जनवरी 2022 की बिक्री में टॉप 10 दोपहिया वाहन – स्प्लेंडर, एक्टिवा, पल्सर, जुपिटर, डियो

new bajaj pulsar F250-4

जनवरी 2022 में हीरो स्प्लेंडर 2,08,263 यूनिट की बिक्री के साथ भारत में सबसे ज्यादा बिकने वाला दोपहिया वाहन बनकर उभरा है

भारत में अपना कारोबार कर रही दोपहिया वाहनों ने पिछले महीनें की बिक्री के आंकड़ों को जारी कर दिया है। जनवरी 2022 में टॉप 10 में शामिल रहे दोपहिया वाहनों की कुल मिलाकर 8,05,159 यूनिट की बिक्री हुई है, जो कि जनवरी 2021 में बेचीं गई 9,98,183 यूनिट के मुकाबले सालाना आधार पर 19.34 फीसदी की गिरावट है।

वहीं जनवरी 2022 में हीरो स्प्लेंडर ने 2,25,382 यूनिट की बिक्री के साथ अपना दबदबा जारी रखा है, लेकिन जनवरी 2021 में इसकी 2,08,263 यूनिट की बिक्री हुई थी, जो कि सालाना आधार पर 7.6 प्रतिशत की गिरावट है। सूची में होंडा एक्टिवा 1,43,234 यूनिट की बिक्री के साथ दूसरे स्थान पर रही, जो कि जनवरी 2021 में बेचीं गई 2,11,660 यूनिट के मुकाबले सालाना आधार पर 32.33 फीसदी की गिरावट है।

इसी तरह तरह होंडा सीबी शाइन 1,05,159 यूनिट की बिक्री के साथ तीसरे स्थान पर रही, जो कि जनवरी 2021 में बेची गई 1,16,222 यूनिट के मुकाबले सालाना आधार पर 9.52 फीसदी की गिरावट है। वहीं हीरो एचएफ डीलक्स 85,926 यूनिट की बिक्री के साथ चौथे स्थान पर रही, जो कि जनवरी 2021 में बेची गई 1,34,860 यूनिट के मुकाबले सालाना आधार पर 36.29 फीसदी की गिरावट है।

टॉप 10 दोपहिया वाहन जनवरी 2022 जनवरी 2021
1. हीरो स्प्लेंडर (-7.60%) 2,08,263 2,25,382
2. होंडा एक्टिवा (-32.33%) 1,43,234 2,11,660
3. होंडा सीबी शाइन (-9.52%) 1,05,159 1,16,222
4. हीरो एचएफ डीलक्स (-36.29%) 85,926 1,34,860
5. बजाज पल्सर (-31.50%) 66,839 97,580
6. बजाज प्लेटिना (71.36%) 46,492 27,131
7. टीवीएस जुपिटर (-16.32%) 43,476 51,952
8. सुजुकी एक्सेस (-7.32%) 42,148 45,475
9. टीवीएस एक्सएल 100 (-39.35%) 35,785 59,007
10. होंडा डियो (-3.72%) 27,837 28,914
कुल (-19.34%) 8,05,159 9,98,183

इसी तरह जनवरी 2022 में बजाज पल्सर 66,839 यूनिट की बिक्री के साथ पांचवें स्थान पर रही, जो कि जनवरी 2021 में बेची गई 97,580 यूनिट के मुकाबले 31.50 फीसदी की गिरावट है, जबकि बजाज प्लेटिना 46,492 यूनिट की बिक्री के साथ सूची में अकेली ऐसी मोटरसाइकिल रही, जिसकी बिक्री में सालाना आधार पर 71.36 फीसदी की वृद्धि दर्ज हुई है। इसके मुकाबले जनवरी 2021 में प्लेटिना की 27,131 यूनिट की बिक्री हुई थी।

जनवरी 2022 में टीवीएस जुपिटर की 43,476 यूनिट की बिक्री हुई है, जो कि जनवरी 2021 में बेची गई 51,952 यूनिट के मुकाबले 16.32 फीसदी की गिरावट है, जबकि सुजुकी एक्सेस की पिछले महीने 42,148 यूनिट की बिक्री हुई है, जो कि जनवरी 2021 में बेची गई 45,475 यूनिट के मुकाबले सालाना आधार पर 7.32 फीसदी की गिरावट है।वहीं टीवीएस एक्सएल100 जनवरी 2022 में 35,785 यूनिट की बिक्री के साथ नौवें स्थान पर रही, जो कि जनवरी 2021 में बेची गई 59,007 यूनिट के मुकाबले 39.35 फीसदी की गिरावट है। वहीं होंडा डियो पिछले महीने 27,837 यूनिट की बिक्री के साथ दसवें स्थान पर रही, जो कि जनवरी 2021 में बेची गई 28,914 यूनिट के मुकाबले सालाना आधार पर 3.72 फीसदी की गिरावट है।