भारत में 1.25 लाख रुपये के अंदर टॉप 7 BS6 Bikes

यहां भारतीय बाजार में उपलब्ध ऐसी बाइक की सूची दी जा रही है, जो न केवल बीएस6 मानकों का पालन करते हैं, बल्कि उनकी कीमत भी 1.25 लाख रुपये के अंदर है

भारत में 1 लाख रुपए से अधिक खर्च करना कुछ के लिए सौभाग्य की बात नहीं हो सकती है, लेकिन यह निश्चित रूप से उन लोगों के लिए एक खिंचाव है जो एक बेहतर उत्पाद प्राप्त करने के लिए थोड़ा अतिरिक्त खर्च करने की योजना बना रहे हैं। ऐसे में अगर आप 1 लाख रूपए से थोड़ा और ज्यादा खर्च करने की सोच रहे हैं तो आपको मार्केट में कई ऐसी बाइक मिल जाएगी जो न केवल शानदार हैं बल्कि उनके साथ आपको कई अतिरिक्त फीचर्स भी मिल जाएगें। हम इस लेख में आपको भारत में उपलब्ध 7 ऐसी बीएस6 बाइक के बारे में बताने जा रहे हैं, जिनकी कीमत 1.25 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) के अंदर हैः

1. यामाहा FZS-FI (Yamaha FZS-FI)

यामाहा FZS-FI इस सूची में सबसे सस्ती पेशकश है। हालाँकि इसका यह मतलब नहीं है कि यह बाइक किसी भी मामले में पीछे है। इस बाइक को पावर देने के लिए 149 सीसी वाला सिंगल-सिलेंडर इंजन मिला है, जो 12.4 पीएस की पावर और 13.6 एनएम का टॉर्क उत्पन्न करता है। यामाहा FZS-FI को 1,03,200 रुपए (एक्स-शोरूम) की शुरुआती कीमत में खरीदा जा सकता है।

2. हीरो एक्सपल्स 200 (Hero Xpulse 200)

hero xpulse 200

हीरो एक्सपल्स 200 भारतीय बाजार में उपलब्ध सबसे सस्ती एडवेंचर टूरर मोटरसाइकिल है, और इसकी कीमत 1,11,790 रुपये (एक्स-शोरूम) है। हीरो ने XPulse 200 को 199.6 सीसी सिंगल-सिलेंडर, ऑयल-कूल्ड, फ्यूल-इंजेक्टेड इंजन से लैस किया है जो 17.8 hp की अधिकतम पावर और 16.4 Nm का टॉर्क जेनरेट करता है। इसके प्रमुख फीचर्स में स्मार्टफोन कनेक्टिविटी, टर्न-बाय-टर्न नेविगेशन, एलईडी हेडलैम्प, 276 मिमी और 220 मिमी के पेटल डिस्क आगे और पीछे और सिंगल चैनल एबीएस शामिल है।

3. बजाज पल्सर 220F (Bajaj Pulsar 220F)

बजाज पल्सर 220F इस सूची में सबसे ज्यादा इंजन क्षमता वाली मोटरसाइकिल है। बजाज ने इस मोटरसाइकिल को 220 सीसी 4-स्ट्रोक, 2-वाल्व, ट्विन स्पार्क, डीटीएस-आई एफआई, ऑयल-कूल्ड इंजन से लैस किया है, जो 20.4 पीएस की पावर और 18.5 एनएम का ट़ॉर्क जेनरेट करता है। बजाज ने BS6 पल्सर 220F की कीमत 1,19,789 रुपये (एक्स-शोरूम) रखी है।

4. सुजुकी गिक्सर एसएफ (Suzuki Gixxer SF)

Gixxer SF-2

सुजुकी गिक्सर एसएफ रेग्यूलर Gixxer का एक fully-faired एडिशन है और यह मोटरसाइकिल भारत में काफी लोकप्रिय है। इस बाइक को पावर देने के लिए 155 cc सिंगल-सिलेंडर इंजन दिया गया है, जो कि 13.6 PS की पावर और 13.8 Nm का टॉर्क देता है। वर्तमान में इसकी कीमत 1,21,900 रुपये (एक्स-शोरूम) है।

5. होंडा हॉर्नेट 2.0 (Honda Hornet 2.0)

होंडा हॉर्नेट 2.0 को सीबी हॉर्नेट 160 आर की जगह पर लॉन्च किया गया है और वर्तमान में इसकी कीमत लगभग 1.27 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) है। इस कीमत के लिए, आपको एलईडी लाइटिंग, डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, फ्लैट वन-पीस हैंडलबार के साथ कई महत्वपूर्ण इक्वीपमेंट मिलते हैं। इसे पॉवर देने के लिए 184.4 cc वाले 4-स्ट्रोक सिंगल-सिलेंडर, एयर-कूल्ड इंजन मिला है जो 8500 आरपीएम पर 17.3 PS की पावर, 6000 आरपीएम पर 16.1 Nm का टार्क जनरेट करता है। ट्रांसमिशन में 5-स्पीड गियरबॉक्स शामिल है।

6. टीवीएस अपाचे आरटीआर 200 4V (TVS Apache RTR 200 4V)

2020 apache rtr 160 200 4v bs6 review-6

टीवीएस अपाचे आरटीआर 200 4वी को 1,27,500 रुपए में खरीदा जा सकता है। हालांकि यह कीमत 1,25,000 रूपए से थोड़ा ज्यादा है, लेकिन इसकी प्रीमियम सुविधाएं इस कीमत को जायज ठहराती है। Apache RTR में पावर देने के लिए 197.75 cc का इंजन दिया गया है, जो 20.5 PS की पावर और 16.8 Nm का टॉर्क उत्पन करता है।

7. बजाज पल्सर NS200 (Bajaj Pulsar NS200)

बजाज पल्सर NS200 पल्सर रेंज की प्रमुख नेक्ड स्ट्रीट मोटरसाइकिल है और वर्तमान में इसकी कीमत 1,29,722 रुपये (एक्स-शोरूम) है। बाइक को पॉवर देने के लिए 199.5 cc का 4-स्ट्रोक, SOHC, 4-वाल्व, लिक्विड-कूल्ड, फ्यूल-इंजेक्टेड DTS-i इंजन दिया गया है, जो 24.5 PS की पावर और 18.5 Nm का टॉर्क देता है।

pulsar NS 200यह इस लिस्ट में सबसे शक्तिशाली मोटरसाइकिल है। मोटरसाइकिल एंटी-फ्रिक्शन बुश के साथ एक टेलिस्कोपिक फ्रंट फोर्क्स से सुसज्जित है, और रियर में इसे नाइट्रॉक्स मोनोशॉक अब्सोर्बेर मिलता है। ब्रेकिंग सेटअप में फ्रंट में 300 मिमी डिस्क और पीछे 230 मिमी डिस्क शामिल है।