नवंबर 2022 की बिक्री में टॉप 10 दोपहिया वाहन – स्प्लेंडर, एक्टिवा, पल्सर, एक्सेस, अपाचे

bajaj pulsar p150-8

हीरो ने नवंबर 2022 में स्प्लेंडर की 2,65,588 यूनिट की बिक्री की है, जो पिछले साल की समान अवधि में बेचीं गई 1,92,490 यूनिट के मुकाबले सालाना आधार पर 37.9 फीसदी की वृद्धि है

नवंबर 2022 के महीने में हीरो मोटोकॉर्प की स्प्लेंडर ने दोपहिया बिक्री चार्ट में सबसे आगे रहना जारी रखा है, क्योंकि पिछले महीनें कंपनी ने इसकी 2,65,588 यूनिट बेचीं हैं, जो पिछले साल इसी अवधि के दौरान 1,92,490 यूनिट थी। जिसमें सालाना आधार पर 37.9 फीसदी की वृद्धि हुई है। वहीं होंडा एक्टिवा 1,75,084 यूनिट की बिक्री के साथ दूसरे स्थान पर रही है।

वहीं पिछले साल की समान अवधि में इसकी 1,24,082 यूनिट की बिक्री हुई थी, जो सालाना आधार पर 41.1 फीसदी की वृद्धि है। होंडा सीबी शाइन पिछले महीने देश में तीसरी सबसे अधिक बिकने वाला दोपहिया वाहन था, क्योंकि नवंबर 2021 में 83,622 यूनिट के मुकाबले पिछले महीने इसकी 1,14,965 यूनिट की बिक्री हुई है, जिसमें सालाना आधार पर 37.4 प्रतिशत की वृद्धि देखी गई है।

वहीं बजाज पल्सर सीरीज 72,735 यूनिट के साथ चौथे स्थान पर रही है, जबकि 2021 में इसी अवधि के दौरान पल्सर की 61,913 यूनिट की बिक्री हुई थी, जो सालाना आधार पर 17.4 प्रतिशत की वृद्धि है। पल्सर सीरीज ने इस कैलेंडर वर्ष में एक बड़ा विस्तार देखा है क्योंकि पल्सर N160 को कुछ महीने पहले पेश किया गया था और इसके बाद हाल ही में P150 को पेश किया गया है।

hero splendor-4

टॉप 10 दोपहिया वाहन  नवंबर 2022 नवंबर 2021
1. हीरो स्प्लेंडर (37.9%) 2,65,588 1,92,490
2. हौंडा एक्टिवा (41.1%) 1,75,084 1,24,082
3. हौंडा CB शाइन (37.4%) 1,14,965 83,622
4. बजाज पल्सर (17.4%) 72,735 61,913
5. हीरो HF डीलक्स (-14.5%) 65,074 76,149
6. सुजुकी एक्सेस (13.2%) 48,113 42,481
7. टीवीएस जुपिटर (7.4%) 47,422 44,139
8. टीवीएस XL100 (-19%) 34,465 42,558
9. बजाज प्लेटिना (-44.4%) 33,702 60,646
10. हौंडा CB यूनिकॉर्न (84.6%) 28,729 15,555

बजाज पल्सर P150 अंततः पल्सर 150 की जगह लेगी। वहीं हीरो एचएफ डीलक्स 65,074 यूनिट के साथ पांचवें स्थान पर रही है, जबकि पिछले साल इसी अवधि के दौरान इसकी 76,149 यूनिट की बिक्री हुई थी, जो सालाना आधार पर 14.5 फीसदी की गिरावट है। वहीं सुजुकी एक्सेस 125 सूची में छठे स्थान पर रही है।

भारत में सबसे अधिक बिकने वाली सुजुकी दोपहिया ने नवंबर 2021 में 42,481 यूनिट की तुलना में 48,113 यूनिट की बिक्री दर्ज की है, जिसमें सालाना आधार पर 13.2 प्रतिशत की वृद्धि हुई है। वहीं टीवीएस मोटर कंपनी का जुपिटर 125 पिछले महीने देश में सातवां सबसे अधिक बिकने वाला दोपहिया वाहन था। कंपनी ने पिछले महीने इसकी कुल 47,422 यूनिट की बिक्री की है, जो नवंबर 2021 में बेचीं गई 44,139 यूनिट के मुकाबले 7.4 प्रतिशत की वृद्धि है।

tvs jupiter classic-6

वहीं टीवीएस की XL100 19 प्रतिशत की गिरावट के साथ 42,558 यूनिट के मुकाबले 34,465 यूनिट के साथ आठवें स्थान पर रही है। बजाज प्लेटिना 44.4 प्रतिशत की गिरावट के साथ 60,646 यूनिट के मुकाबले 33,702 यूनिट के साथ नौवें स्थान पर रही है। वहीं होंडा सीबी यूनिकॉर्न ने टॉप 10 में जगह बनाई है।