जनवरी 2021 की बिक्री में टॉप 25 कारें – Maruti Alto से लेकर Triber तक

जनवरी 2021 में बिक्री के मामले में भारतीय बाजार में मारुति सुजुकी का दबदबा रहा और इसकी बाजार हिस्सेदारी 45.8 प्रतिशत हो गई है

जनवरी 2021 में मारूति सुजुकी (Maruti Suzuki) पहले की तरह अपना पहला स्थान बनाने में कामयाब रही है और मारूति सुजुकी ऑल्टो भारत में सबसे ज्यादा बिकने वाली कार बनकर उभरी है। मारूति ने जनवरी 2021 में ऑल्टो की 18,260 यूनिट की बिक्री की है, जबकि स्विफ्ट और वैगन आर क्रमशः 17,180 और 17,165 यूनिट के साथ दूसरे और तीसरे स्थान पर रही।

टॉप 25 की सूची में कुल 16,648 यूनिट के साथ मारूति बनेलो ने चौथा स्थान हासिल किया, जबकि मारूति डिजायर 15,125 यूनिट के साथ देश में सबसे ज्यादा बिकने वाली सेडान बन गई। दूसरी ओर, हुंडई क्रेटा ने पिछले महीने बेची गई 12,284 यूनिट के साथ छठे स्थान पर रही और इसके साथ यह भारत की सबसे ज्यादा बिकने वाली एसयूवी भी बनी।

इसके बाद हुंडई वेन्यू ने पिछले महीने बेचे गए 11,779 यूनिट के साथ अगला स्थान हासिल किया, जबकि मारुति सुजुकी ईको की कुल 11,680 यूनिट बेचीं गई। इन सभी उपरोक्त कारों के अलावा, केवल हुंडई ग्रैंड निओस (Hyundai Grand i10 Nios) 10,865 और मारूति विटारा ब्रेजा (Maruti Vitara Brezza) 10,623 यूनिट के साथ जनवरी 2021 में 10,000 यूनिट का आंकड़ा पार करने में सफल रहीं।

Hyundai-Grand-i10-Nios-vs-Maruti-Suzuki-Swift-Comparison2-e1566416238571

ModelUnits Sold In January 2021
1. Maruti Suzuki Alto18,260
2. Maruti Suzuki Swift17,180
3. Maruti Suzuki Wagon R17,165
4. Maruti Suzuki Baleno16,648
5. Maruti Suzuki Dzire15,125
6. Hyundai Creta12,284
7. Hyundai Venue11,779
8. Maruti Suzuki Eeco11,680
9. Hyundai Grand i10 Nios10,865
10. Maruti Suzuki Vitara Brezza10,623
11. Kia Seltos9,869
12. Maruti Suzuki Ertiga9,565
13. Kia Sonet8,859
14. Hyundai i208,505
15. Tata Nexon8,225
16. Mahindra Bolero7,567
17. Tata Altroz7,378
18. Maruti Suzuki Celerio6,963
19. Tata Tiago6,909
20. Maruti Suzuki S-Presso6,893
21. Honda Amaze5,477
22. Mahindra XUV3004,612
23. Hyundai Aura4,183
24. Mahindra Scorpio4,083
25. Renault Triber4,082

किआ सेल्टोस 9,869 यूनिट के साथ सूची में ग्यारहवें स्थान पर रहा, जबकि मारुति सुजुकी एर्टिगा ने पिछले महीने बेची गई 9,565 यूनिट के साथ बारहवां स्थान हासिल किया। किआ सोनेट (8,859), हुंडई i20 (8,505) और टाटा नेक्सन (8,225) भी जनवरी 2021 में 8,000 यूनिट की बिक्री के आंकड़े को पार करने सफल रहे।

बोलेरो भारत में सबसे ज्यादा बिकने वाली महिंद्रा कार है और निर्माता पिछले महीने इस SUV की 7,567 यूनिट बेचने में कामयाब रही। Tata Altroz ​​ने 7,378 यूनिट की बिक्री के साथ अगला स्थान हासिल किया, जबकि मारुति सुजुकी सेलेरियो, टाटा टियागो और मारुति सुजुकी एस-प्रेसो क्रमशः 6,963, 6,909 और 6,893 यूनिट के साथ बोलेरो के पीछे रहे।

Tata Nexon

होंडा अमेज जनवरी 2021 में सबसे ज्यादा बिकने वाली होंडा कार रही और इस जापानी कार निर्माता ने इस सेडान की 5,477 यूनिट की बिक्री की है। महिंद्रा XUV300 ने हाल ही में अपने पेट्रोल पावरट्रेन के लिए एक वैकल्पिक एएमटी ट्रांसमिशन प्राप्त किया है और जनवरी 2021 में इसकी 4,612 यूनिट की बिक्री हुई है।

इसके बाद हुंडई औरा, महिंद्रा स्कॉर्पियो और रेनो ट्राइबर जनवरी 2021 में भारतीय बाजार में तेईसवीं, चौबीसवीं और पच्चीसवीं सबसे ज्यादा बिकने वाली कारों के रूप में अपना स्थान बनाने में कामयाब रही। हुंडई ने जनवरी 2021 में औरा की 4,183 यूनिट बेचीं, महिंद्रा ने 4,083 यूनिट स्कॉर्पियो की और रेनो ने पिछले महीने भारतीय बाजार में triber की 4,082 यूनिट की बिक्री की।