
जून 2022 के महीने में हीरो स्पलेंडर ने कुल मिलाकर 2,70,923 यूनिट की बिक्री के साथ टॉप 10 दोपहिया वाहनों (Top 10 Two Wheelers) की सूची में शीर्ष पायदान पर अपना कब्जा बरकरार रखा है
पिछले महीने यानी जून 2022 में भारत में बेची गई टॉप 10 दोपहिया वाहनों (Top 10 Two Wheelers) की सूची आ गई है और टॉप 10 दोपहिया वाहनों में शामिल रहे कुल वाहनों की 9,70,346 यूनिट की बिक्री हुई है, जो कि जून 2021 में बेची गई 7,81,242 यूनिट के मुकाबले सालाना आधार पर 24.21 प्रतिशत की वृद्धि है। पिछले महीने हीरो स्पलेंडर कुल मिलाकर 2,70,923 यूनिट की बिक्री के साथ टॉप 10 दोपहिया वाहनों (Top 10 Two Wheelers) की सूची में शीर्ष पायदान पर रहा है।
इसके मुकाबले जून 2021 में हीरो स्पलेंडर की कुल 2,64,009 यूनिट की बिक्री हुई थी, जो सालाना आधार पर 2.62 प्रतिशत की वृद्धि है। वहीं जून 2022 में होंडा एक्टिवा कुल 1,84,305 यूनिट की बिक्री के साथ दूसरे स्थान पर रही है, जो जून 2021 में बेची गई 94,274 यूनिट के मुकाबले सालाना आधार पर 95.50 प्रतिशत की वृद्धि है, जबकि होंडा सीबी शाइन पिछले महीने 1,25,947 यूनिट के साथ तीसरे स्थान पर रही है, जो जून 2021 में बेची गई 71,869 यूनिट के मुकाबले सालाना आधार पर 75.23 प्रतिशत की वृद्धि है।
वहीं हीरो मोटोकार्प ने पिछले महीने एचएफ डीलक्स की कुल 1,13,155 यूनिट की बिक्री की है, जो जून 2021 में बेची गई 1,10,724 यूनिट के मुकाबले 2.20 प्रतिशत की वृद्धि है, जबकि बजाज ने पल्सर की जून 2022 में 83,723 यूनिट की बिक्री की है, जो जून 2021 में बेची गई 79,150 यूनिट की तुलना में सालाना आधार पर 5.78 फीसदी की वृद्धि है।
टॉप 10 दोपहिया वाहन | जून 2022 | जून 2021 |
1. हीरो स्प्लेंडर (2.62%) | 2,70,923 | 2,64,009 |
2. होंडा एक्टिवा (95.50%) | 1,84,305 | 94,274 |
3. होंडा सीबी शाइन (75.25%) | 1,25,947 | 71,869 |
4. हीरो एचएफ डीलक्स (2.20%) | 1,13,155 | 1,10,724 |
5. बजाज पल्सर (5.78%) | 83,723 | 79,150 |
6. टीवीएस जुपिटर (97.35%) | 62,851 | 31,848 |
7. टीवीएस XL100 (4.39%) | 37,474 | 35,897 |
8. सुजुकी एक्सेस (8.70%) | 34,131 | 31,399 |
9. हीरो ग्लैमर (60.48%) | 30,975 | 18,759 |
10. बजाज प्लेटिना (-35.97%) | 27,732 | 43,313 |
कुल (24.21%) | 9,70,346 | 7,81,242 |
कंपनी ने हाल ही में देश में नई जेनरेशन बजाज पल्सर N160 को भी लॉन्च किया है, जिसकी कीमत 1.27 लाख रुपए है। इसी प्रकार जून 2022 में टॉप 10 दोपहिया वाहनों (Top 10 Two Wheelers) की सूची में टीवीएस जूपिटर 62,851 यूनिट की बिक्री के साथ छठवें स्थान पर रही है, जो कि जून 2021 में बेची गई 31,848 यूनिट के मुकाबले सालाना आधार पर 97.35 प्रतिशत की वृद्धि है।
पिछले महीने एक्सएल100 की कुल मिलाकर 37,474 यूनिट की बिक्री हुई है, जो जून 2021 में बेची गई 35,897 यूनिट के मुकाबले सालाना आधार पर 4.39 प्रतिशत की वृद्धि है। वहीं जून 2022 में सुजुकी एक्सेस की कुल 34,131 यूनिट की बिक्री हुई है, जो जून 2021 में बेची गई 31,399 यूनिट के मुकाबले सालाना आधार पर 8.70 प्रतिशत की वृद्धि है।
इसी प्रकार जून 2022 में हीरो ग्लैमर की कुल मिलाकर 30,105 यूनिट की बिक्री हुई है, जो जून 2021 में बेची गई 18,759 यूनिट के मुकाबले सालाना आधार पर 60.48 प्रतिशत की वृद्धि है। इसी प्रकार बजाज प्लेटिना की 27,732 यूनिट की बिक्री हुई है, जो जून 2021 में बेची गई 43,313 यूनिट के मुकाबले सालाना आधार पर 35.97 प्रतिशत की गिरावट है।