जुलाई 2022 की बिक्री में टॉप 5 इलेक्ट्रिक स्कूटर – प्रेज प्रो, चेतक, iQube, एथर 450X

2022 TVS iQube Electric Scooter

जुलाई 2022 में ओकिनावा प्रेज प्रो कुल मिलाकर 10,041 यूनिट की बिक्री के साथ इलेक्ट्रिक स्कूटर सेगमेंट में सबसे ज्यादा बिकने वाला स्कूटर बनकर उभरा है

भारतीय बाजार में अब इलेक्ट्रिक स्कूटर सेगमेंट की लोकप्रियता बढ़ रही है और इसी बात को ध्यान में रखते हुए कई नए निर्माताओं ने पिछले कुछ महीनों में खरीददारों के लिए अपने नए उत्पाद लॉन्च किए हैं। वर्तमान में देश में कई सक्षम और किफायती इलेक्ट्रिक स्कूटर बिक्री के लिए उपलब्ध हैं। यहां आपको भारत में जुलाई 2022 में सबसे ज्यादा बिकने वाले 5 इलेक्ट्रिक स्कूटरों की सूची दी गई है।

सूची में सबसे पहले स्थान पर ओकिनावा प्रेज प्रो कुल मिलाकर 10,041 यूनिट की बिक्री के साथ रहा है और यह भारत में सबसे किफायती इलेक्ट्रिक स्कूटरों में से एक है। इसकी कीमत 84,747 रुपये (एक्स-शोरूम, दिल्ली) रखी गई है। भारत में इस इलेक्ट्रिक स्कूटर को केवल 1 वेरिएंट में पेश किया जाता है।

वहीं दूसरे स्थान पर टीवीएस आईक्यूब इलेक्ट्रिक टीवीएस आईक्यूब रहा है और कंपनी ने जुलाई 2022 में इसकी 6,304 यूनिट की बिक्री की है। भारत में इसके खूबसूरत लुक्स और प्रभावशाली बिल्ड क्वालिटी के लिए सराहा जाता है, जो इसे अपने प्रतिस्पर्धियों के मुकाबले कड़ी टक्कर देने में मदद करती है। टीवीएस आईक्यूब को भारत में तीन वेरिएंट में बेचा जाता है।okinawa electric scootersवहीं जुलाई 2022 में बजाज चेतक कुल मिलाकर 3,002 यूनिट की बिक्री के साथ तीसरे स्थान पर रही है। कंपनी इस इलेक्ट्रिक स्कूटर के साथ दमदार पैकेज की पेशकश करती है। इस स्कूटर के साथ कंपनी न केवल प्रभावशाली प्रदर्शन और मजबूत बिल्ड क्वालिटी का दावा करती है, बल्कि कंपनी बिक्री के बाद मेंटनेंस सपोर्ट भी प्रदान करती है।

मॉडल जुलाई 2022 में बिक्री
1. ओकिनावा प्रेज प्रो 10,041
2. टीवीएस आईक्यूब इलेक्ट्रिक 6,304
3. बजाज चेतक 3,002
4. एथर 450X 2,714
5. ओकिनावा रिज प्लस 1,302

वहीं एथर 450X पिछले महीने 2,714 यूनिट की बिक्री के साथ चौथे स्थान पर रहा है। हाल ही में कंपनी एक नए पावरट्रेन के साथ भारत में नए 450X को लॉन्च किया है और इसे बड़ी बैटरी और नई सुविधाएँ भी मिलती हैं। एथर 450X की कीमत भारत में 1,32,891 रुपये (एक्स-शोरूम, दिल्ली) से शुरू होती है  और यह तीन वेरिएंट में उपलब्ध है। 450X ईको मोड में 105 किमी की रेंज देती है।ather 450Xइसी प्रकार जुलाई 2022 में ओकिनावा रिज प्लस 1,302 यूनिट की बिक्री के साथ पांचवें स्थान पर रही है। भारत में ओकिनावा रिज की कीमत 66,787 रुपए (एक्स-शोरूम, दिल्ली) से शुरू होती है। इसे 800W मोटर के साथ पेश किया जाता है, जो कि एक बार चार्ज होने पर लगभग 120 किमी की रेंज प्रदान करता है।