विस्तार में जानें पाँच नई बातें BS6 Honda X-Blade के बारे में

होंडा (Honda) ने हाल ही में अपनी नई बाइक होंडा एक्स-ब्लेड (2020 Honda X-Blade) के बीएस6 वर्जन को लॉन्च किया है और यह ग्राहकों के लिए दो वेरिएंट में उपलब्ध है

होंडा मोटरसाइकिल एंड स्कूटर इंडिया (Honda Motorcycle and Scooter India) ने हाल ही में भारत में  बाइक होंडा एक्स-ब्लेड (2020 Honda X-Blade) के बीएस6 वर्जन को लॉन्च कर दिया है। कंपनी ने इस बाइक को सिंगल डिस्क और डुअल डिस्क वेरिएंट में लॉन्च किया है, सिंगल डिस्क वेरिएंट की कीमत 1,05,325 (ex-showroom Noida) रूपए से शुरू है और नए अवतार में इसे स्पोर्टियर ग्राफिक्स, फीचर्स के साथ BS6 इंजन प्राप्त हुआ है।

कंपनी ने इंजन अपग्रेड और नए फीचर्स के साथ बाइक की बढ़ी कीमतों को सही ठहराने के लिए कई अन्य इक्वीपमेंट भी जोड़े हैं। ऐसे में अगर आप इस बाइक को खरीदने की योजना बना रहे हैं और इसके बारे में जानना चाहते हैं तो हम आपको इस लेख में इस बाइक के बारे में 5 ऐसी बातें बताने जा रहे हैं, जो इसे खास बनाती हैः

1. Refreshed Graphics (रीफ़्रेशेड ग्राफिक्स)

होंडा ने इस मोटरसाइकिल के डिजाइन में बदलाव नहीं किया है क्योंकि यह पहले से ही काफी माडर्न हैं, लेकिन फ्रंट अब पहले की तुलना में बेहतर है और रोबो-फेस एलईडी हेडलैम्प इसके लुक को शानदार बनाता है। इस बाइक में LED हेडलैम्प, फ्यूल टैंक पर नए डायनैमिक ग्राफिक्स, चंकी ग्रैब रेल्स, शार्प साइड कवर्स, हगर फेंडर्स, लिंक टाइप गियर शिफ्टर, ड्यूल आउटलेट मफलर, LED टेललैम्प और हैजर्ड स्विच जैसे फीचर्स मिलते हैं और ओवरआल स्टाइल को अपरिवर्तित रखते हुए ग्राफिक्स के नए सेट के साथ विजुअल अपील को बढ़ाया है।

BS6 Honda Xblade2

2. Fuel-injected Engine (फ्यूल-इंजेक्टेड इंजन)

X-Blade BS6 को पॉवर देने के लिए 162.7cc वाले एयर-कूल्ड, सिंगल-सिलेंडर इंजन का इस्तेमांल किया गया है, लेकिन अब कार्बोरेटर को फ्यूल-इंजेक्टर द्वारा बदल दिया गया है। यह यूनिट 13.5bhp की पावर और 14.7nm का टॉर्क डेवलप करता है, इसके आउटपुट रेसियो में थोड़ी गिरावट है, लेकिन इससे बाइक के परफार्मेंस पर कोई प्रभाव न पड़ने का दावा किया गया है। इंजन को 5-स्पीड गियरबॉक्स द्वारा कंट्रोल किया जाता है।

3. Nifty Features (निफ्टी फीचर्स)

होंडा X-Blade BS6 में एकमात्र नया फीचर्स इंजन स्टार्ट/स्टॉप स्विच है, जबकि अन्य को बरकरार रखा गया है। बाइक के साथ आल न्यू डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर भी आता है, जिसमें गियर पोजिशन इंडिकेटर, डिजिटल क्लॉक और सर्विस ड्यू इंडिकेटर शामिल हैं।

4. Optional Rear Disc (ऑप्शनल रियर डिस्क)

होंडा एक्स-ब्लेड पहले केवल फ्रंट में डिस्क ब्रेक और रियर पर ड्रम ब्रेक के साथ उपलब्ध थी, लेकिन अब इस बाइक में रियर में डिस्क ब्रेक का ऑप्शन दिया गया है। बाकी हार्डवेयर अपरिवर्तित हैं और यह 17 इंच के अलॉय व्हील के साथ है। बाइक का कर्ब वेट 143 किलो है, जबकि फ्यूल टैंक की क्षमता 12 लीटर है।

5. Price (कीमत)

होंडा एक्स-ब्लेड बीएस6 अपने आउटगोइंग मॉडल की तुलना में ज्यादा महंगा है। अब फ्रंट डिस्क मॉडल की कीमत 1,06,687 रुपये है, जो कि आउटगोइंग वर्जन के मुकाबले लगभग 17,000 रुपये ज्यादा है, जबकि डुअल डिस्क मॉडल की कीमत 1,10,968 रुपए (दोनों कीमतें एक्स-शोरूम, दिल्ली) है।

Related

महिंद्रा Thar 3-Door फेसलिफ्ट टेस्टिंग के दौरान फिर दिखी, डिजाइन में होंगे बदलाव

महिंद्रा Thar 3-Door फेसलिफ्ट में नया फ्रंट डिजाइन और...

Yamaha R2 भारतीय बाजार में हुई लॉन्च, कीमत 2.30 लाख से लेकर 2.53 लाख तक

यामाहा R2 में नया 204cc, सिंगल-सिलेंडर, लिक्विड-कूल्ड और फ्यूल-इंजेक्टेड...

TVS Jupiter Dual Tone Spectral Range भारत में हुई लॉन्च, कीमत 89,825 रुपये

TVS Jupiter Spectral Range में कुछ सेगमेंट-फर्स्ट फीचर्स, ड्यूल-टोन...