इस लेख में आपको 4 ऐसी सेडान के बारे में बताने जा रहे हैं, जो आपके लिए टर्बो पेट्रोल इंजन के साथ उपलब्ध है
भारत में टर्बो पेट्रोल कारें आजकल हॉट सेलिंग सेगमेंट है। हालांकि भारत में इन दिनों एसयूवी सेगमेंट का जबरदस्त क्रेज देखा जा रहा है और टर्बो के साथ इन्हें भी खरीदा जा सकता है, लेकिन अभी भी आपमें से कई ऐसे लोग हैं, जिनकी सेडान सेगमेंट में काफी रूचि है। इसलिए हम इस लेख में आपको 4 ऐसी सेडान के बारे में बताने जा रहे हैं, जो आपके लिए टर्बो पेट्रोल इंजन के साथ उपलब्ध हैः
1.हुंडई औरा (Hyundai Aura)
हुंडई औरा को इस साल की शुरूआत में लॉन्च किय़ा गया था और टर्बो-पेट्रोल इंजन पाने वाली यह पहली कॉम्पैक्ट सेडान है। औरा को हुंडई का 1.0-लीटर टर्बो जीडीआई इंजन मिलता है जिसे 5-स्पीड मैनुअल ट्रांसमिशन के साथ जोड़ा जाता है। यह इंजन 98.63hp की पावर और 171.6Nm का टॉर्क जेनरेट करता है। इस टर्बोचार्जड कॉम्पैक्ट सेडान की कीमत 8,54,900 रूपए है।
2.हुंडई वेर्ना (Hyundai Verna)
हुंडई वेर्ना के साथ कंपनी 1.0-लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन पेश करती है, जो कि हुंडई 1.0-लीटर GDi टर्बो-पेट्रोल इंजन से संचालित है। यह इंजन ग्रैंडनिओस में भी ड्यूटी पर है, जो कि 98.63hp की पावर पर 171.6Nm का पीक टॉर्क जेनरेट करती है। इसे DCT के साथ पेश किया जाता है और आपको इस सेडान के मालिक के लिए लगभग 13,99,000 रूपए खर्च करने होंगे।

3.स्कोडा रैपिड 1.0 टीएसआई (Skoda Rapid 1.0 TSI)
स्कोडा ने हाल ही में रैपिड के नए एडिशन को लॉन्च किया है और यह केवल एक इंजन विकल्प के साथ आता है और वह भी एक टर्बो-पेट्रोल इंजन, जो कि 3-सिलेंडर 1.0-लीटर TSI यूनिट है और 108.4hp की पावर और 175 Nm का टॉर्क जेनरेट करता है। इस कार की शोरूम कीमत 7,49,000 रूपए है।
4.फॉक्सवैगन वेंटो टीएसआई (Volkswagen Vento TSI)
फॉक्सवैगन वेंटो टीएसआई केवल एक इंजन वैरिएंट में आता है और वह भी एक टर्बोचार्ज्ड के साथ, जो कि 1.0-लीटर टर्बोचार्ज्ड टीएसआई इंजन से लैस है। यह यूनिट 108.3hp की पावर और 175 एनएम का पीक टॉर्क जेनरेट करता है। इसे 6-स्पीड मैनुअल ट्रांसमिशन में रखा गया है। इस पावर-पैक सेडान पर आपको 10,99,000 रूपए खर्च करने होंगे।