जनवरी 2023 की बिक्री में टॉप 10 दोपहिया वाहन – स्प्लेंडर, एक्टिवा, पल्सर, जुपिटर, अपाचे

जनवरी 2023 में हीरो स्पलेंडर 2,61,833 यूनिट की बिक्री के साथ शीर्ष पर रही है, जो कि जनवरी 2022 में बेचीं गई 2,08,263 यूनिट की तुलना में सालाना आधार पर 25.72 प्रतिशत की वृद्धि है

भारत में जनवरी 2023 में बेचे गए दोपहिया वाहनों की बिक्री के आंकड़े सामने आ गए हैं और एक बार फिर से इस सेगमेंट में वृद्धि दर्ज की गई है। टॉप 10 में शामिल रहे दोपहिया वाहनों की पिछले महीने कुल 8,31,219 यूनिट की बिक्री हुई है, जो पिछले साल की समान अवधि में बेचे गए 8,03,247 यूनिट के मुकाबले सालाना आधार पर 3.48 प्रतिशत की वृद्धि है।

जनवरी 2023 में 2,61,833 यूनिट की बिक्री के साथ हीरो स्पलेंडर ने भारत में एक बार फिर से सबसे अधिक बिकने वाली दोपहिया वाहन का खिताब हासिल किया है, जो कि एक साल पहले बेचे गए 2,08,263 यूनिट की तुलना में सालाना आधार पर 25.72 प्रतिशत की वृद्धि है। वहीं होंडा एक्टिवा 1,30,001 यूनिट की बिक्री के साथ दूसरे स्थान पर रही है, जो कि जनवरी 2022 में बेचीं गई 1,43,234 यूनिट के मुकाबले सालाना आधार पर 9 प्रतिशत की गिरावट है।

वहीं होंडा सीबी शाइन पिछले महीने 99,878 यूनिट की बिक्री के साथ तीसरे स्थान पर रही है, जो कि एक साल पहले बेचे गए 1,05,159 यूनिट के मुकाबले 5.02 प्रतिशत की गिरावट है, जबकि बजाज पल्सर सीरीज 84,279 यूनिट की बिक्री के साथ चौथे स्थान पर रही है, जो कि जनवरी 2022 में बेचीं गई 66,839 यूनिट की तुलना में सालाना आधार पर 26.09 प्रतिशत की वृद्धि है।

2023 honda activa

टॉप 10 दोपहिया वाहनजनवरी 2023जनवरी 2022
1. Hero Splendor (25.7%)2,61,8332,08,263
2. Honda Activa (-9.2%)1,30,0011,43,234
3. Honda CB Shine (-5%)99,8781,05,159
4. Bajaj Pulsar (26%)84,27966,839
5. TVS Jupiter (25.3%)54,48443,476
6. Hero HF Deluxe (-44.3%)47,84085,926
7. Suzuki Access (7.9%)45,49742,148
8. Bajaj Platina (-9.9%)41,87346,492
9. TVS XL 100 (2.6%)36,72335,785
10. TVS Apache (11.1%)28,81125,925

इसी प्रकार टीवीएस ने पिछले महीने जूपिटर स्कूटर की कुल 54,484 यूनिट की बिक्री की है, जो कि जनवरी 2022 में बेची गई 43,476 यूनिट की तुलना में सालाना आधार पर 25.32 फीसदी की वृद्धि है, जबकि हीरो एचएफ डीलक्स ने पिछले महीने 47,840 यूनिट की बिक्री के साथ छठा स्थान हासिल किया है, जो कि पिछले साल बेची गई 85,926 यूनिट की तुलना में सालाना आधार पर 44.32 प्रतिशत की गिरावट है।

भारत में सबसे ज्यादा बिकने वाला सुजुकी उत्पाद होने के नाते एक्सेस की कुल 45,497 यूनिट की बिक्री हुई है, जो कि जनवरी 2022 में बेची गई 42,148 यूनिट के मुकाबले सालाना आधार पर 7.95 प्रतिशत की वृद्धि है। वहीं बजाज प्लेटिना कम्यूटर मोटरसाइकिल की पिछले महीने 41,873 यूनिट की बिक्री हुई है, जो कि जनवरी 2022 में बेची गई 46,492 यूनिट के मुकाबले 9.94 प्रतिशत की गिरावट है।

Updated 2022 TVS Apache RTR 160 & 180--10वहीं टीवीएस XL100 देश में सबसे ज्यादा बिकने वाली मोपेड है, जिसकी पिछले महीने 36,723 यूनिट की बिक्री हुई है। वहीं दसवें स्थान पर टीवीएस अपाचे सीरीज है, जो बजाज पल्सर की कट्टर प्रतिद्वंद्वी है। पिछले महीने टीवीएस अपाचे मोटरसाइकिल की 11 प्रतिशत की वृद्धि के साथ 28,811 यूनिट की बिक्री हुई है, जबकि जनवरी 2022 में यह आंकड़ा केवल 25,925 यूनिट का था।