अगस्त 2022 की बिक्री में टॉप 10 दोपहिया वाहन – स्प्लेंडर, एक्टिवा, पल्सर, अपाचे, XL100

Updated 2022 TVS Apache RTR 160 & 180--12

अगस्त 2022 में हीरो स्प्लेंडर कुल मिलाकर 2,86,007 यूनिट के साथ शीर्ष पर रही है, जो अगस्त 2021 में बेची गई 2,41,703 यूनिट के मुकाबले सालाना आधार पर 18.33 प्रतिशत की वृद्धि है

अगस्त 2022 में बेची गई दोपहिया वाहनों की सूची आ गई है और एक बार फिर से हीरो स्पलेंडर ने बाजी मारी है। पिछले महीने इस मोटरसाइकिल की कुल मिलाकर 2,86,007 यूनिट की बिक्री हुई है, जो अगस्त 2021 में बेची गई 2,41,703 यूनिट के मुकाबले सालाना आधार पर 18.33 प्रतिशत की वृद्धि है।

वहीं होंडा एक्टिवा की माँग भी भारत में लगातार बनी हुई है और अगस्त 2021 में बेची गई 2,04,659 यूनिट की तुलना में अगस्त 2022 में यह आंकड़ा 2,21,143 यूनिट का रहा है। इस तरह एक्टिवा की बिक्री में सालाना आधार पर 8.05 प्रतिशत की वृद्धि हुई है। वहीं होंडा सीबी शाइन की बिक्री में 7.53 प्रतिशत की गिरावट आई, क्योंकि इसकी अगस्त 2021 में बेची गई 1,29,926 यूनिट की तुलना में अगस्त 2022 में इसकी 1,20,139 यूनिट की बिक्री हुई है।

इसी प्रकार बजाज प्लेटिना ने अपनी बिक्री में सालाना आधार पर 76.61 प्रतिशत की उल्लेखनीय वृद्धि दर्ज करते हुए रिकार्ड 99,987 यूनिट की बिक्री की है, जबकि अगस्त 2021 में यह आंकड़ा केवल 56,615 यूनिट का था। वहीं बजाज पल्सर की बिक्री में लगभग 47 प्रतिशत का सुधार हुआ है और इसकी अगस्त 2022 में 97,135 यूनिट की बिक्री हुई है। जबकि पिछले साल की इसी अवधि में इसकी 66,107 यूनिट की बिक्री हुई थी।

Honda Activa 125 premium edition

टॉप 10 दोपहिया वाहन अगस्त 2022   अगस्त 2021
1. हीरो स्प्लेंडर (18.33%) 2,86,007 2,41,703
2. होंडा एक्टिवा (8.05 %) 2,21,143 2,04,659
3. होंडा सीबी शाइन (-7.53%) 1,20,139 1,29,926
4. बजाज प्लेटिना (76.61%) 99,987 56,615
5. बजाज पल्सर (46.94%) 97,135 66,107
6. हीरो एचएफ डीलक्स (-36.96%) 72,224 1,14,575
7. टीवीएस जुपिटर (53.59%) 70,075 45,625
8. टीवीएस अपाचे (146.73%) 40,520 16,423
9. सुजुकी एक्सेस (-17.83%) 40,375 49,135
10. टीवीएक्सएल 100 (-30.64%) 36,489 52,607
कुल (10.92%) 10,84,094  9,77,375

हालाँकि हीरो एचएफ डीलक्स की बिक्री में 37 फीसदी की भारी गिरावट दर्ज की गई है, क्योंकि अगस्त 2021 में यह आंकड़ा 1,14,575 यूनिट का था, लेकिन अगस्त 2021 में इसकी केवल 72,224 यूनिट की बिक्री हुई है। वहीं टीवीएस जुपिटर की बिक्री अगस्त 2021 के 45,625 यूनिट के मुकाबले 53.59 प्रतिशत बढ़कर 70,075 यूनिट रही है।

टीवीएस ने पिछले महीने अपाचे की भी कुल 40,520 यूनिट की बिक्री की है, जो अगस्त 2021 में बेची गई 16,423 यूनिट के मुकाबले सालाना आधार पर 146.73 प्रतिशत की वृद्धि है। वहीं सुजुकी एक्सेस की पिछले महीने 40,375 यूनिट की बिक्री हुई है, जो अगस्त 2021 में बेची गई 49,135 यूनिट के मुकाबले 17.83 प्रतिशत की गिरावट है।

Bajaj Pulsar 250 Black Dual ABSसूची में इस बार टीवीएस XL एक बार फिर से जगह बनाने में कामयाब हुई है और इसकी अगस्त 2022 में कुल मिलाकर 36,489 यूनिट की बिक्री हुई है, जो अगस्त 2021 में बेची गई 52,607 यूनिट की तुलना में 30.64 प्रतिशत की गिरावट है। इस तरह अगस्त 2022 में टॉप 10 में शामिल रहे दोपहिया वाहनों की कुल 10,84,094 यूनिट की बिक्री हुई है, जो अगस्त 2021 में बेची गई 9,77,375 यूनिट की तुलना में सालाना आधार पर 10.92 प्रतिशत की वृद्धि है।