भारत में लॉन्च होने वाले टॉप 5 इलेक्ट्रिक स्कूटर – हीरो गोगोरो से लेकर ओला तक

Gogoro Viva-2

यहाँ उन पाँच प्रमुख इलेक्ट्रिक स्कूटर की सूची को देखें, जिन्हें भारत में आने वाले समय में लॉन्च किया जाना है

भारत में इलेक्ट्रिक मोबिलिटी धीरे-धीरे गति पकड़ रही है, और कई वाहन निर्माता हमारे बाजार के लिए इलेक्ट्रिक वाहन विकसित करने में व्यस्त हैं। भारत दुनिया में सबसे बड़ा दोपहिया बाजार होने के साथ, इलेक्ट्रिक स्कूटर और मोटरसाइकिल के विकास पर बहुत ध्यान दिया जा रहा है। हम आपको यहाँ भारत के 5 आगामी इलेक्ट्रिक स्कूटरों को बारे में बताने जा रहे हैं:

1. हीरो गोगोरा वीवा

Gogoro Viva

हाल ही में ताइवान की कंपनी गोगोरो और हीरो मोटोकॉर्प ने भारत में इलेक्ट्रिक स्कूटर के विकास और ईवी चार्जिंग इंफ्रास्ट्रक्चर के निर्माण के लिए साझेदारी की है। गोगोरो ने हाल ही में भारतीय बाजार में वीवा का ट्रेडमार्क कराया है, जो कि संभवत: इस साझेदारी का पहला उत्पाद हो सकता है। गोगोरो वीवा एक हल्का, आसानी से चलने वाला इलेक्ट्रिक स्कूटर है। यह इलेक्ट्रिक स्कूटर 4.1 पीएस की पावर उत्पन करता है और इसमें 85 किमी की रेंज का दावा है। इस तरह इंडियन स्पेक में भी यही स्पसिफिकेशन होने की संभावना है और इसे 2022 में लॉन्च किया जा सकता है।

2. सुजुकी बर्गमैन इलेक्ट्रिक

भारत में सुजुकी कई महीनों से बर्गमैन इलेक्ट्रिक की टेस्टिंग कर रही है। इस स्कूटर को संभवतः रेग्यूलर बर्गमैन स्कूटर वाले फीचर्स के साथ पेश किया जाएगा, जिसमें ब्लूटूथ-इनेबल स्मार्टफोन कनेक्टिविटी के साथ आल न्यू डिजिटल इंस्ट्रूमेंट कंसोल शामिल होगा। भारत में इस स्कूटर को इस साल के अंत से पहले लॉन्च किया जा सकता है।

ola electric scooter-3

3. ओला इलेक्ट्रिक स्कूटर

तमिलनाडु में ओला की मेगा फैक्ट्री का काम जोरों पर है, और कंपनी का पहला इलेक्ट्रिक स्कूटर जुलाई 2021 में बाजार में आने वाला है। हालांकि अभी इस आगामी इलेक्ट्रिक स्कूटर का नाम और पावर आउटपुट सामने नहीं आया है, लेकिन जल्द ही इसका खुलासा होने की उम्मीद है। इसके अलावा, ओला ने पूरे भारत में एक हाइपरचार्जर नेटवर्क के लिए अपनी योजनाओं का भी अनावरण किया है, जिसमें भारत के 400 शहरों में 1 लाख चार्जिंग पॉइंट शामिल होंगे।

4. होंडा पीसीएक्स इलेक्ट्रिक

साल 2018 ऑटो एक्सपो में होंडा पीसीएक्स इलेक्ट्रिक स्कूटर को पहली बार देश में प्रदर्शित किया गया था और हाल ही में इस स्कूटर की पेटेंट इमेज लीक हुई है। होंडा का पीसीएक्स इलेक्ट्रिक स्कूटर पहले से ही कुछ अंतरराष्ट्रीय बाजारों में बिक्री के लिए उपलब्ध है और 4.2 किलोवॉट (5.7 पीएस की पावर) इलेक्ट्रिक मोटर द्वारा संचालित है। दो स्वैपेबल बैटरी के साथ आने वाला यह स्कूटर लगभग 41 किमी की रेंज देता है।

Honda-PCX-Electric-2.jpg

5. यामाहा ई01

यामाहा ने 2019 टोक्यो मोटर शो में अपने एक इलेक्ट्रिक स्कूटर के कॉन्सेप्ट ई01 को प्रदर्शित किय़ा था। हाल ही में इस आगामी स्कूटर की पेटेंट तस्वीरें लीक हुई हैं और इसके उत्पादन वर्जन को देश में अगले साल किसी भी समय लॉन्च किया जा सकता है। दरअसल कंपनी द्वारा भारतीय ऑटोमोबाइल उद्योग के इलेक्ट्रिक मोबिलिटी पर ध्यान केंद्रित करने के साथ हम उम्मीद करते हैं कि यामाहा इस इलेक्ट्रिक स्कूटर को भारत में संभवत: 2022 के अंत या 2023 की शुरुआत में लाएगी।