सितंबर 2022 की बिक्री टॉप 10 दोपहिया वाहन – स्प्लेंडर, एक्टिवा, पल्सर, शाइन, अपाचे

bajaj-pulsar-250-deleveries-start.jpg

हीरो स्पलेंडर सितंबर 2022 में 2,90,649 यूनिट के साथ भारत में सबसे ज्यादा बिकने वाला दोपहिया वाहन बनकर उभरा है, जबकि सिंतबर 2021 में इसकी 2,77,296 यूनिट की बिक्री हुई थी

सितंबर 2022 के महीने में हीरो मोटोकॉर्प की स्प्लेंडर दोपहिया वाहनों की बिक्री की सूची में में शीर्ष पर रही है, क्योंकि पिछले साल सितंबर 2021 में इसकी 2,77,296 यूनिट की बिक्री हुई थी, जो इस साल बढ़कर 2,90,649 यूनिट रही है। इस तरह स्पलेंडर ने अपनी बिक्री में सालाना आधार पर 4.8 प्रतिशत की सकारात्मक वृद्धि दर्ज की है।

वहीं होंडा एक्टिवा स्कूटर स्थिर बिक्री के साथ दूसरे स्थान पर बरकरार रहा है। देश में सबसे ज्यादा बिकने वाले इस स्कूटर की बिक्री पिछले महीने 2,45,607 यूनिट की थी, जो सिंतबर 2021 में बेचे गए 2,45,352 यूनिट के मुकाबले 0.1 फीसदी की सालाना वृद्धि है। इसी तरह होंडा सीबी शाइन पिछले महीने 1,45,193 यूनिट के साथ तीसरा सबसे अधिक बिकने वाला दोपहिया वाहन रहा है, जो सितंबर 2021 में बेची गई 1,42,386 यूनिट के मुकाबले सालाना आधार पर 1.9 फीसदी की वृद्धि है।

वहीं बजाज पल्सर की सितंबर 2021 में 57,974 यूनिट की बिक्री हुई थी, जो इस साल बढ़कर 1,05,003 यूनिट रही है। इस तरह पल्सर ने अपनी बिक्री में सालाना आधार पर 81 प्रतिशत की वृद्धि देखी है। वहीं हीरो एचएफ डीलक्स की सितंबर 2021 में 1,34,539 यूनिट बेची गई थी, जो 30.4 प्रतिशत घटकर सिंतबर 2022 में केवल 93,596 यूनिट ही रह गई है।

Pic Source : Mrs. CHINCHUMOL THOMAS
टॉप 10 दोपहिया वाहन सितंबर 2022 सितंबर 2021
1. हीरो स्प्लेंडर (4.8%) 2,90,649 2,77,296
2. होंडा एक्टिवा (0.1%) 2,45,607 2,45,352
3. होंडा सीबी शाइन (1.9%) 1,45,193 1,42,386
4. बजाज पल्सर (81.1%) 1,05,003 57,974
5. हीरो एचएफ डीलक्स (-30.4%) 93,596 1,34,539
6. टीवीएस जुपिटर (46.2%) 82,394 56,339
7. बजाज प्लेटिना (-11.1%) ) 73,354 82,559
8. टीवीएस XL100 (-22.7%) 47,613 61,664
9. सुजुकी एक्सेस (4%) 46,851 45,040
10. टीवीएस अपाचे (5.6%) 42,954 40,661

इसी प्रकार टीवीएस मोटर कंपनी की जुपिटर 82,394 यूनिट के साथ छठे स्थान पर रही है, जो सितंबर 2021 में बेची गई 56,339 यूनिट के मुकाबले सालाना आधार पर 46.2 प्रतिशत की सकारात्मक वृद्धि रही है। वहीं बजाज प्लेटिना 73,354 यूनिट के साथ सातवें स्थान पर रही है, जो सितंबर 2021 में बेची गई 82,559 यूनिट के मुकाबले सालाना आधार पर 11.1 प्रतिशत की गिरावट है।

वहीं टीवीएस XL100 पिछले महीने देश में आठवां सबसे अधिक बिकने वाला दोपहिया वाहन रहा है, क्योंकि सितंबर 2022 में इसकी 61,664 यूनिट के मुकाबले 47,613 यूनिट की बिक्री हुई है। जो सालाना आधार पर 22.7 प्रतिशत की गिरावट है। वहीं सुजुकी एक्सेस 125 की पिछले महीने 46,851 यूनिट की बिक्री हुई है, जो पिछले साल की समान अवधि में बेचीं गई 45,040 यूनिट के मुकाबले सालाना आधार पर 4 प्रतिशत की वृद्धि है।

वहीं टीवीएस अपाचे ने भी 42,954 यूनिट के साथ टॉप 10 सूची  में जगह बनाई है। वहीं पिछले साल की समान अवधि में अपाचे की 40,661 यूनिट की बिक्री हुई थी, जो सालाना आधार पर 5.6 फीसदी की वृद्धि है।