फरवरी 2022 की बिक्री में टॉप 10 दोपहिया वाहन – स्प्लेंडर, एक्टिवा, पल्सर, क्लासिक 350

new bajaj pulsar F250-4

फरवरी 2022 में हीरो स्पलेंडर की 1,93,731 यूनिट की बिक्री हुई है, जो फरवरी 2021 में बेची गई 2,47,422 यूनिट के मुकाबले सालाना आधार पर 21.70 फीसदी की गिरावट है

भारत में अपना कारोबार कर रही दोपहिया वाहन निर्माता कंपनियों ने अपनी बिक्री के आंकड़ों को जारी कर दिया है। फरवरी 2022 में टॉप 10 में शामिल रही दोपहिया वाहनों की कुल मिलाकर 7,31,284 यूनिट की बिक्री हुई है, जो फरवरी 2021 में बेची गई 10,14,963 यूनिट के मुकाबले सालाना आधार पर 27.95 फीसदी की गिरावट है। वहीं जनवरी 2022 में कुल 8,04,097 यूनिट की बिक्री हुई थी, जो मासिक आधार पर 9.06 फीसदी की गिरावट है।

फरवरी 2022 में हीरो स्प्लेंडर 1,93,731 यूनिट की बिक्री के साथ एक बार फिर से भारत में सबसे ज्यादा बिकने वाला दोपहिया वाहन बनकर उभरा है, जो फरवरी 2021 में बेची गई 2,47,422 यूनिट के मुकाबले 21.70 फीसदी की गिरावट है। वहीं होंडा एक्टिवा की पिछले महीने 1,45,317 यूनिट की बिक्री हुई है, जो फरवरी 2021 में बेची गई 2,09,389 यूनिट के मुकाबले 30.60 फीसदी की गिरावट है।

वहीं होंडा सीबी शाइन फरवरी 2022 में 81,700 यूनिट की बिक्री के साथ सूची में तीसरे स्थान पर रहा है, जो फरवरी 2021 में बेची गई 1,15,970 यूनिट के मुकाबले 29.55 फीसदी की गिरावट है। वहीं हीरो एचएफ डीलक्स पिछले महीने 75,927 यूनिट की बिक्री के साथ चौथा सबसे ज्यादा बिकने वाला दोपहिया वाहन रहा hai, जो फरवरी 2021 में बेची गई 1,26,309 यूनिट के मुकाबले 39.89 फीसदी की गिरावट है।hero splendor-4

टॉप 10 मॉडल फरवरी 2022 फरवरी 2021
1. हीरो स्प्लेंडर (-21.70) 1,93,731 2,47,422
2. होंडा एक्टिवा (-30.60) 1,45,317 2,09,389
3. होंडा सीबी शाइन (-29.55) 81,700 1,15,970
4. हीरो एचएफ डीलक्स (-39.89) 75,927 1,26,309
5. बजाज पल्सर (-32.54) 54,951 81,454
6. टीवीएस जुपिटर (-9.77) 47,092 52,189
7. सुजुकी एक्सेस (-22.65) 37,512 48,496
8. टीवीएस एक्सएल 100 (-30.32) 35,848 51,445
9. रॉयल एनफील्ड क्लासिक 350 (-16.50) 30,082 36,026
10. बजाज प्लेटिना (-37.05) 29,124 46,264
कुल (-27.95) 7,31,284 10,14,963

इसी तरह बजाज पल्सर की फरवरी 2022 में 54,951 यूनिट की बिक्री हुई है, जो फरवरी 2021 में बेची गई 81,454 यूनिट के मुकाबले 32.54 फीसदी की गिरावट है। जबकि टीवीएस जुपिटर 47,092 यूनिट की बिक्री के साथ छठवें स्थान पर रही, जो फरवरी 2021 में बेची गई 52,189 यूनिट के मुकाबले 9.77 फीसदी की गिरावट है।

फरवरी 2022 में सुजुकी एक्सेस की कुल मिलाकर 37,512 यूनिट की बिक्री हुई है, जो फरवरी 2021 में बेची गई 48,496 यूनिट के मुकाबले 22.65 फीसदी की गिरावट है। वहीं टीवीएस एक्सएल 100 की फऱवरी 2022 में कुल 35,848 यूनिट की बिक्री हुई है, जो फरवरी 2021 में बेची गई 51,445 यूनिट के मुकाबले 30.32 फीसदी की गिरावट है।2021 Royal Enfield Classic 350रॉयल एनफील्ड ने पिछले महीने क्लासिक 350 की कुल 30,082 यूनिट की बिक्री की है, जो फरवरी 2021 में बेची गई 36,026 यूनिट के मुकाबले 16.50 फीसदी की गिरावट है। वहीं बजाज प्लेटिना की फरवरी 2022 में कुल मिलाकर 29,124 यूनिट की बिक्री हुई है, जो फरवरी 2021 में बेची गई 46,264 यूनिट के मुकाबले 37.05 फीसदी की गिरावट है।