भारत में उपलब्ध टॉप 5 ट्रैक्टर – Mahindra Sarpanch से लेकर Escort 335 तक

यहां भारत में उपलब्ध 5 ऐसे लोकप्रिय ट्रैक्टरों के बारे में जानकारी दी जा रही है, जो कृषि क्षेत्र में अपनी महत्वपूर्ण सेवा दे रहे हैं

भारत कृषि प्रधान देश है और इस क्षेत्र में ट्रैक्टर की उपयोगिता क्या है। यह किसी को बताने की आवश्कता नहीं है। ट्रैक्टर सेगमेंट में भारत अब दुनिया के विशाल बाजारों में से एक बनकर उभरा है और इन दिनों कई निर्माता अपने ट्रैक्टर्स को किसानों के आराम को ध्यान में रखते हुए विकसित कर रहे हैं।

आज कृषि क्षेत्र की कल्पना बिना ट्रैक्टर के नहीं किया जा सकता है। इसलिए इस लेख में भारत में उपलब्ध टॉप 5 ट्रैक्टर के बारे में जानकारी दी जा रही है, जिनकी कंपनियां न केवल भारत में प्रसिद्ध हैं, बल्कि ये अंतर्राष्ट्रीय ट्रैक्टर ब्रांड भी हैं।

1. महिन्द्रा 585 डीआई सरपंच (Mahindra 585 DI Sarpanch)

महिन्द्रा 585 डीआई सरपंच ट्रैक्टर भारतीय निर्माता महिन्द्रा द्वारा विकसित किया गया है और यह 4 सिलेंडर इंजन से 50 hp की पावर जेनरेट करता है। महिंद्रा 585 सरपंच ट्रैक्टर में भारी शुल्क डायफ्राम क्लच है, जो कार्य को आसान बनाता है और इसके साथ मैकेनिकल/हाइड्रोस्टैटिक (वैकल्पिक) स्टीयरिंग आता है, जो कि ट्रैक्टर को कंट्रोल करने में मदद करता है।

महिंद्रा सरपंच का माइलेज हर क्षेत्र में किफायती है और इसकी उठाने की हाइड्रोलिक क्षमता 1640 किलोग्राम तक है। Mahindra 585 DI सरपंच में 8 फॉरवर्ड + 2 रिवर्स गियर बॉक्स है और इसकी कीमत 6.10 लाख रूपए से लेकर 6.50 लाख रूपए है।

2. सोनालिका WT 60 (Sonalika WT 60)

sonalika-wt-60-rx-sikander

सोनालिका ट्रैक्टर भारत में अग्रणी ट्रैक्टर ब्रांड है और यह भारत में नई तकनीक के साथ ट्रैक्टरों की एक विशाल श्रृंखला प्रदान करता है। इन्हीं ट्रैक्टरों में एक सोनालिका WT 60 ट्रैक्टर है, जो सभी उन्नत गुणों के साथ आता है। सोनालिका WT 60 एक 60 एचपी का ट्रैक्टर है, जिसमें 4 सिलेंडर हैं।

सोनालिका WT 60 में डबल क्लच है, जिससे ट्रैक्टर को चलाने में आसानी होती है। इसमें ज्यादा वजन उठाने की हाइड्रोलिक क्षमता भी है। सोनालिका WT 60 का माइलेज हर क्षेत्र में किफायती है और इसमें 62 लीटर का ईंधन टैंक है। इसकी कीमत ऑन रोड कीमत 7.90-8.40 लाख रुपए है।

3. न्यू हॉलैंड 3630 TX  (New Holland 3630 TX)

न्यू हॉलैंड ट्रैक्टर कृषि के क्षेत्र में विश्व का अग्रणी ब्रांड है और इसका 3630 TX ट्रैक्टर 55 एचपी की पावर के साथ आता है, जिसमें 3 सिलेंडर हैं। न्यू हॉलैंड 3630 TX एडिशन में बेहतर क्लच है, जिससे ट्रैक्टर को आसानी से संचालित किया जा सकता है।

न्यू हॉलैंड 3630 TX

न्यू हॉलैंड 3630 TX स्पेशल एडिशन में पावर स्टीयरिंग है, जो कि ट्रैक्टर को कंट्रोल में रखता है। इस ट्रैक्टर में स्लिप होने का खतरा नहीं रहता है। इसमें भी अन्य ट्रैक्टरों की तरह ज्यादा वजन उठाने की हाइड्रोलिक क्षमता है और न्यू हॉलैंड 3630 TX का माइलेज हर क्षेत्र में किफायती है। इसकी ऑन रोड कीमत 7.25 से 7.75 लाख रुपए है।

4. जॉन डियर 5050 D (John Deere 5050 D)

जॉन डियर ट्रैक्टर और कृषि उपकरण बनाने वाली विश्व की अग्रणी कंपनी है और जॉन डियर 5050 डी 4 डब्ल्यूडी डी सीरीज ट्रैक्टर 50 एचपी की पावर के साथ आता है। यह ट्रैक्टर कई महत्वपूर्ण सुविधाओं के साथ आता है और किसी भी हालत में सरल ऑपरेशन के लिए एक स्टीयरिंग प्रणाली के साथ फिट किया गया है।

यह ट्रैक्टर आठ फॉरवर्ड और चार रिवर्स शिफ्टर्स के साथ सिंगल या ट्विन-क्लच विकल्प और सिस्टम ट्रांसमिशन के साथ आता है और इसमें प्लांड फिटेड विकल्प जैसे जेडीएललिंक, रिवर्स पीटीओ, डीलक्स सीट के साथ रोलओवर प्रोटेक्शन सिस्टम और सेफ्टी हार्नेस, एडजस्टेबल फ्रंट शाफ्ट, मैकेनिकल फास्ट राइज और लोअर, सेलेक्टिव मैनेजमेंट वॉल्व और ट्विन पीटीओ दिया गया है। इसकी कीमत 6.90 से 7.40 लाख रूपए है।

5. एस्कॉर्ट जोश 335 (Escort JOSH 335)

एस्कॉर्ट ट्रैक्टर भारत की पूरी खेती आबादी का प्रतिनिधित्व करता है और एस्कॉर्ट का सबसे लोकप्रिय मॉडल एस्कॉर्ट जोश 335 ट्रैक्टर 2 सिलेंडर के साथ आता है, जो 35 HP की पावर के लिए रेट किया गया है। इस ट्रैक्टर को 6 फॉरवर्ड + 2 रिवर्स गियर बॉक्स मिलता है।

एस्कॉर्ट ट्रैक्टर वर्तमान में सात दशकों से किसानों की सात मिलियन आबादी के लिए मशीनों का निर्माण और सेवा कर रही है और यह ट्रैक्टर तकनीकी रूप से सर्वश्रेष्ठ फीचर्स के साथ है। अन्य ट्रैक्टर के साथ इस ट्रैक्टर की हाइड्रोलिक क्षमता अन्य ट्रैक्टरों की तरह दमदार है। भारत में इस ट्रैक्टर की कीमत 5 लाख रूपए है।