अप्रैल 2021 की बिक्री में टॉप 10 दोपहिया वाहन – स्प्लेंडर, एक्टिवा, पल्सर, अपाचे, जुपिटर

Hero Splendor

अप्रैल 2021 में हीरो स्प्लेंडर की बिक्री में मासिक आधार पर 34.63 फीसदी की वृद्धि हुई और 1,93,508 यूनिट के साथ यह देश में सबसे ज्यादा बिकने वाली दोपहिया वाहन रही

अप्रैल 2021 के महीने में घरेलू बाजार में दोपहिया वाहनों की बिक्री 8,65,134 यूनिट रही, जो मार्च 2021 में 11,95,445 यूनिट की तुलना में 27.6 प्रतिशत की भारी गिरावट है। भारत इन दिनों एक बार फिर से स्वास्थ्य संकट की दूसरी लहर के दौर से गुजर रहा है इसलिए बिक्री संख्या में गिरावट को यह देखते हुए समझा जा सकता है कि देश के अधिकांश हिस्सों में नए प्रतिबंध लगाए गए हैं।

पिछले महीने हीरो स्प्लेंडर ने दोपहिया वाहन सेगमेंट की बिक्री का नेतृत्व किया है और अप्रैल 2021 में इसकी 1,93,508 यूनिट की बिक्री हुई थी। इसके मुकाबले मार्च 2021 में स्पलेंडर की 1,43,736 यूनिट बेची गई थी, जो कि मासिक आधार पर 34.63 प्रतिशत की वृद्धि है। वहीं होंडा एक्टिवा ने 1,09,678 यूनिट के साथ दूसरा स्थान बरकरार रखा है, लेकिन इसकी बिक्री में 4.43 फीसदी कि गिरावट आई है, क्योंकि मार्च 2021 में यह आंकड़ा 1,14,757 यूनिट का था।

होंडा सीबी शाइन लिस्ट में 79,416 यूनिट के साथ तीसरा स्थान बनाने में कामयाब रही, लेकिन मासिक आधार पर इसकी बिक्री में भी 8.33 फीसदी की गिरावट आई है, क्योंकि मार्च 2021 में इसकी 86,633 यूनिट बेचीं गई थी। वहीं हीरो एचएफ डीलक्स 71,294 यूनिट के साथ चौथे स्थान पर रही, लेकिन मार्च 2021 में इसकी 1,14,969 यूनिट की बिक्री हुई थी जो कि मासिक आधार पर 37.99 फीसदी की गिरावट है।

bajaj-pulsar3

टॉप 10 दोपहिया वाहन अप्रैल 2021  मार्च 2021
1. हीरो स्प्लेंडर (34.63%) 1,93,508 1,43,736
2. होंडा एक्टिवा (-4.43%) 1,09,678 1,14,757
3. होंडा सीबी शाइन (-8.33%) 79,416 86,633
4. हीरो एचएफ डीलक्स (-37.99%) 71,294 1,14,969
5. बजाज पल्सर (29.41%) 66,586 51,454
6. सुजुकी एक्सेस (101.26%) 53,285 26,476
7. बजाज प्लेटिना (66.79%) 35,467 21,264
8. टीवीएस अपाचे (35.35%) 29,458 21,764
9. टीवीएस एक्सएल100 (-20.82%) 25,977 32,808
10. टीवीएस जुपिटर (21.76%) 25,570 21,001

हालांकि बजाज पल्सर की बिक्री में 29 फीसदी की वृद्धि आई है और मार्च 2021 के 51,454 यूनिट के मुकाबले इसकी 66,586 यूनिट की बिक्री हुई है। इसी तरह सुजुकी एक्सेस की 53,285 यूनिट बेची गई है, जो कि मार्च में 26,476 यूनिट थी। इस स्कूटर ने मासिक आधार पर अपनी बिक्री में 101.26 फीसदी की वृद्धि देखी है।

वहीं बजाज प्लेटिना ने भी 35,467 यूनिट के साथ 66 फीसदी की वृद्धि देखी है, जबकि मार्च 2021 में यह आंकड़ा 21,264 यूनिट का था। वहीं टीवीएस अपाचे की अप्रैल 2021 में 29,458 यूनिट बेची गई है, जबकि मार्च 2021 में इसकी 21,764 यूनिट कि बिक्री हुई थी। इस तरह अपाचे ने अपनी बिक्री में मासिक आधार पर 35.35 फीसदी की वृद्धि देखी है।

TVS apache series

लिस्ट में नौवां स्थान टीवीएस एक्सएल100 को मिला, जिसकी 25,977 यूनिट बेची गई थी, जो कि 20 फीसदी की गिरावट है। इसके मुकाबले मार्च 2021 में एक्सएल100 की 32,808 यूनिट की बिक्री हुई थी। टॉप 10 की सूची में टीवीएस जुपिटर को सबसे आखिरी स्थान मिला और अप्रैल 2021 में इसकी 25,570 यूनिट की बिक्री हुई थी। इसके मुकाबले मार्च 2021 में य़ह आंकड़ा 21,001 यूनिट का था। इस तरह मासिक आधार पर इसकी बिक्री में 21.76 फीसदी की वृद्धि हुई।