मारूति सुजुकी की सबसे ज्यादा माइलेज देने वाली टॉप 5 कारें

मारुति सुजुकी के पास वर्तमान में भारत में सबसे व्यापक सीएनजी पोर्टफोलियो है जिसमें हैचबैक, सेडान और एमपीवी सेगमेंट की कारें शामिल हैं

भारत में सीएनजी कारें लोकप्रिय हो रही हैं, क्योंकि वे न केवल सस्ती परिचालन लागत की पेशकश करती हैं, बल्कि देश में इनकी कीमत भी इलेक्ट्रिक और डीजल की पेशकश की तुलना में बहुत अधिक आक्रामक हैं। लिहाजा यहाँ भारत में उपलब्ध मारुति सुजुकी सीएनजी कारों की सूची दी गई है, जो सबसे ज्यादा माइलेज देती हैं।

1. मारुति सुजुकी स्विफ्ट सीएनजी

मारूति सुजुकी ने हाल ही में मारुति स्विफ्ट सीएनजी को पेश किया है, जो 1.2 लीटर पेट्रोल इंजन द्वारा संचालित है और 77 एचपी की पावर विकसित करता है और इसे 5-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स के साथ जोड़ा गया है। स्विफ्ट अपने प्रतिद्वंद्वियों की तुलना में सबसे ज्यादा माइलेज देने वाली कार है। इसमें 30.90 किमी प्रति/किलो के माइलेज का दावा किया गया है।

2020-bs6-alto-cng-1

2. मारुति सुजुकी ऑल्टो 800

मारूति सुजुकी ऑल्टो 800 भारत में सबसे सस्ती मारुति सीएनजी कार है और इसकी कीमत 5.03 लाख रुपये (एक्स-शोरूम, दिल्ली) है। ऑल्टो 800 को 796 सीसी पेट्रोल इंजन के साथ पेश किया गया है, जो CNG मोड में 40 एचपी की पावर और 60 एनएम का टार्क विकसित करता है। यह 31.59 किमी प्रति/किलो का माइलेज देती है।

3. मारूति सुजुकी डिजायर सीएनजी

मारुति सुजुकी डिजायर सीएनजी वर्तमान में भारत में सबसे अधिक माइलेज देने वाली सीएनजी सेडान है, जो कि 31.12 किमी प्रति/किलो तक है। इस कार का भारत में औरा सीएनजी और टिगोर सीएनजी से मुकाबला है। इसके बेस वेरिएंट की कीमत 8.23 ​​लाख रुपये (एक्स-शोरूम, दिल्ली) है।

Maruti Suzuki Dzire CNG

4. मारुति सुजुकी वैगनआर सीएनजी

मारूति सुजुकी वैगनआर सीएनजी में 34.04 किमी प्रति/किलो के माइलेज का दावा है और यह भी भारत में सबसे ज्यादा माइलेज देने वाली कारों में से एक है। इसकी कीमत 6.42 लाख रुपये (एक्स-शोरूम, दिल्ली) है। यह कार 1.0 लीटर K10C इंजन द्वारा संचालित है जो CNG मोड में 57 एचपी की पावर और 82 एनएम का टार्क विकसित करता है।

Maruti celerio cng-2

5. मारुति सुजुकी सेलेरियो सीएनजी

मारुति सुजुकी सेलेरियो में 35.60 किमी प्रति/किलो के माइलेज का दावा है और यह 1.0 लीटर K10C इंजन द्वारा संचालित है, जो कि 57 एचपी की पावर और 82 एनएम का टार्क विकसित करता है। इस इंजन को फाइव-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स से जोड़ा गया है। भारत में मारुति सुजुकी सेलेरियो सीएनजी की कीमत 6.69 लाख रुपये (एक्स-शोरूम, दिल्ली) से शुरू होती है।