किआ मोटर्स अपने ग्राहकों को आकर्षित करने के लिए सोनट के साथ कई ऐसे फीचर्स पेश कर रही हैं, जो सेगमेंट में पहली बार हैं
किआ मोटर्स (Kia Motors) ने फरवरी 2020 ऑटो एक्सपो में किआ सोनेट के कॉन्सेप्ट को शोकेश करने के साथ ही भारत में अपनी इस सब-4-मीटर एसयूवी को लॉन्च करने का इरादा स्पष्ट कर दिया था। हाल ही में कंपनी ने इस कार का ग्लोबल डेब्यू किया है और अब जल्द ही इसे स्थानीय बाजार में लॉन्च कर दिया जाएगा।
किआ सोनेट अपने सहयोगी ब्रांड हुंडई वेन्यू के साथ अपने पावरट्रेन और प्लेटफार्म शेयर करेगी, जबकि इसमें कई ऐसे फीचर्स होंगे, जो सेगमेंट में पहली बार होंगे। लिहाजा हम इस लेख में आपको बताने जा रहे हैं कि नई सोनेट में वे 5 कौन से फीचर्स होंगे, जिसे इस एसयूवी के साथ पहली बार पेश किया जाएगाः
1. बड़ा इंफोटेनमेंट सिस्टम (10.25″ Big Infotainment System)
किआ सोनेट वेन्यू से कई फीचर्स ले रही है और इसका टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सेल्टोस पर देखी गई यूनिट की तरह होगा। कार के साथ आने वाला 10.25 इंच का टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट स्क्रीन भारतीय बाजार में किसी भी सब-4-मीटर कार के साथ बेची जा रही सबसे बड़ी यूनिट होगी। यह यूनिट ऐप्पल कारप्ले और एंड्रॉइड ऑटो को सपोर्ट करने वाला होगा।

2. वेंटिलेटेड फ्रंट सीट्स (Ventilated Seats)
बाजार में कुछ हुंडई कारों के साथ-साथ कई किआ कारें भी हैं, जो वेंटिलेशन फ़ंक्शन के साथ आती हैं, लेकिन अभी सब-4-मीटर सेगमेंट में यह सुविधा उपलब्ध नहीं है। इस तरह सोनेट अपने सेगमेंट में पहली ऐसी कार होगी, जिसे वेंटीलेटेड फ्रंट सीटों के साथ पेश किया जाएगा।
3. डीजल ऑटोमेटिक (Diesel Automatic)
हालांकि किआ सोनट का इंजन और गियरबॉक्स वेन्यू से लिया जा रहा है, लेकिन सोनेट को एक अन्य ऑप्शनल ऑटोमेटिक गियरबॉक्स (6-स्पीड MT के अलावा) के साथ पेश किया जाएगा, जो हुंडई वेन्यू में नहीं है।

4. एलईडी साउंड मूड लाइट (LED Sound Mood Light)
सेल्टोस की तरह सोनेट भी एलईडी साउंड मूड लाइट से लैस है। ये LED कार में बजने वाले म्यूजिक की बीट्स के साथ चलते हैं और केबिन को लाइट करते हैं। आप अपने मन मुताबिक कलर ऑप्शन चुन सकते हैं।
5. फ्रंट पार्किंग सेंसर (Front Parking Sensor)

भारतीय बाजार में बेची जा रही सभी कारों में रियर पार्किंग सेंसर अनिवार्य हो सकता है, लेकिन किआ एक कदम और आगे निकल सकती है। सोनेट के साथ फ्रंट पार्किंग सेंसर पेश किया जाएगा, जो पार्किंग सहित कई कार्यों में काफी मददगार होगी। इस फीचर्स के साथ सोनेट अपने सेगमेंट मे पेश होने वाली पहली एसयूवी होगी।