सितंबर 2023 की बिक्री में टॉप 10 दोपहिया वाहन – स्प्लेंडर, एक्टिवा, शाइन, पल्सर, रेडर

pulsar ns 160

सितंबर 2023 में हीरो स्प्लेंडर 3,19,692 यूनिट की बिक्री के साथ टॉप 10 दोपहिया वाहनों की सूची में टॉप पर रही है

सितंबर 2023 में टॉप 10 दोपहिया वाहनों की कुल मिलाकर 12,03,018 यूनिट की बिक्री हुई है, जो पिछले साल की समान अवधि में बेची गई कुल 11,52,026 यूनिट के मुकाबले सालाना आधार पर 4.43d फीसदी की वृद्धि है। वहीं अगस्त 2023 में कुल 10,60,478 यूनिट की बिक्री हुई थी, जो कि मासिक आधार पर भी 13.44 फीसदी की वृद्धि है।

सितंबर 2023 में हीरो स्प्लेंडर एक बार फिर से सबसे ज्यादा बिकने वाला दोपहिया वाहन रहा है और इसकी कुल मिलाकर 3,19,692 यूनिट की बिक्री हुई है। वहीं पिछले साल की समान अवधि में इसकी 2,90,649 यूनिट की बिक्री हुई थी, जो सालाना आधार पर 9.99 फीसदी की वृद्धि है। वहीं होंडा एक्टिवा 2,35,056 यूनिट के साथ सूची में दूसरे स्थान पर रही है।

वहीं सितंबर 2022 में एक्टिवा की कुल मिलाकर 2,45,607 यूनिट की बिक्री हुई थी, जो सालाना आधार पर 4.30 फीसदी की गिरावट है। हालांकि गिरावट के बाद भी यह स्कूटर सेगमेंट में शीर्ष विकल्प बना हुआ है। वहीं होंडा की लोकप्रिय होंडा शाइन मोटरसाइकिल को 1,61,544 यूनिट की बिक्री के साथ तीसरा स्थान मिला है। इस मॉडल ने साल-दर-साल 11.26 फीसदी की की मजबूत वृद्धि देखी है, जो मांग में पर्याप्त वृद्धि का संकेत देती है।

2023 shine 125-6

टॉप 10 दोपहिया वाहन सितंबर 2023  सितंबर 2022
1. हीरो स्पलेंडर (9.99%) 3,19,692 2,90,649
2. होंडा एक्टिवा (-4.30%) 2,35,056 2,45,607
3. होंडा शाइन (11.26%) 1,61,544 1,45,193
4. बजाज पल्सर (14.40%) 1,20,126 1,05,003
5. हीरो एचएफ डीलक्स (-10.13%) 84,118 93,596
6. टीवीएस जूपिटर (-0.01%) 83,130 82,394
7. सुजुकी एक्सेस (21.75%) 57,041 46,851
8. टीवीएस रेडर (124%) 48,753 21,766
9. बजाज प्लेटिना (-33.73%) 48,615 73,354
10. टीवीएस XL100 (-5.61%) 44,943 47,613

वहीं 1,20,126 यूनिट की बिक्री के साथ बजाज पल्सर चौथे स्थान पर रही है। इस मोटरसाइकिल में सालाना आधार पर 14.40 फीसदी की उल्लेखनीय वृद्धि देखी गई है। वहीं हीरो की एचएफ डीलक्स एक विश्वसनीय और किफायती विकल्प बनी हुई है। पिछले महीने यह 84,118 यूनिट की बिक्री के साथ सूची में पांचवें स्थान पर रही है। इसकी बिक्री में साल-दर-साल 10.13 फीसदी की गिरावट हुई है।

वहीं टीवीएस जुपिटर 83,130 यूनिट की बिक्री के साथ सूची में छटवें स्थान पर रहा है। वहीं सुजुकी एक्सेस को 57,041 यूनिट की बिक्री के साथ सूची में सातवां स्थान प्राप्त हुआ है, जो पिछले साल की समान अवधि में बेची गई 46,851 यूनिट के मुकाबले सालाना आधार पर 21.75 फीसदी की वृद्धि है। टीवीएस रेडर 48,753 यूनिट की बिक्री के साथ सूची में आठवें स्थान पर रही है, जो सितंबर 2022 में बेची गई 21,766 यूनिट के मुकाबले सालाना आधार पर 124 फीसदी की भारी वृद्धि है।

TVS-Raider-Super-Squad-Edition-3.jpg

सूची में बजाज प्लेटिना 48,615 यूनिट के साथ नौवें स्थान पर रही है, जो पिछले साल की समान अवधि में बेची गई 73,354 यूनिट के मुकाबले सालाना आधार पर 33 फीसदी की गिरावट है। वहीं टीवीएस XL100 मोपेड 44,943 यूनिट के साथ सूची में अंतिम स्थान पर रही है।