जून 2026 में सबसे ज्यादा बिकने वाले 15 कार ब्रांड्स – Maruti, Tata, Mahindra सबसे आगे

Maruti Victoris (10)

जून 2026 में भारत में 4.02 लाख से ज्यादा पैसेंजर कारों का रजिस्ट्रेशन हुआ और इस दौरान मारुति सुजुकी सबसे ज्यादा गाड़ियां बेचने वाली कंपनी रही

भारतीय पैसेंजर व्हीकल बाजार में जून 2026 के दौरान वाहन पोर्टल पर कुल 4,02,997 वाहनों का रजिस्ट्रेशन हुआ। यह जून 2025 के 3,15,345 यूनिट्स की तुलना में 27.8 प्रतिशत की सालाना बढ़ोतरी है। हालांकि, मई 2026 के मुकाबले रजिस्ट्रेशन में 1.3 प्रतिशत की हल्की गिरावट दर्ज की गई है। इसके बावजूद मारुति सुजुकी, टाटा मोटर्स, Renault, Nissan और BYD जैसी कंपनियों ने सालाना आधार पर शानदार वृद्धि हासिल की है।

मारुति सुजुकी ने 1,68,026 यूनिट्स के साथ अपनी बढ़त कायम रखी और कुल बाजार में 41.7 प्रतिशत हिस्सेदारी हासिल की है। कंपनी की बिक्री मई के मुकाबले 0.5 प्रतिशत कम रही, लेकिन जून 2025 की तुलना में इसमें 36.3 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई और करीब 44,700 अतिरिक्त यूनिट्स का रजिस्ट्रेशन हुआ।

टाटा मोटर्स 55,303 यूनिट्स और 13.7 प्रतिशत मार्केट शेयर के साथ दूसरे स्थान पर रही। कंपनी ने पिछले साल जून की तुलना में 50.9 प्रतिशत की शानदार सालाना वृद्धि दर्ज की है। महिंद्रा 54,359 यूनिट्स के साथ सूची में तीसरे स्थान पर रही और टाटा से 1,000 यूनिट्स से भी कम पीछे रही। कंपनी की बिक्री में सालाना 17.8 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई, जबकि मई 2026 के मुकाबले भी इसमें 1.1 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई है।

Tata Punch EV

Rank

OEM

June 2026

YoY Growth

1

Maruti Suzuki

1,68,026

36.3%

2

Tata

55,303

50.9%

3

Mahindra

54,359

17.8%

4

Hyundai

43,991

8.0%

5

Toyota

28,648

13.8%

6

Kia

23,029

18.2%

7

Skoda + VW

8,043

-5.7%

8

MG

6,933

20.2%

9

Honda

4,811

13.7%

10

Renault

3,845

49.1%

11

Nissan

2,745

96.4%

12

VinFast

1,398

13

BYD

868

50.4%

14

Citroen

741

55.7%

15

Jeep

257

-12.3%

Total

4,02,997

27.8%

हुंडई 43,991 यूनिट्स के साथ सूची में चौथे स्थान पर रही, हालांकि इसकी बिक्री मई के मुकाबले 6.8 प्रतिशत घट गई। वहीं टोयोटा ने 28,648 यूनिट्स के साथ टॉप-5 में जगह बनाई और 13.8 प्रतिशत की सालाना बढ़ोतरी दर्ज की है। किआ 23,029 यूनिट्स के साथ छठे स्थान पर रही, लेकिन इसकी बिक्री में मई के मुकाबले 9.7 प्रतिशत की गिरावट आई। दूसरी ओर स्कोडा और Volkswagen की संयुक्त बिक्री 8,043 यूनिट्स रही, जो पिछले साल के मुकाबले 5.7 प्रतिशत कम है।

JSW MG Motor ने 6,933 यूनिट्स के साथ अच्छा प्रदर्शन किया। कंपनी की बिक्री जून 2025 की तुलना में 20.2 प्रतिशत और मई 2026 की तुलना में 12.5 प्रतिशत बढ़ी। होंडा की बिक्री 4,800 से अधिक यूनिट्स रही, जबकि रेनो ने 3,845 यूनिट्स के साथ 49.1 प्रतिशत की सालाना वृद्धि दर्ज की है।

Renault Duster (5)

निसान ने सबसे शानदार प्रदर्शन करने वाले स्थापित ब्रांड्स में जगह बनाई। Magnite और Gravite की मजबूत मांग की बदौलत कंपनी की बिक्री लगभग दोगुनी होकर 2,745 यूनिट्स पहुंच गई, जो पिछले साल के मुकाबले 96.4 प्रतिशत अधिक है। कंपनी जल्द ही नई Tekton SUV भी लॉन्च करने वाली है।

VinFast ने 1,398 यूनिट्स के साथ भारतीय बाजार में अपनी मौजूदगी और मजबूत की है। वहीं BYD और सिट्रोएन ने क्रमशः 50.4 प्रतिशत और 55.7 प्रतिशत की सालाना बढ़ोतरी दर्ज की है। सूची में सबसे आखिर में जीप रही, जिसकी 257 यूनिट्स का रजिस्ट्रेशन हुआ। हालांकि, मई 2026 के मुकाबले इसकी बिक्री में 19.5 प्रतिशत की बढ़ोतरी दर्ज की गई, जबकि सालाना आधार पर इसमें गिरावट रही।