अप्रैल 2026 में इन Hybrid कारों का रहा दबदबा, Innova Hycross नंबर 1

टोयोटा ने अप्रैल 2026 में सबसे ज्यादा हाइब्रिड कारें बेचीं और Hycross 4,100 यूनिट्स के साथ सूची में पहले स्थान पर रही

हाइब्रिड पैसेंजर व्हीकल बाजार में अप्रैल 2026 के दौरान गिरावट देखने को मिली। मार्च 2026 में अच्छी बिक्री दर्ज करने के बाद अप्रैल में कुल हाइब्रिड कार बिक्री घटकर 8,600 यूनिट रह गई, जबकि मार्च में यह आंकड़ा 11,073 यूनिट का था। इस तरह महीने-दर-महीने बिक्री में 22.3 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई है। हालांकि कुल बिक्री घटी, लेकिन टोयोटा ने एक बार फिर इस सेगमेंट में दबदबा बनाए रखा। वहीं, मारुति सुजुकी सबसे बड़ी बढ़त दर्ज करने वाली कंपनी रही और उसके कई मॉडल्स ने पॉजिटिव ग्रोथ हासिल की।

टोयोटा इनोवा Hycross अप्रैल 2026 में भी देश की सबसे ज्यादा बिकने वाली हाइब्रिड कार बनी रही। इस प्रीमियम MPV की 4,100 यूनिट्स डिस्पैच की गईं। हालांकि, मार्च के मुकाबले इसकी बिक्री में 35.5 प्रतिशत की गिरावट आई, क्योंकि मार्च में इसकी 6,357 यूनिट्स बिकी थीं। इसके बावजूद अकेले Innova Hycross ने पूरे हाइब्रिड बाजार की लगभग आधी बिक्री में योगदान दिया।

टोयोटा Hyryder दूसरे स्थान पर रही और इसकी 2,657 यूनिट्स बिकीं। इस मिडसाइज SUV की बिक्री में भी मार्च के मुकाबले 16.7 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई। फिर भी यह भारत की सबसे लोकप्रिय हाइब्रिड SUVs में बनी हुई है। अप्रैल 2026 में सबसे बड़ा आकर्षण मारुति सुजुकी की नई Victoris रही। इस 5-सीटर मॉडल की 793 यूनिट्स बिकीं और इसने 116.1 प्रतिशत की शानदार मासिक बढ़ोतरी दर्ज की। इससे साफ है कि मारुति सुजुकी की नई हाइब्रिड पेशकश को ग्राहकों का अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है।

Rank

Model

April 2026 Sales

MoM

1

Toyota Innova Hycross

4,100

-35.5%

2

Toyota Hyryder

2,657

-16.7%

3

Maruti Suzuki Victoris

793

116.1%

4

Maruti Suzuki Grand Vitara

426

5.4%

5

Maruti Suzuki Invicto

237

24.1%

Maruti Victoris (10)

मारुति सुजुकी Grand Vitara की 426 यूनिट्स बिकीं और इसकी बिक्री में 5.4 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई। ग्रैंड विटारा कंपनी के प्रीमियम Nexa डीलरशिप्स के जरिए बेची जाती है और इसकी हाइब्रिड टेक्नोलॉजी व बेहतर माइलेज की वजह से यह लगातार अच्छा प्रदर्शन कर रही है। मारुति सुजुकी इन्विक्टो ने टॉप-5 सूची में जगह बनाई। इसकी 237 यूनिट्स बिकीं और इसमें 24.1 प्रतिशत की ग्रोथ दर्ज हुई।

इसके अलावा टोयोटा Camry की 199 यूनिट्स और Vellfire की 118 यूनिट्स बिकीं। हालांकि Vellfire की बिक्री में 47.3 प्रतिशत की बड़ी गिरावट दर्ज की गई। होंडा City e:HEV इस सूची में मौजूद इकलौती हाइब्रिड सेडान रही। अप्रैल 2026 में इसकी 70 यूनिट्स बिकीं। माना जा रहा है कि 22 मई को फेसलिफ्ट लॉन्च होने के बाद इसकी बिक्री में बढ़ोतरी हो सकती है।

Camry Hybrid Sprint edition (1)

कंपनी स्तर पर देखें तो टोयोटा ने 7,074 यूनिट्स के साथ 82.3 प्रतिशत मार्केट शेयर हासिल कर हाइब्रिड बाजार पर पूरी तरह कब्जा बनाए रखा। मारुति सुजुकी 1,456 यूनिट्स और 16.9 प्रतिशत हिस्सेदारी के साथ दूसरे स्थान पर रही, जबकि Honda का हिस्सा सिर्फ 0.8 प्रतिशत रहा।

Related

महिंद्रा Thar 3-Door फेसलिफ्ट टेस्टिंग के दौरान फिर दिखी, डिजाइन में होंगे बदलाव

महिंद्रा Thar 3-Door फेसलिफ्ट में नया फ्रंट डिजाइन और...

Yamaha R2 भारतीय बाजार में हुई लॉन्च, कीमत 2.30 लाख से लेकर 2.53 लाख तक

यामाहा R2 में नया 204cc, सिंगल-सिलेंडर, लिक्विड-कूल्ड और फ्यूल-इंजेक्टेड...

TVS Jupiter Dual Tone Spectral Range भारत में हुई लॉन्च, कीमत 89,825 रुपये

TVS Jupiter Spectral Range में कुछ सेगमेंट-फर्स्ट फीचर्स, ड्यूल-टोन...