

6. मर्सिडीज-बेंज ईक्यूएस

एस-क्लास के इलेक्ट्रिक वर्जन EQS को इस साल की शुरुआत में भारतीय वेबसाइट पर लिस्ट किया गया था। इस तरह इस नए मॉडल को 2022 में देश में पेश किया जा सकता है। इस इलेक्ट्रिक कार के RWD EQS 450+ और EQS 580 में 4MATIC AWD सिस्टम के साथ दो विकल्पों में पेश किए जाने की उम्मीद है। इसका इलेक्ट्रिक इंजन 107.8kWh बैटरी पैक के साथ मिलकर कार्य करेगा और इसमें एक बार पूरी तरह से चार्ज होने पर 770 किमी की ड्राइविंग रेंज होगी।Tesla model 3_

7. टेस्ला मॉडल 3/मॉडल वाई

टेस्ला 2022 में भारतीय कार बाजार में प्रवेश कर सकती है और उम्मीद है कि मॉडल 3 और मॉडल वाई देश में इसकी पहली पेशकश होगी। कंपनी भारत में इन कारों को सीबीयू रूट के माध्यम से लाने पर विचार कर रही है। हालाँकि भारत सरकार स्थानीय स्तर पर उत्पादन करने पर जोर दे रही है, लेकिन कंपनी बाद के चरणों में मिली प्रतिक्रिया के बाद यह रणनीति अपना सकती है। फिलहाल भारत में टेस्ला कारों की शुरूआती कीमत 60 लाख (एक्स-शोरूम) होने की उम्मीद है।