अप्रैल 2022 की बिक्री में टॉप 10 दोपहिया वाहन – स्पलेंडर, एक्टिवा, पल्सर, क्लासिक 350

bajaj pulsar n250 & f250

अप्रैल 2022 में हीरो स्पलेंडर 2,34,085 यूनिट की बिक्री के साथ सबसे ज्यादा बिकने वाला दोपहिया वाहन रहा है, जो अप्रैल 2021 में बेची गई 1,93,508 यूनिट के मुकाबले 20.97 प्रतिशत की वृद्धि है

अप्रैल 2022 की बिक्री में टॉप 10 दोपहिया वाहनों की कुल मिलाकर 8,54,056 यूनिट की बिक्री हुई है, जो अप्रैल 2021 में बेची गई 6,84,079 यूनिट के मुकाबले सालाना आधार पर 24.85 प्रतिशत की वृद्धि है। हर बार की तरह इस बार भी हीरो स्पलेंडर ने अपना दबदबा बरकरार रखा है।

हीरो मोटोकॉर्प ने पिछले महीने स्पलेंडर की कुल 2,34,085 यूनिट की बिक्री की है, जो अप्रैल 2021 में बेची गई 1,93,508 यूनिट के मुकाबले सालाना आधार पर 20.97 प्रतिशत की वृद्धि है। वहीं अप्रैल 2022 में 1,63,357 यूनिट के साथ होंडा एक्टिवा दूसरे नंबर पर रहा है, जो 2021 में बेची गई 1,09,678 यूनिट की तुलना में सालाना आधार पर 48.94 प्रतिशत की वृद्धि है।

होंडा ने पिछले महीने सीबी शाइन की कुल मिलाकर 1,05,413 यूनिट की बिक्री की है, जो अप्रैल 2021 में बेची गई 79,416 यूनिट की तुलना में सालाना आधार पर 32.74 प्रतिशत की वृद्धि है, जबकि हीरो एचएफ डीलक्स 1,00,601 यूनिट की बिक्री के साथ चौथे स्थान पर रही है, जो अप्रैल 2021 में बेची गई 71,294 यूनिट के मुकाबले सालाना आधार पर 41.11 प्रतिशत की वृद्धि है।TVS Jupiter ZX

टॉप 10 मॉडल अप्रैल 2022 अप्रैल 2021
1. हीरो स्प्लेंडर (20.97%) 2,34,085 1,93,508
2. होंडा एक्टिवा (48.94%) 1,63,357 1,09,678
3. होंडा सीबी शाइन (32.74%) 1,05,413 79,416
4. हीरो एचएफ डीलक्स (41.11%) 1,00,601 71,294
5. टीवीएस जुपिटर (138.39%) 60,957 25,570
6. बजाज पल्सर (-30.86%) 46,040 66,586
7. बजाज प्लेटिना (10.85%) 39,316 35,467
8. टीवीएस एक्सएल (49.29%) 38,780 25,977
9. सुजुकी एक्सेस (-38.20%) 32,932 53,298
10. रॉयल एनफील्ड क्लासिक 350 (39.82) 32,575 23,298
कुल (24.85%) 8,54,056 6,84,079

टीवीएस जुपिटर स्कूटर की पिछले महीने 60,957 यूनिट की बिक्री हुई है, जो अप्रैल 2021 में बेची गई 25,570 यूनिट के मुकाबले सालाना आधार पर 138.39 प्रतिशत की वृद्धि है। टॉप 10 की सूची में शामिल रहे किसी भी अन्य मॉडल की तुलना में जुपिटर स्कूटर की मांग में अधिक वृद्धि देखी गई है। वहीं अप्रैल 2022 में बजाज पल्सर की बिक्री में गिरावट देखी गई है।

अप्रैल 2022 में बजाज ऑटो ने पल्सर की कुल मिलाकर 46,040 यूनिट की बिक्री की है, जो अप्रैल 2021 में बेची गई 66,586 यूनिट के मुकाबले सालाना आधार पर 30.86 प्रतिशत की गिरावट है। हालाँकि बजाज ऑटो ने प्लेटिना की मांग में 10.85 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की है, क्योंकि अप्रैल 2022 में इसकी 39,316 यूनिट की बिक्री हुई है, वहीं अप्रैल 2021 में यह संख्या 35,467 यूनिट थी।2021 Royal Enfield Classic 350अप्रैल 2022 में 38,780 यूनिट की बिक्री के साथ टीवीएस XL 100 इस लिस्ट में 8वें नंबर पर रही, जो अप्रैल 2021 में बेची गई 25,977 यूनिट के मुकाबले सालाना आधार पर 49.29 प्रतिशत की वृद्धि है। वहीं एक्सेस स्कूटर की बिक्री अप्रैल 2022 में 38.20 प्रतिशत घटकर 32,932 यूनिट रह गई, जो अप्रैल 2021 में 53,285 यूनिट थी, वहीं रॉयल एनफील्ड क्लासिक 350 पिछले महीने 32,575 यूनिट के साथ सूची में शामिल रही, जो अप्रैल 2021 में बेची गई 23,298 यूनिट की तुलना में 39.82 प्रतिशत की वृद्धि है।