जुलाई 2023 की बिक्री में टॉप 10 दोपहिया वाहन – स्प्लेंडर, एक्टिवा, शाइन, पल्सर, जुपिटर, रेडर

pulsar ns 160

जुलाई 2023 की बिक्री में हीरो स्पलेंडर 2,28,847 यूनिट के साथ शीर्ष पर रही है, जो जुलाई 2022 में बेची गई 2,50,409 यूनिट के मुकाबले सालाना आधार पर 8.61 फीसदी की गिरावट है

जुलाई 2023 में दोपहिया वाहनों की बिक्री में गिरावट दर्ज की गई है, क्योंकि जुलाई 2023 में कुल 8,52,479 यूनिट की बिक्री हुई है। जो जुलाई 2022 में बेची गई कुल 9,41,398 यूनिट के मुकाबले सालाना आधार पर 9.45 फीसदी की गिरावट है। वहीं जून 2023 में भी 8,74,237 यूनिट की बिक्री हुई थी, जो कि मासिक आधार पर भी 2.49 फीसदी की गिरावट है।

सालाना आधार पर गिरावट के बावजूद जुलाई 2023 में हीरो स्प्लेंडर भारत में सबसे ज्यादा बिकने वाली मोटरसाइकिल रही है। जुलाई 2022 में बेची गई 2,50,409 यूनिट की तुलना पिछले महीनें इसकी बिक्री में सालाना आधार पर 8.61 फीसदी की गिरावट हुई है, क्योंकि जुलाई 2023 में यह आंकड़ा 2,28,847 यूनिट का रहा है। वहीं होंडा एक्टिवा 1,35,327 यूनिट की बिक्री के साथ सूची में दूसरे स्थान पर रही है, जो कि जुलाई 2022 में बेची गई 2,13,807 यूनिट के मुकाबले सालाना आधार पर 36.71 प्रतिशत की गिरावट है।

जुलाई 2023 में टॉप 10 की लिस्ट में होंडा शाइन मोटरसाइकिल 1,03,072 यूनिट के साथ तीसरे स्थान पर रही है, जो कि जुलाई 2022 में बेची गई 1,14,663 यूनिट के मुकाबले सालाना आधार पर 10.11 फीसदी की गिरावट है। होंडा ने हाल ही में शाइन 100 सीसी को लॉन्च किया था। वहीं बजाज पल्सर रेंज की बिक्री में भी गिरावट देखी गई, क्योंकि जुलाई 2023 में इसकी बिक्री 13.69 प्रतिशत घटकर 87,958 यूनिट रह गई है, जबकि जुलाई 2022 में यह आंकड़ा 1,01,905 यूनिट का था।

टॉप 10 दोपहिया वाहन जुलाई 2023 जुलाई 2022
1. हीरो स्पलेंडर (-8.61%) 2,28,847 2,50,409
2. होंडा एक्टिवा (-36.71%) 1,35,327 2,13,807
3. होंडा शाइन (-10.11%) 1,03,071 1,14,663
4. बजाज पल्सर (-13.69%) 87,958 1,01, 905
5. टीवीएस जूपिटर (7%) 66,439 62,094
6. हीरो एचएफ डीलक्स (-32.34%) 65,931 97,451
7. सुजुकी एक्सेस (24.71%) 51,678 41,440
8. होंडा यूनिकॉर्न (258.11%) 40,119 11,203
9. टीवीएस रेडर (126.24%) 36,900 16,310
10. टीवीएस XL100 (12.74%) 36,208 32,116

इसी प्रकार जुलाई 2023 में टीवीएस जुपिटर की बिक्री 7 प्रतिशत बढ़कर 66,439 यूनिट रही है, जबकि जुलाई 2022 में इसकी 62,094 यूनिट की बिक्री हुई थी। इस महीने की शुरुआत में कंपनी ने टीवीएस जुपिटर के ZX ड्रम स्मार्टएक्सोनेक्ट वेरिएंट को लॉन्च किया था, जिसकी कीमत 84,468 रूपए (एक्स-शोरूम) रखी गई है।

वहीं हीरो एचएफ डीलक्स की बिक्री 32.34 प्रतिशत गिरकर 65,931 यूनिट की रही है, जबकि जुलाई 2022 में इसकी 97,451 यूनिट की बिक्री हुई थी। वहीं सुजुकी एक्सेस की जुलाई 2022 में बेची गई 41,440 यूनिट के मुकाबले पिछले महीनें 51,678 यूनिट की बिक्री हुई है, जो सालाना आधार पर 24.71 फीसदी की वृद्धि है।

वहीं होंडा यूनिकॉर्न ने सूची में 40,119 यूनिट के साथ लंबी छलांग लगाई है। जुलाई 2022 में इसकी कुल 11,203 यूनिट की बिक्री हुई थी, जो सालाना आधार पर 258 फीसदी की वृद्धि है। वहीं टॉप 10 की सूची में टीवीएस रेडर 36,900 यूनिट और  टीवीएस XL100 कुल 36,208 यूनिट के साथ शामिल रही हैं।