अगस्त 2023 में हीरो स्प्लेंडर 2,89,930 यूनिट की बिक्री के साथ टॉप 10 दोपहिया वाहनों की सूची में शीर्ष पर रही है
अगस्त 2023 में टॉप 10 दोपहिया वाहनों की कुल बिक्री में मामूली वृद्धि दर्ज की गई है, क्योंकि पिछले महीनें इनकी कुल मिलाकर 10,62,032 यूनिट की बिक्री हुई है। जो अगस्त 2022 में बेची गई कुल 10,55,298 यूनिट के मुकाबले सालाना आधार पर 0.64 फीसदी की वृद्धि है। वहीं जुलाई 2023 में कुल 8,43,962 यूनिट की बिक्री हुई थी, जो कि मासिक आधार पर भी 25.84 फीसदी की वृद्धि है।
अगस्त 2023 में हीरो स्प्लेंडर भारत में सबसे ज्यादा बिकने वाली मोटरसाइकिल रही है। कंपनी ने पिछले महीनें इसकी कुल मिलाकर 2,89,930 यूनिट की बिक्री की है, जो अगस्त 2022 में बेची गई 2,86,007 यूनिट की तुलना में सालाना आधार पर 1.37 फीसदी की वृद्धि है। वहीं होंडा एक्टिवा 2,14,872 यूनिट की बिक्री के साथ सूची में दूसरे स्थान पर रही है, जो कि अगस्त 2022 में बेची गई 2,21,143 यूनिट के मुकाबले सालाना आधार पर 2.84 फीसदी की गिरावट है।
अगस्त 2023 में टॉप 10 की लिस्ट में होंडा शाइन मोटरसाइकिल 1,48,712 यूनिट के साथ तीसरे स्थान पर रही है, जो कि अगस्त 2022 में बेची गई 1,20,139 यूनिट के मुकाबले सालाना आधार पर 23.78 फीसदी की वृद्धि है। वहीं बजाज पल्सर रेंज की बिक्री में गिरावट देखी गई है, क्योंकि अगस्त 2023 में इसकी बिक्री 6.64 प्रतिशत घटकर 90,685 यूनिट की रही है। वहीं अगस्त 2022 में यह आंकड़ा 97,135 यूनिट का था।
टॉप 10 दोपहिया वाहन | अगस्त 2023 | अगस्त 2022 |
1. हीरो स्पलेंडर (1.37%) | 2,89,930 | 2,86,007 |
2. होंडा एक्टिवा (-2.84%) | 2,14,872 | 2,21,143 |
3. होंडा शाइन (23.78%) | 1,48,712 | 1,20,139 |
4. बजाज पल्सर (-6.64%) | 90,685 | 97,135 |
5. हीरो एचएफ डीलक्स (1.08%) | 73,006 | 72,224 |
6. टीवीएस जूपिटर (-0.01%) | 70,065 | 70,075 |
7. सुजुकी एक्सेस (32.88%) | 53,651 | 40,375 |
8. टीवीएस रेडर (111.20%) | 42,375 | 20,064 |
9. बजाज प्लेटिना (-59.30%) | 40,693 | 99,987 |
10. हीरो पैशन (35.15%) | 38,043 | 28,149 |
वहीं हीरो एचएफ डीलक्स की बिक्री 1.08 प्रतिशत बढ़कर 73,006 यूनिट की रही है, जबकि अगस्त 2022 में इसकी 72,224 यूनिट की बिक्री हुई थी। वहीं अगस्त 2023 में टीवीएस जुपिटर की कुल मिलाकर 70,065 यूनिट की बिक्री हुई है, जबकि अगस्त 2022 में इसकी 70,075 यूनिट की बिक्री हुई थी।
वहीं सुजुकी एक्सेस की अगस्त 2022 में बेची गई 40,375 यूनिट के मुकाबले पिछले महीनें 53,651 यूनिट की बिक्री हुई है, जो सालाना आधार पर 32.88 फीसदी की वृद्धि है। वहीं सूची में टीवीएस रेडर को 42,375 यूनिट के साथ आठवां स्थान मिला है, जो अगस्त 2022 में बेचीं गई 20,064 यूनिट के मुकाबले सालाना आधार पर 111.20 फीसदी की वृद्धि है। हाल ही में कंपनी ने रेडर सुपर स्क्वाड संस्करण को लॉन्च किया था, जिसकी कीमत 98,919 रूपए (एक्स-शोरूम, दिल्ली) रखी गई है और यह मार्वल के ब्लैक पैंथर और आयरन मैन से काफी प्रेरित है।
वहीं बजाज प्लेटिना को 40,693 यूनिट के साथ सूची में नौवां स्थान मिला है, जो अगस्त 2022 में बेचीं गई 99,987 यूनिट के मुकाबले सालाना आधार पर 59.30 फीसदी की भारी गिरावट है। वहीं टॉप 10 की सूची में हीरो पैशन को 38,043 यूनिट के साथ दसवां स्थान मिला है, जो अगस्त 2022 में बेचीं गई 28,149 यूनिट के मुकाबले सालाना आधार पर 35.15 फीसदी की वृद्धि है।