जून 2023 की बिक्री में टॉप 10 एसयूवी – क्रेटा, नेक्सन, वेन्यू, फ्रोंक्स, विटारा, स्कार्पियो

हुंडई क्रेटा जून 2023 में भारत में सबसे अधिक बिकने वाली एसयूवी रही है और इसकी कुल मिलाकर 14,447 यूनिट की बिक्री हुई है

एसयूवी क्षेत्र में लगातार विस्तार के कारण, हाल के दिनों में इस सेगमेंट में मारुति सुजुकी की बाजार हिस्सेदारी में निश्चित रूप से सुधार हुआ है और यह बिक्री चार्ट पर भी दिखाई देता है। जून 2023 में मारुति सुजुकी एकमात्र निर्माता रहा है जिसकी टॉप 10 एसयूवी सूची में 3 एसयूवी शामिल रही हैं।

मारुति सुजुकी ब्रेज़ा, ग्रैंड विटारा और फ्रोंक्स शीर्ष दस में शामिल रही है और पिछले महीने कुल बिक्री में लगभग एक-चौथाई का योगदान दिया है। हुंडई क्रेटा की सालाना आधार पर 5 प्रतिशत की सकारात्मक वृद्धि के साथ जून 2022 में 13,790 यूनिट की तुलना में पिछले महीनें 14,447 यूनिट की घरेलू बिक्री हुई है।

देश की दूसरी सबसे बड़ी कार निर्माता कंपनी फिलहाल अपडेटेड क्रेटा पर काम कर रही है और यह अगले साल की शुरुआत में बिक्री के लिए उपलब्ध होगी। भारत में टाटा की सबसे ज्यादा बिकने वाली कार, नेक्सन की पिछले महीने 13,827 यूनिट की बिक्री हुई है। वहीं पिछले साल की समान अवधि में इसकी 14,295 यूनिट की बिक्री हुई थी, जो सालाना आधार पर 3 फीसदी की गिरावट है। वहीं हुंडई वेन्यू 10,321 यूनिट के मुकाबले 11,606 यूनिट के साथ सूची में तीसरे स्थान पर रही है।

tata nexon_-6
Pic Source: R Dhilip Kumar
टॉप 10 एसयूवीजून 2023जून 2022
1. हुंडई क्रेटा (5%)14,44713,790
2. टाटा नेक्सन (-3%)13,82714,295
3. हुंडई वेन्यू (12%)11,60610,321
4. टाटा पंच (6%)10,99010,414
5. मारुति सुजुकी ब्रेज़ा (140%)10,5784,404
6. मारुति सुजुकी ग्रैंड विटारा10,486   –
7. महिंद्रा स्कार्पियो (109%)8,6484,131
8. मारुति सुजुकी फ्रोंक्स7,991   –
9. किआ सोनेट (4%)7,7227,455
10. महिंद्रा XUV700 (-10%)5,3916,022

इस तरह वेन्यू की बिक्री में सालाना आधार पर 12 फीसदी की बढ़ोतरी हुई है। टाटा पंच पिछले महीने देश में चौथी सबसे अधिक बिकने वाली एसयूवी रही है, जिसकी कुल 10,414 यूनिट के मुकाबले 6 प्रतिशत की वृद्धि के साथ 10,990 यूनिट की बिक्री हुई है। माइक्रो एसयूवी सेगमेंट में अगले हफ्ते हुंडई एक्सटर का आगमन होगा और यह देखना दिलचस्प होगा कि यह पंच को कैसे टक्कर देती है।

मारुति सुजुकी ब्रेज़ा ने जून 2023 में 4,404 यूनिट के मुकाबले 10,578 यूनिट की बिक्री की है, जिसमें सालाना आधार पर 140 प्रतिशत की वृद्धि हुई है। वहीं ग्रैंड विटारा 10,486 यूनिट की बिक्री के साथ सूची में छठे स्थान पर रही और साथ ही यह भारत में दूसरी सबसे अधिक बिकने वाली मध्यम आकार की एसयूवी रही है।

mahindra scorpio N-10
Pic Source: Offbeat Travel

महिंद्रा स्कॉर्पियो एन और स्कॉर्पियो क्लासिक ने सालाना आधार पर 109 प्रतिशत की वृद्धि के साथ 4,131 यूनिट के मुकाबले 8,648 यूनिट का रिकॉर्ड बनाया है। मारुति सुजुकी फ्रोंक्स कॉम्पैक्ट एसयूवी कूप को अप्रैल में बाजार में लॉन्च होने के बाद से ग्राहकों द्वारा खूब पसंद किया गया है और इसकी कुल 7,991 यूनिट की बिक्री हुई है। किआ सोनेट और महिंद्रा XUV700 सूची में नौवें और दसवें स्थान पर रही हैं।