
यहां आगामी होंडा जैज़ फेसलिफ्ट की ऐसी टॉप 5 हाइलाइट्स के बारे में जाना जा सकता है, जो इस कार को प्रभावशाली बनाने वाले हैं
होंडा कार्स इंडिया भारत में जल्द ही होंडा जैज (2020 Honda Jazz) के बीएस6 फेसलिफ्ट अवतार को भारत में लॉन्च कर करेगी और डीलरशिप पर आने से पहले इस अपडेट प्रीमियम हैचबैक के लिए प्री-बुकिंग लेना शुरू कर दिया है। ऐसे में अगर आप भी इस नई कार का इंतजार कर रहे हैं और इसे खरीदने के इच्छुक हैं तो यहां दिए जा रहे टॉप 5 हाइलाइट्स पर आपको नजर अवश्य डालनी चाहिएः
1. डीजल इंजन नहीं मिलेगा (No Diesel Engine)
बीएस4 से बीएस6 में अपग्रेड होने के साथ जैज के 1.5-लीटर-i-DTEC डीजल पावरट्रेन को बंद कर दिया जाएगा और अब यह केवल 1.2-लीटर-i-VTEC ’पेट्रोल इंजन के साथ उपलब्ध होगी। यह यूनिट 90 पीएस की पावर और 110 एनएम का पीक टॉर्क उत्पन्न करने में सक्षम है। ट्रांसमिसन में 5-स्पीड मैनुअल या सीवीटी (स्टीयरिंग व्हील के पीछे पैडल शिफ्टर्स के साथ) के साथ जोड़ा जाएगा।
2. शानदार इंटीरियर स्पेस (Brilliant Interior Space)

जैज़ में एमपीवी प्रोफ़ाइल के कारण केबिन में बहुत ज्यादा स्पेस दिया जाता है, जिसके बारे में कंपनी का दावा है कि यह अपने सेगमेंट में सबसे शानदार कार है। फ्लैट-फोल्डिंग फ्रंट सीट्स इसकी शानदार विशेषता है, जबकि इसके अलावा सीटों को नई अपहोल्ट्री भी मिलेगा। हालांकि रियर पैसेंजर के लिए कोई आर्मरेस्ट नहीं होगा।
3. चारों ओर एलईडी लाइट (LED Lights All-Around)
2020 जैज़ में एल शेप वाली हेडल एलईडी डीआरएल के साथ एक एलईडी हेडलैंप क्लस्टर भी होगा। कार में फॉग लैंप भी एलईडी हैं और एलईडी यूनिट ट्रेडिशनल हैलोजन लाइट की तुलना में बहुत बेहतर दिखती हैं, जिसे पिछले मॉडल के साथ पेश किया गया था।

4. वन-टच इलेक्ट्रिक सनरूफ (One-Touch Electric Sunroof)
नई होंडा जैज़ फेसलिफ्ट का सबसे बड़ा आकर्षण नई इलेक्ट्रिक सनरूफ है। हालांकि इस फीचर्स के साथ यह पेश होने वाली पहली कार नहीं है, क्योंकि इसे हुंडई i20 के साथ भी पेश किया गया था। हालांकि कोई भी कार निर्माता फिलहाल हैचबैक पर सनरूफ नहीं दे रहा है, इसलिए लगता है कि होंडा को इस पहलू में बढ़त हासिल होगी।
5. प्रीमियम फीचर्स (Premium Features)

अपनी प्रीमियम हैचबैक स्थिति को सही ठहराने के लिए जैज होंडा स्मार्ट, एंट्री-पुश स्टार्ट/स्टॉप फ़ीचर, इलेक्ट्रो-नियंत्रित ओआरवीएम, मैनुअल और ऑटोमैटिक दोनों एडिशन में क्रूज़ कंट्रोल जैसे कई फीचर्स से लैस होगी। इससे पहले पेट्रोल मैनुअल वेरिएंट में क्रूज़ कंट्रोल की पेशकश नहीं की गई थी।