अक्टूबर 2021 की बिक्री में टॉप 10 दोपहिया वाहन – स्प्लेंडर, एक्टिवा, पल्सर, जुपिटर, अपाचे

अक्टूबर 2021 में हीरो स्पलेंडर 2,67,821 यूनिट की बिक्री के साथ सबसे ज्यादा बिकने वाला दोपहिया वाहन बनकर उभरा है, हालांकि इसकी बिक्री में सालाना आधार पर 15.19 फीसदी की गिरावट हुई है

अक्टूबर 2021 का महीना दोपहिया वाहनों की बिक्री के लिहाज से थोड़ा निराशा जनक रहा। पिछले महीने टॉप 10 में शामिल रहे दोपहिया वाहनों की कुल मिलाकर 11,26,760 यूनिट की बिक्री हुई है, जबकि एक साल पहले इसी महीने में यानि अक्टूबर 2020 में यह आंकड़ा 13,53,972 यूनिट का था। इस तरह टॉप 10 में शामिल रहे दोपहिया वाहनों की बिक्री में सालाना आधार पर 16.78 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई है।

हांलाकि बिक्री मे गिरावट के बाद भी हीरो स्पलेंडर ने देश में अपना दबदबा बरकरार रखा है और अक्टूबर 2021 में 2,67,821 यूनिट की बिक्री के साथ देश की सबसे ज्यादा बिकने वाला दोपहिया वाहन बनकर उभरी है। हालांकि इसकी बिक्री में सालाना आधार पर 15.19 फीसदी की गिरावट दर्ज हुई है, क्योंकि एक साल पहले यानि अक्टूबर 2020 में इसकी 3,15,798 यूनिट की बिक्री हुई थी।

टॉप 10 की सूची में होंडा एक्टिवा ने 1,96,699 यूनिट के साथ दूसरा स्थान बरकरार रखा। हालांकि पिछले साल की इसी अवधि में एक्टिवा की 2,39,570 यूनिट बेची गई थी, जो कि सालाना आधार पर 17.89 प्रतिशत की गिरावट है। इसी तरह सूची में तीसरा स्थान हीरो एचएफ डीलक्स को 1,64,311 यूनिट के साथ मिला है, जो कि अक्टूबर 2020 में बेची गई 2,33,061 यूनिट के मुकाबले 29.50 प्रतिशत की गिरावट है।activa vs jupiter

टॉप 10 दोपहिया वाहनअक्टूबर 2021अक्टूबर 2020
1. हीरो स्प्लेंडर (-15.1%)2,67,8213,15,798
2. हौंडा एक्टिवा (-17.8%)1,96,6992,39,570
3. हीरो HF डीलक्स (-29.5%)1,64,3112,33,061
4. हौंडा CB शाइन (-4.2%)1,13,5541,18,547
5. बजाज पल्सर (-37.4%)86,5001,38,218
6. बजाज प्लेटिना (37.9%)84,10960,967
7. टीवीएस जुपिटर (-2.6%)72,16174,159
8. टीवीएस XL100 (-31%)55,35680,268
9. सुजुकी एक्सेस (-11.4%)46,45052,441
10. टीवीएस अपाचे (-2.7%)39,79940,943

होंडा सीबी शाइन अक्टूबर 2021 में 1,13,554 यूनिट के साथ चौथे स्थान पर रही, जो कि अक्टूबर 2020 में बेची गई 1,18,547 यूनिट के मुकाबले सालाना आधार पर 4.21 फीसदी की गिरावट है। वहीं बजाज पल्सर की पिछले महीने 86,500 यूनिट बेची गई है, जो कि अक्टूबर 2020 में बेची गई 1,38,218 यूनिट के मुकाबले 37.42 फीसदी की गिरावट है।

टॉप 10 की सूची में बजाज प्लेटिना ही ऐसा वाहन रहा जिसकी बिक्री में वृद्धि दर्ज हुई है। बजाज ने अपनी इस किफायती बाइक की पिछले महीने 84,109 यूनिट बेचीं है, जो कि अक्टूबर 2020 में बेची गई 60,967 यूनिट के मुकाबले सालाना आधार पर 37.96 फीसदी की वृद्धि है। पिछले महीने टीवीएस जुपिटर की 72,161 यूनिट बेची गई है, जो कि अक्टूबर 2020 में बेची गई 74,159 यूनिट के मुकाबले 2.69 फीसदी की गिरावट है।pulsar-125-3.jpgइसी तरह टीवीएस XL100 की 31.04 फीसदी की गिरावट के साथ 55,356 यूनिट बिकी है, जो कि अक्टूबर 2020 में 80,268 यूनिट थी। जबकि सुजुकी एक्सेस की 46,450 यूनिट बेची गई है, जो कि अक्टूबर 2020 में बेची गई 52,441 यूनिट के मुकाबले 11.42 फीसदी की गिरावट है। वहीं टीवीएस अपाचे की पिछले महीने 39,799 बेची गई है, जो कि अक्टूबर 2020 में बेची गई 40,943 यूनिट के मुकाबले 2.79 फीसदी की गिरावट है।