जनवरी 2024 की बिक्री में टॉप 10 दोपहिया वाहन – स्प्लेंडर, एक्टिवा, पल्सर, जुपिटर, रेडर

bajaj pulsar_

जनवरी 2024 में हीरो स्प्लेंडर 2,55,122 यूनिट की बिक्री के साथ टॉप 10 दोपहिया वाहनों की सूची में पहले स्थान पर रही है

जनवरी 2024 में टॉप 10 दोपहिया वाहनों की बिक्री कुल मिलाकर जनवरी 2023 में बेची गई 8,29,641 यूनिट के मुकाबले 10,29,775 यूनिट रही है, जो कि सालाना आधार पर 24.12 प्रतिशत की वृद्धि है। हर बार की तरह इस सेगमेंट का नेतृत्व हीरो स्प्लेंडर ने किया है, भले ही इसकी बिक्री जनवरी 2023 में बेची गई 2,61,833 यूनिट से 2.56 प्रतिशत कम होकर जनवरी 2024 में 2,55,122 यूनिट की रही है।

वहीं होंडा एक्टिवा सूची में 1,73,760 यूनिट के साथ दूसरे स्थान पर रही है, जो पिछले साल की समान अवधि में बेची गई 1,33,001 यूनिट के मुकाबले सालाना आधार पर 33.66 फीसदी की वृद्धि है। होंडा एक्टिवा वर्तमान में शीर्ष 10 दोपहिया वाहनों में 16.87 प्रतिशत की हिस्सेदारी रखती है।

वहीं तीसरे स्थान पर होंडा शाइन रही है, जिसने पिछले वर्ष की तुलना में सालाना आधार पर 45.43 प्रतिशत की प्रभावशाली वृद्धि दिखाई है। जनवरी 2024 में इसकी कुल मिलाकर 1,45,252 यूनिट की बिक्री हुई है, जबकि जनवरी 2023 में यह आंकड़ा केवल 99,878 यूनिट का था।

honda shine 100 cc

टॉप 10 दोपहिया वाहन जनवरी 2024 जनवरी 2023
1. हीरो स्प्लेंडर (-2.56%) 2,55,122 2,61,833
2. होंडा एक्टिवा (33.66%) 1,73,760 1,33,001
3. होंडा शाइन (45.43%) 1,45,252 99,878
4. बजाज पल्सर (52.92%) 1,28,883 84,279
5. हीरो HF डीलक्स (64.65%) 78,767 47,840
6. टीवीएस जुपिटर (36.23%) 74,225 54,484
7. सुजुकी एक्सेस (21.74%) 55,386 45,497
8. टीवीएस रेडर (59.11%) 43,331 27,233
9. टीवीएस XL (14.47%) 42,036 36,723
10. बजाज प्लेटिना (-21.16%) 33,013 41,873

1 लाख यूनिट का आंकड़ा पार करने वाली आखिरी मोटरसाइकिल और सूची में चौथे स्थान पर बजाज पल्सर है, जिसकी जनवरी 2024 में कुल 1,28,883 यूनिट बेची गईं, जो जनवरी 2023 में बेची गई 84,279 यूनिट की तुलना में सालाना आधार पर 52.92 प्रतिशत की वृद्धि है। आगामी 2024 पल्सर NS200 के लॉन्च के साथ, बजाज ग्राहकों को उत्साहित कर रहा है और अपनी बाजार हिस्सेदारी बढ़ाने के इच्छुक है जो अभी 12.52 प्रतिशत है।

वहीं हीरो एचएफ डीलक्स सूची में पाँचवे स्थान पर रही है, जिसकी बिक्री 64.65 प्रतिशत की वृद्धि के साथ 47,840 यूनिट से बढ़कर 78,767 यूनिट रही है। जबकि टीवीएस जुपिटर पिछले महीने 36.23 प्रतिशत की सालाना वृद्धि के साथ 74,225 यूनिट की बिक्री के साथ छटवें स्थान पर रही है। वहीं सुजुकी एक्सेस की कुल मिलाकर 55,386 यूनिट की बिक्री हुई है, जो पिछले साल की समान अवधि में बेची गई 45,497 यूनिट के मुकाबले सालाना आधार पर 21.74 फीसदी की वृद्धि है।

tvs jupiter 125-7

वहीं टीवीएस रेडर 43,331 यूनिट की बिक्री के साथ सूची में आठवें स्थान पर रही है। जबकि पिछले साल की समान अवधि में इसकी कुल 27,233 यूनिट की बिक्री हुई थी, जो सालाना आधार पर 59 फीसदी की वृद्धि है। वहीं टीवीएस एक्सएल100 42,036 यूनिट और बजाज प्लेटिना 33,013 यूनिट के साथ सूची में नौवें और दसवें स्थान पर रही हैं। आने वाले महीनों में भारतीय 2W स्पेस के और बढ़ने की उम्मीद है और नए लॉन्च इंतजार कर रहे हैं।