
जुलाई 2022 में टॉप 10 दोपहिया वाहनों की बिक्री में हीरो स्प्लेंडर कुल मिलाकर 2,50,409 यूनिट की बिक्री के साथ शीर्ष पर रही है
भारत में जुलाई 2022 में दोपहिया वाहनों की बिक्री के आंकड़े सामने आ गए हैं। पिछले महीने टॉप 10 में शामिल रहे दोपहिया वाहनों की कुल मिलाकर 9,98,599 यूनिट की बिक्री हुई है, जो कि जुलाई 2021 में बेची गई 7,81,242 यूनिट के मुकाबले सालाना आधार पर 27.82 प्रतिशत की वृद्धि है। जुलाई 2022 में हीरो स्प्लेंडर कुल मिलाकर 2,50,409 यूनिट की बिक्री के साथ शीर्ष पर रही है, जबकि जुलाई 2021 में यह आंकड़ा 2,50,794 यूनिट का था।
इस तरह स्पलेंडर की बिक्री में 0.15 प्रतिशत की मामूली गिरावट आई है। जुलाई 2022 में कंपनी ने स्प्लेंडर कैनवास ब्लैक एडिशन को भी पेश किया है, जिसकी कीमत 77,430 रुपये है। माना जा रहा है कि यह मॉडल कंपनी की बिक्री को और भी बढ़ावा देगा। वहीं होंडा एक्टिवा बिक्री की सूची में दूसरे नंबर पर रही है। जुलाई 2021 में इसकी 1,62,956 बेची गई थी, जो कि जुलाई 2022 में 31.21 प्रतिशत बढ़कर 2,13,807 यूनिट हो गई है। वहीं होंडा सीबी शाइन की जुलाई 2022 में 1,14,663 यूनिट की बिक्री हुई है, जो जुलाई 2021 में बेची गई 1,16,128 यूनिट के मुकाबले सालाना आधार पर 1.26 प्रतिशत की गिरावट है।
इसी प्रकार बजाज पल्सर की जुलाई 2022 में 56.55 प्रतिशत की सालाना वृद्धि के साथ 1,01,905 यूनिट बेची गई है, जो जुलाई 2021 में केवल 65,094 यूनिट ही थी। वहीं हीरो एचएफ डीलक्स की पिछले महीने कुल मिलाकर 97,451 यूनिट की बिक्री हुई है, जो पिछले साल की इसी अवधि में बेची गई 1,06,304 यूनिट के मुकाबले सालाना आधार पर 8.33 प्रतिशत की गिरावट है।
टॉप 10 दोपहिया वाहन | जुलाई 2022 | जुलाई 2021 |
1. हीरो स्प्लेंडर (-0.15%) | 2,50,409 | 2,50,794 |
2. होंडा एक्टिवा (31.21%) | 2,13,807 | 1,62,956 |
3. होंडा सीबी शाइन (-1.26%) | 1,14,663 | 1,16,128 |
4. बजाज पल्सर (56.55%) | 1,01,905 | 65,094 |
5. हीरो एचएफ डीलक्स (-8.33%) | 97,451 | 1,06,304 |
6. टीवीएस जुपिटर (62.51%) | 62,094 | 38,209 |
7. बजाज प्लेटिना (-11.21%) | 48,484 | 54,606 |
8. सुजुकी एक्सेस (-11.80%) | 41,440 | 46,985 |
9. होंडा डियो (75%) | 36,229 | 20,604 |
10. टीवीएस एक्सएल (-34.83%) | 32,117 | 49,279 |
कुल (27.82%) | 9,98,599 | 7,81,242 |
वहीं जुलाई 2022 में टीवीएस जुपिटर की बिक्री में 62.52 प्रतिशत की वृद्धि हुई है। जुलाई 2021 में इसकी 38,209 यूनिट की बिक्री हुई थी, जबकि जुलाई 2022 में यह आंकड़ा 62,094 यूनिट का रहा है। वहीं बजाज प्लेटिना की बिक्री भी जुलाई 2022 में घटकर 48,484 यूनिट की रही है, जो जुलाई 2021 में बेची गई 54,606 यूनिट के मुकाबले 11.21 प्रतिशत कम है।
जुलाई 2022 में बजाज ऑटो ने अपने पोर्टफोलियो में उपलब्ध मॉडलों की कीमतों में वृद्धि की है और अब प्लेटिना की शुरूआती कीमत 66,298 रुपए की बजाय 69,216 रुपए (एक्स शोरूम) हो गई है। वहीं सुजुकी एक्सेस की जुलाई 2021 में 46,985 यूनिट बेची गई थी, जो जुलाई 2022 में घटकर 41,440 यूनिट हो गई है। इस स्कूटर की बिक्री में सालाना आधार पर 11.80 प्रतिशत की गिरावट आई है।
वहीं सूची में होंडा डियो को नौवां स्थान मिला है और जुलाई 2022 में इसकी 36,229 यूनिट की बिक्री हुई है, जो जुलाई 2021 में बेची गई 20,604 यूनिट के मुकाबले सालाना आधार पर 75.83 प्रतिशत की वृद्धि है। सूची में सबसे आखिरी पायदान पर टीवीएस एक्सएल रही है, जिसकी 34.83 प्रतिशत की गिरावट के साथ जुलाई 2022 में 32,117 यूनिट की बिक्री हुई है, जबकि जुलाई 2021 में यह आंकड़ा 49,279 यूनिट का था।