अक्टूबर 2022 में हीरो स्प्लेंडर 2,61,721 यूनिट की बिक्री के साथ टॉप पर रही है, जो अक्टूबर 2021 में बेचीं गई 2,67,821 यूनिट के मुकाबले सालाना आधार पर 2.28 फीसदी की मामूली गिरावट है
फेस्टिव सीजन में खरीददारी का सकारात्मक माहौल होने के बाद भी दोपहिया वाहनों की बिक्री में सालाना आधार पर मामूली गिरावट दर्ज की गई है। दरअसल अक्टूबर 2022 में भारतीय बाजार में टॉप 10 में शामिल रहे दोपहिया वाहनों की कुल मिलाकर 10,64,908 यूनिट की बिक्री हुई है, जो अक्टूबर 2021 में बेची गई 11,26,680 यूनिट के मुकाबले सालाना आधार पर 5.48 प्रतिशत की गिरावट है।
हालाँकि हर बार की तरह अक्टूबर 2022 में एक बार फिर से हीरो स्प्लेंडर 2,61,721 यूनिट की बिक्री के साथ टॉप पर रही है, जो अक्टूबर 2021 में बेचे गए 2,67,821 यूनिट के मुकाबले सालाना आधार पर 2.28 फीसदी की मामूली गिरावट है। वहीं होंडा एक्टिवा पिछले महीने 2,10,623 यूनिट की बिक्री के साथ दूसरे नंबर पर रही है, जो अक्टूबर 2021 में बेची गई 1,96,699 यूनिट के मुकाबले सालाना आधार पर 7.08 प्रतिशत की वृद्धि है।
टॉप 10 की लिस्ट में होंडा सीबी शाइन 1,30,916 यूनिट की बिक्री के साथ तीसरे स्थान पर रही है, जो एक साल पहले बेची गई 1,13,554 यूनिट की तुलना में 15.29 प्रतिशत की वृद्धि है। वहीं बजाज पल्सर रेंज की पिछले महीने 1,13,870 यूनिट की बिक्री हुई है, जो अक्टूबर 2021 में बेची गई 86,500 यूनिट के मुकाबले सालाना आधार पर 31.64 फीसदी की वृद्धि है।
टॉप 10 दोपहिया वाहन | अक्टूबर 2022 | अक्टूबर 2021 |
1. हीरो स्प्लेंडर (-2.2%) | 2,61,721 | 2,67,821 |
2. होंडा एक्टिवा (7%) | 2,10,623 | 1,96,699 |
3. होंडा CB शाइन (15.2%) | 1,30,916 | 1,13,554 |
4. बजाज पल्सर (31.6%) | 1,13,870 | 86,500 |
5. हीरो HF डीलक्स (-52.4%) | 78,076 | 1,64,311 |
6. टीवीएस जुपिटर (6.7%) | 77,042 | 72,161 |
7. बजाज प्लेटिना (-31.1%) | 57,842 | 84,019 |
8. सुजुकी एक्सेस (5.8%) | 49,192 | 46,460 |
9. टीवीएस XL100 (-19.3%) | 44,638 | 55,356 |
10. टीवीएस अपाचे (3%) | 40,988 | 39,799 |
इस सूची में हीरो का दूसरा उत्पाद एचएफ डीलक्स है, जिसकी पिछले महीने केवल 78,076 यूनिट की बिक्री हुई है, जबकि एक साल पहले यह आंकड़ा 1,64,311 यूनिट का था। इस तरह एचएफ डीलक्स की बिक्री में 52.48 प्रतिशत की गिरावट आई है। वहीं टीवीएस ने पिछले अपने जुपिटर स्कूटर की 77,042 यूनिट बेची है, जो अक्टूबर 2021 में बेची गई 72,161 यूनिट की तुलना में सालाना आधार पर 6.76 प्रतिशत की वृद्धि है।
बजाज पल्सर के बाद प्लेटिना रेंज कुल मिलाकर 57,842 यूनिट की बिक्री के साथ सूची में सातवें स्थान में शामिल रही है। हालाँकि अक्टूबर 2021 में इसकी कुल 84,019 यूनिट की बिक्री हुई थी, जो कि सालाना आधार पर 31.16 प्रतिशत की गिरावट है। वहीं सुजुकी एक्सेस की पिछले महीने 49,192 यूनिट की बिक्री हुई है, जो अक्टूबर 2021 में बेची गई 46,460 यूनिट के मुकाबले 5.88 प्रतिशत की वृद्धि है।
टीवीएस टॉप 10 की लिस्ट में 9वें और 10वें स्थान पर कब्जा करने में कामयाब रही है। दरअसल अक्टूबर 2022 में टीवीएस XL 100 की कुल 44,638 यूनिट की बिक्री हुई है, जो अक्टूबर 2021 में बेची गई 55,356 यूनिट के मुकाबले सालाना आधार पर 19.36 प्रतिशत की गिरावट है। वहीं टीवीएस अपाचे की पिछले महीने 40,988 यूनिट की बिक्री हुई थी, जो अक्टूबर 2021 में बेची गई 39,799 यूनिट के मुकाबले सालाना आधार पर 2.99 प्रतिशत की वृद्धि है।