हीरो स्प्लेंडर की मई 2021 में 1,00,435 यूनिट की बिक्री हुई, जो कि मासिक आधार पर 48.1 प्रतिशत की गिरावट है, क्योंकि अप्रैल 2021 में यह आंकड़ा 1,93,508 यूनिट का था
मई 2021 के महीने में हीरो मोटोकॉर्प की स्प्लेंडर बिक्री की लिस्ट में सबसे टॉप पर रही। हालांकि देश में चल रहे हेल्थ क्राइसिस के कारण इस मोटरसाइकिल की बिक्री में मासिक आधार पर गिरावट देखी गई है। मई 2021 में इस एंट्री-लेवल कम्यूटर की 1,00,435 यूनिट बेची गई हैं, जबकि अप्रैल 2021 में यह आंकड़ा 1,93,508 यूनिट का था, जो कि 48 फीसदी की गिरावट है।
स्पलेंडर की सिबलिंग हीरो एचएफ डीलक्स 42,118 यूनिट की बिक्री के साथ दूसरे स्थान पर रही, जबकि अप्रैल 2021 में यह आंकड़ा 71,294 यूनिट का था, जो कि मासिक आधार पर 40.9 प्रतिशत की गिरावट है। इसी तरह बजाज पल्सर 39,625 यूनिट के साथ तीसरे स्थान पर रही, जबकि अप्रैल 2021 में इसकी 66,586 यूनिट की बिक्री हुई थी। इस तरह पल्सर ने भी अपनी बिक्री में 40.4 प्रतिशत की गिरावट देखी है।
हाल ही में पल्सर सीरीज को NS125 की शुरुआत के साथ विस्तारित किया गया था, जबकि नई पेंट स्कीम को भी लाइनअप में जोड़ा गया है। पल्सर रेंज की प्रमुख प्रतिद्वंदी टीवीएस मोटर कंपनी की अपाचे सीरीज 19,885 यूनिट के साथ चौथे स्थान पर रही, जिसकी बिक्री में मासिक आधार पर 32.5 प्रतिशत की गिरावट हुई है, क्योंकि अप्रैल 2021 में यह आंकड़ा 29,458 यूनिट का था।
टॉप 10 दोपहिया वाहन | मई 2021 की बिक्री | अप्रैल 2021 की बिक्री |
1. हीरो स्प्लेंडर (-48.1%) | 1,00,435 | 1,93,508 |
2. हीरो HF डीलक्स (-40.9%) | 42,118 | 71,294 |
3. बजाज पल्सर (-40.4%) | 39,625 | 66,586 |
4. टीवीएस अपाचे (-32.5%) | 19,885 | 29,458 |
5. होंडा एक्टिवा (-84.4%) | 17,006 | 1,09,678 |
6. होंडा CB शाइन (-81.5%) | 14,666 | 79,416 |
7. बजाज प्लेटिना (-68.5%) | 11,164 | 35,467 |
8. सुजुकी एक्सेस (-81.7%) | 9,706 | 53,285 |
9. रॉयल एनफील्ड क्लासिक 350 (-60.3%) | 9,239 | 23,298 |
10. बजाज CT100 (-50.8%) | 7,678 | 15,619 |
पांचवें स्थान पर होंडा एक्टिवा रही और यह निश्चित रूप से देश में सबसे ज्यादा बिकने वाले स्कूटर के लिए असामान्य रहा, क्योंकि यह नियमित रूप से लगभग हर महीने दूसरी सबसे ज्यादा बिकने वाला दोपहिया वाहन रहा है। इसकी अप्रैल 2021 महीने के दौरान 1,09,678 यूनिट बेची गई, जबकि मई 2021 में इसकी 17,006 यूनिट ही बिकी, जिसमें 84.4 प्रतिशत की कमी आई है।
सीबी शाइन मई 2021 में भारत में छठा सबसे ज्यादा बिकने वाला दोपहिया वाहन था, क्योंकि पिछले महीने के दौरान बेची गई 79,416 यूनिट के मुकाबले मई 2021 में केवल 14,666 यूनिट की बिक्री हुई, जिसमें 81.5 प्रतिशत की भारी गिरावट दर्ज की गई है। बजाज प्लेटिना एंट्री-लेवल कम्यूटर मोटरसाइकिल 11,164 यूनिट के साथ सातवें स्थान पर रही, जो अप्रैल 2021 के 35,467 यूनिट के मुकाबले 68.5 प्रतिशत की गिरावट है।
सुजुकी एक्सेस 125 की अप्रैल 2021 में 53,285 यूनिट बेची गई थी, जो कि मासिक आधार पर 81.7 प्रतिशत की गिरावट है, क्योंकि मई 2021 में यह आंकड़ा केवल 9,706 यूनिट का था। रॉयल एनफील्ड क्लासिक 350 ने पिछले महीने 9,239 यूनिट की कुल बिक्री दर्ज की है, जबकि अप्रैल 2021 में यह आंकड़ा 23,298 यूनिट का था, जो कि 60.3 प्रतिशत की गिरावट है। वहीं सीटी100 मोटरसाइकिल 7,678 यूनिट के साथ दसवें स्थान पर रही।