
हीरो स्प्लेंडर दिसंबर 2022 में 2,25,443 यूनिट की बिक्री के साथ शीर्ष पर रही है, जो कि दिसंबर 2021 में बेचीं गई 2,26,759 यूनिट के मुकाबले सालाना आधार पर 0.58 फीसदी की मामूली गिरावट है
दिसंबर 2022 में भारत में सबसे ज्यादा बिकने वाले दोपहिया वाहनों में टॉप 3 में हीरो स्प्लेंडर, हीरो एचएफ डीलक्स और होंडा एक्टिवा थे। वास्तव में हीरो स्प्लेंडर कुल मिलाकर 2,25,443 यूनिट की बिक्री के साथ पिछले महीने सबसे ज्यादा बिकने वाली बाइक बनकर उभरी है। हालाँकि दिसंबर 2021 में यह आंकड़ा 2,26,759 यूनिट का था, जो कि सालाना आधार पर 0.58 प्रतिशत की मामूली गिरावट रही है।
वहीं टॉप 10 दोपहिया वाहनों (Top 10 two-wheelers) की सूची में हीरो एचएफ डीलक्स 1,07,755 यूनिट की बिक्री के साथ दूसरे स्थान पर रही है, जो कि दिसंबर 2021 में बेची गई 83,080 यूनिट के मुकाबले सालाना आधार पर 29.70 प्रतिशत की वृद्धि है। वहीं होंडा एक्टिवा को दिसंबर 2022 में 7.6 3 फीसदी का नुकसान उठाना पड़ा है, क्योंकि पिछले महीने इसकी कुल 96,451 यूनिट की बिक्री हुई है, जबकि दिसंबर 2021 में यह आंकड़ा 1,04,417 यूनिट का था।
इसी प्रकार होंडा सीबी शाइन की दिसंबर 2022 में कुल मिलाकर 87,760 यूनिट की बिक्री हुई है, जो कि दिसंबर 2021 में बेचीं गई 68,061 यूनिट के मुकाबले सालाना आधार पर 28.94 प्रतिशत की वृद्धि है, जबकि बजाज ऑटो ने पिछले महीने पल्सर रेंज की कुल मिलाकर 74,768 यूनिट बेचीं है, जो कि दिसंबर 2021 में बेचीं गई 64,966 यूनिट के मुकाबले सालाना आधार पर 15.09 प्रतिशत की वृद्धि है।
टॉप 10 दोपहिया वाहन | दिसंबर 2022 | दिसंबर 2021 |
1. हीरो स्प्लेंडर (-0.58%) | 2,25,443 | 2,26,759 |
2. हीरो एचएफ डीलक्स (29.70%) | 1,07,755 | 83,080 |
3. होंडा एक्टिवा (-7.63%) | 96,451 | 1,04,417 |
4. होडा सीबी शाइन (28.94%) | 87,760 | 68,061 |
5. बजाज पल्सर (15.09%) | 74,768 | 64,966 |
6. टीवीएस जूपिटर (4.48%) | 39,849 | 38,142 |
7. बजाज प्लेटिना (-19.29%) | 36,157 | 44,800 |
8. सुजुकी एक्सेस (19.20%) | 30,228 | 25,358 |
9. टीवीएस रेडर (140.37%) | 26,063 | 10,843 |
10. टीवीएस एक्सएल (-22.26%) | 25,961 | 33,395 |
बजाज ऑटो अपने पल्सर रेंज का लगातर विस्तार कर रही है और निकट भविष्य में इसके कुछ और नए मॉडल भी देखने को मिलेंगे। वहीं दिंसबर 2022 में टीवीएस जूपिटर कुल 39,849 यूनिट की बिक्री के साथ टॉप 10 दोपहिया वाहनों (Top 10 two-wheelers) की सूची में छठवें स्थान पर रही है, जो कि दिसंबर 2021 में बेचीं गई 38,142 यूनिट के मुकाबले सालाना आधार पर 4.48 प्रतिशत की वृद्धि है।
इसी प्रकार बजाज प्लेटिना की पिछले महीने 36,157 यूनिट की बिक्री हुई है, जो कि दिसंबर 2021 में बेचीं गई 44,800 यूनिट के मुकाबले सालाना आधार पर 19.29 फीसदी की गिरावट है। वहीं सुजुकी ने एक्सेस की पिछले महीने कुल 30,228 यूनिट की बिक्री की है, जो कि दिसंबर 2021 में बेचीं गई 25,358 यूनिट के मुकाबले सालाना आधार पर 19.20 प्रतिशत की वृद्धि है।
वहीं टीवीएस मोटर कंपनी ने रेडर की पिछले महीने कुल 26,063 यूनिट की बिक्री की है, जो दिसंबर 2021 में बेचीं गई 10,843 यूनिट के मुकाबले सालाना आधार पर 140.37 फीसदी की वृद्धि है, जबकि टीवीएस XL 100 भी 25,961 यूनिट के साथ टॉप 10 दोपहिया वाहनों (Top 10 two-wheelers) की सूची में शामिल रही है। हालाँकि दिसंबर 2021 में इसकी 33,395 यूनिट की बिक्री हुई थी, जो कि सालाना आधार पर 22.26 प्रतिशत की गिरावट है।