यहाँ भारत में टॉप 5 सबसे सस्ती ऐसी कारों की सूची दी जा रही है जो इलेक्ट्रिक सनरूफ के साथ आती हैं
नई कारों में अब इलेक्ट्रिक सनरूफ एक ट्रेंड बन गया है और यह खरीददारों को आकर्षित करती हैं। इसी बात को ध्यान में रखते हुए कई कार निर्माताओं ने अपनी कारों को इलेक्ट्रिक सनरूफ के साथ पेश किया है। हम इस लेख में आपको 10 लाख रूपए तक की कीमत भारत में उपलब्ध टॉप 5 ऐसी किफायती कारों के बारे में बताने जा रहे हैं, जो इलेक्ट्रिक सनरूफ के साथ आती हैं और आपको एक बेहतर विकल्प देती हैः
1. होंडा जैज़ (Honda Jazz)

होंडा जैज भारत में उपलब्ध एकमात्र ऐसी हैचबैक है जो इलेक्ट्रिक सनरूफ के साथ आती है। यह सनरूफ कार के केवल टॉप-एंड वैरिएंट के साथ उपलब्ध है। ZX वेरिएंट की कीमत 8.73 लाख रुपये से लेकर 9.74 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) तक है। इस लिस्ट में जल्द ही हुंडई i20 भी शामिल होगी।
2. टाटा नेक्सन (Tata Nexon)

टाटा नेक्सन भारत में उपलब्ध ऐसी सबसे सस्ती कॉम्पैक्ट SUV है जो इलेक्ट्रिक सनरूफ के साथ आती है। तकनीकी रूप से, यह सनरूफ पाने वाली सबसे सस्ती कार है, जो जैज़ से भी ज्यादा सस्ती है। हाल ही में लॉन्च किया गया मिड-स्पेक Xm (S) ट्रिम्स सनरूफ ऑफर करता है, जिसकी कीमत 8.36 लाख रुपये से लेकर 10.30 लाख रुपये तक है।
3. किआ सोनेट (Kia Sonet)

किआ सोनेट HTX ट्रिम में और इसके ऊपर के सारे वैरिएंट में सनरूफ को स्टैंडर्ड फिटमेंट के रूप में पेश किया जाता है। आप वॉइस असिस्ट फीचर के साथ सनरूफ को भी ऑपरेट कर सकते हैं, जो कि एक और सेगमेंट-फर्स्ट फीचर है। किआ सोनेट के सनरूफ वेरिएंट की कीमतें 10 लाख रुपए से शुरू होती हैं।
4. होंडा डब्ल्यूवीआर-वी (Honda WR-V)

बीएस6 नार्म्स वाली होंडा डब्ल्यूआरवी अब केवल दो वेरिएंट में आती है और टॉप-एंड वीएक्स वेरिएंट में केवल वन-टच सनरूफ का ऑप्शन मिलता है। इस कार के वीएक्स ट्रिम्स की कीमत 9.7 लाख रुपये से लेकर 11 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) तक है।
5. हुंडई वेर्ना (Hyundai Verna)

सेडान सेगमेंट में केवल हुंडई वेर्ना और होंडा सिटी के साथ ही सनरूफ पेश किया जाता है। हुंडई वेर्ना के सनरूफ वेरिएंट की कीमत 10.7 लाख रुपये है और यह होंडा सिटी के मुकाबले किफायती है।