जनवरी 2026 में सबसे ज्यादा बिकने वाली टॉप 25 कारें – Nexon, Dzire, Punch, Creta, Scorpio

जनवरी 2026 में सबसे ज्यादा बिकने वाली टॉप 25 कारों की सूची में टाटा नेक्सन ने डिजायर, पंच, क्रेटा, एर्टिगा, स्विफ्ट, ब्रेज़ा और अन्य कारों को पीछे छोड़ते हुए पहला स्थान हासिल किया

नए कैलेंडर वर्ष 2026 के पहले महीने यानी जनवरी 2026 में भारत में कार बिक्री के आंकड़े जारी किए गए हैं, जिसमें एसयूवी सेगमेंट का दबदबा साफ नजर आता है। इस सूची में टाटा नेक्सन ने सबसे ज्यादा बिक्री दर्ज करते हुए पहला स्थान हासिल किया है, जबकि मारुति डिज़ायर, टाटा पंच, हुंडई क्रेटा, अर्टिगा, स्विफ्ट और ब्रेज़ा भी टॉप परफॉर्मर्स में शामिल रहीं।

टाटा नेक्सन ने जनवरी 2026 में 23,365 यूनिट्स की बिक्री दर्ज की है, जो पिछले साल के इसी महीने में बेची गई 15,397 यूनिट्स की तुलना में 52 फीसदी की सालाना वृद्धि है। इसकी मजबूत सेफ्टी रेटिंग, पेट्रोल-डीज़ल-ईवी पावरट्रेन ऑप्शन और नियमित अपडेट्स इसे ग्राहकों की पहली पसंद बनाए हुए हैं। वहीं मारुति सुजुकी डिज़ायर ने 19,629 यूनिट्स के साथ दूसरा स्थान हासिल किया और इसमें 28 फीसदी की ग्रोथ दर्ज की गई है।नई जनरेशन के लॉन्च से इसकी लोकप्रियता और बढ़ी है।

टाटा पंच तीसरे स्थान पर रही, जिसकी बिक्री 19,257 यूनिट्स रही और इसमें पिछले साल के इसी महीने में बेची गई 16,231 यूनिट्स की तुलना में 19 फीसदी की बढ़ोतरी हुई है। हुंडई क्रेटा ने 17,921 यूनिट्स के साथ चौथा स्थान हासिल किया, हालांकि इसकी बिक्री में 3 फीसदी की हल्की गिरावट देखी गई है। फिर भी यह भारत की सबसे लोकप्रिय मिडसाइज़ एसयूवी में से एक बनी हुई है।

Hyundai Creta (1)
Pic Source: Nitin Mundhe

Model

Jan 2026 Sales

Jan 2025 Sales

YoY

1. Tata Nexon

23,365

15,397

52%

2. Maruti Suzuki Dzire

19,629

15,383

28%

3. Tata Punch

19,257

16,231

19%

4. Hyundai Creta

17,921

18,522

-3%

5. Maruti Suzuki Ertiga

17,892

14,248

26%

6. Maruti Suzuki Swift

17,806

17,081

4%

7. Maruti Suzuki Brezza

17,486

14,747

19%

8. Maruti Suzuki Baleno

16,782

19,965

-16%

9. Mahindra Scorpio

15,542

15,442

1%

10. Maruti Victoris

15,240

0

11. Maruti Wagon R

15,118

24,078

-37%

12. Mahindra Thar

13,418

7,557

78%

13. Maruti Suzuki Fronx

13,353

15,192

-12%

14. Hyundai Venue

12,413

11,106

12%

15. Maruti Suzuki Alto

12,314

11,352

8%

16. Maruti Suzuki Eeco

11,914

11,250

6%

17. Mahindra Bolero

11,841

8,682

36%

18. Kia Sonet

10,998

7,194

53%

19. Kia Seltos

10,639

6,470

64%

20. Mahindra XUV 7XO

10,133

0

21. Toyota Innova

9,455

9,780

-3%

22. Toyota Hyryder

9,156

4,941

85%

23. Mahindra XUV 3XO

8,845

8,454

5%

24. Tata Tiago

8,349

6,807

23%

25. Hyundai Aura

7,978

5,388

48%

मारुति सुजुकी अर्टिगा ने 17,892 यूनिट्स की बिक्री के साथ पांचवां स्थान हासिल किया और इसमें 26 फीसदी की वृद्धि दर्ज हुई। वहीं पिछले महीने मारुति स्विफ्ट की बिक्री 17,806 यूनिट्स की रही, जबकि मारुति ब्रेज़ा ने 17,486 यूनिट्स दर्ज की और इसमें 19 फीसदी की वृद्धि हुई। वहीं मारुति बलेनो को सूची में आठवां स्थान प्राप्त हुआ है और इसकी बिक्री 16 फीसदी घटकर 16,782 यूनिट्स रह गई।

वहीं महिंद्रा स्कॉर्पियो की बिक्री 15,542 यूनिट्स रही और इसमें लगभग स्थिर प्रदर्शन देखा गया। तेजी से बढ़ने वाले मॉडलों में महिंद्रा थार शामिल रही, जिसकी बिक्री 78 फीसदी बढ़कर 13,418 यूनिट्स हो गई। वहीं जनवरी 2025 में इसकी 7,557 यूनिट्स की बिक्री हुई थी। महिंद्रा बोलेरो ने 36 फीसदी की बढ़त के साथ 11,841 यूनिट्स की बिक्री की है। किआ सोनेट ने 53 फीसदी और किआ सेल्टोस ने 64 फीसदी की मजबूत ग्रोथ दर्ज की, जिसमें नई जनरेशन का बड़ा योगदान रहा।

TOYOTA HYRYDER AERO EDITION1

वहीं टोयोटा हाइराइडर ने 85 फीसदी की शानदार बढ़त के साथ बेहतरीन प्रदर्शन किया। दूसरी ओर, मारुति वैगनआर की बिक्री में 37 फीसदी की गिरावट आई, जबकि मारुति ऑल्टो ने 8 फीसदी की मामूली बढ़त दर्ज की है। मारुति ईको की बिक्री स्थिर रही, टाटा टियागो ने 23% की ग्रोथ दर्ज की और हुंडई औरा ने 48 फीसदी की बढ़ोतरी के साथ 7,978 यूनिट्स की बिक्री की है।