मार्च 2022 की बिक्री में टॉप 10 दोपहिया वाहन – स्प्लेंडर, एक्टिवा, पल्सर, क्लासिक 350

new bajaj pulsar F250

मार्च 2022 में हीरो स्प्लेंडर 2,48,577 यूनिट के साथ सबसे ज्यादा बिकने वाला दोपहिया वाहन रहा है, जो फरवरी 2021 में बेची गई 2,80,090 यूनिट की तुलना में सालाना आधार पर 11 फीसदी की गिरावट है

भारत में कारोबार कर रही विभिन्न दोपहिया वाहन निर्माताओं ने मार्च 2022 की बिक्री के आंकड़ों को जारी कर दिया है। मार्च 2022 में हीरो स्पलेंडर कुल मिलाकर 2,48,577 यूनिट की बिक्री के साथ एक बार फिर से अपना दबदबा बरकरार रखने में कामयाब हुई है। हालाँकि मार्च 2021 में इसकी 2,80,090 यूनिट की बिक्री हुई थी, जो सालाना आधार पर 11 फीसदी की गिरावट है।

मार्च 2022 में होंडा एक्टिवा 1,60,631 यूनिट की बिक्री के साथ दूसरे स्थान पर रही है, जो मार्च 2021 में बेची गई 1,99,208 यूनिट के मुकाबले सालाना आधार पर 19 फीसदी की गिरावट है। वहीं हीरो एचएफ डीलक्स ने पिछले महीने 1,00,216 यूनिट की बिक्री की है, जो मार्च 2021 में बेची गई 1,44,505 यूनिट के मुकाबले सालाना आधार पर 31 फीसदी की गिरावट है।

होंडा ने मार्च 2022 में होंडा सीबी शाइन की कुल 95,197 यूनिट की बिक्री की है, जो मार्च 2021 में बेची गई 1,17,943 यूनिट के मुकाबले सालाना आधार पर 19 फीसदी की गिरावट है। वहीं बजाज पल्सर मार्च 2022 में 67,339 यूनिट की बिक्री के साथ पांचवें स्थान पर रही है, हालाँकि मार्च 2021 में इसकी 85,999 यूनिट की बिक्री हुई थी, जो सालाना आधार पर 21 फीसदी की गिरावट है।Honda Activa 125 premium edition

टॉप 10 मॉडल मार्च 2022 मार्च 2021
1. हीरो स्पलेंडर (-11%)  2,48,577 2,80,090
2. होंडा एक्टिवा (-19%) 1,60,631 1,99,208
3. हीरो एचएफ डीलक्स (-31%) 1,00,216 1,44,505
4. होंडा सीबी शाइन (-19%) 95,197 1,17,943
5. बजाज पल्सर (-21%) 67,339 85,999
6. टीवीएस जूपिटर (-2%) 55,813 57,206
7. टीवीएस एक्सएल (-16%) 37,649 44,688
8. रॉयल एनफील्ड क्लासिक (3%) 32,694 31,692
9. सुजुकी एक्सेस (36%)   31,097 48,678
10. हीरो ग्लैमर (-4%) 31,037 32,371

वहीं टीवीएस मोटर कंपनी ने पिछले महीने जूपिटर की कुल मिलाकर 55,813 यूनिट की बिक्री की है, जो मार्च 2021 में बेची गई 57,206 यूनिट के मुकाबले सालाना आधार पर 2 फीसदी की मामूली गिरावट है। वहीं टीवीएस एक्सएल मोपेड पिछले महीने 37,649 यूनिट की बिक्री के साथ सातवें स्थान पर रही है, जो मार्च 2021 में बेची गई 44,688 यूनिट के मुकाबले सालाना आधार पर 16 फीसदी की गिरावट है।

रॉयल एनफील्ड ने पिछले महीने क्लासिक 350 की कुल मिलाकर 32,694 यूनिट की बिक्री की है, जो मार्च 2021 में बेची गई 31,692 यूनिट के मुकाबले सालाना आधार पर 3 फीसदी की वृद्धि है। क्लासिक 350 और सुजुकी एक्सेस टॉप 10 में शामिल ऐसे मॉडल रहे, जिन्होंने अपनी बिक्री में सालाना आधार पर उल्लेखनीय वृद्धि दर्ज की है।2021 Royal Enfield Classic 350सुजुकी मोटरसाइकिल इंडिया ने पिछले महीने एक्सेस की कुल मिलाकर 31,097 यूनिट की बिक्री की है, जो मार्च 2021 में बेची गई 48,678 यूनिट के मुकाबले सालाना आधार पर 36 प्रतिशत की वृद्धि है, तो वहीं हीरो ग्लैमर मार्च 2022 में 31,037 यूनिट की बिक्री के साथ दसवें स्थान पर रही है, जो मार्च 2021 में बेची गई 32,371 यूनिट के मुकाबले सालाना आधार 4 फीसदी की गिरावट है।