अगस्त 2024 में टॉप 10 एसयूवी की सूची में मारुति सुजुकी ब्रेज़ा 19,190 यूनिट की बिक्री के साथ हुंडई क्रेटा, टाटा पंच और महिंद्रा स्कॉर्पियो से आगे रही है
अगस्त 2024 में मारुति सुजुकी ब्रेज़ा ने बिक्री चार्ट में पहला स्थान हासिल किया है और कॉम्पैक्ट एसयूवी की 19,190 यूनिट की बिक्री हुई है, जो अगस्त 2023 में बेची गई 14,572 यूनिट की तुलना में सालाना आधार पर 32 प्रतिशत की प्रभावशाली वृद्धि है। इसने ब्रेज़ा की स्थिति को भारत में सबसे ज्यादा बिकने वाली एसयूवी के रूप में भी मजबूत किया है।
इस बीच, हुंडई क्रेटा ने 16,762 यूनिट की बिक्री के साथ दूसरा स्थान हासिल किया, जो अगस्त 2023 में बेची गई 13,832 यूनिट की तुलना में साल-दर-साल 21 प्रतिशत की उल्लेखनीय वृद्धि है। टाटा पंच 15,643 यूनिट की बिक्री दर्ज करते हुए तीसरे स्थान पर खिसक गई। जो पिछले साल इसी महीने में बेची गई 14,523 यूनिट की तुलना में 8 प्रतिशत की वृद्धि है।
दूसरी ओर, महिंद्रा स्कॉर्पियो रेंज ने प्रभावशाली 13,787 यूनिट की बिक्री के साथ चौथा स्थान हासिल किया, जो अगस्त 2023 में बेची गई 9,898 यूनिट की तुलना में साल-दर-साल 39 प्रतिशत की महत्वपूर्ण वृद्धि है। मारुति सुजुकी फ्रोंक्स की अगस्त 2024 में 12,387 यूनिट की बिक्री हुई है, जो पिछले साल की समान अवधि में बेची गई 12,164 यूनिट की तुलना में सालाना आधार पर 2 प्रतिशत की मामूली वृद्धि है।

| टॉप 10 एसयूवी | अगस्त 2024 | अगस्त 2023 |
| 1. मारुति सुजुकी ब्रेज़ा (32%) | 19,190 | 14,572 |
| 2. हुंडई क्रेटा (21%) | 16,762 | 13,832 |
| 3. टाटा पंच (8%) | 15,643 | 14,523 |
| 4. महिंद्रा स्कार्पियो (39%) | 13,787 | 9,898 |
| 5. मारुति सुजुकी फ्रोंक्स (2%) | 12,387 | 12,164 |
| 6. टाटा नेक्सन (53%) | 12,289 | 8,049 |
| 7. किआ सोनेट (144%) | 10,073 | 4,120 |
| 8. हुंडई वेन्यू (-17%) | 9,085 | 10,948 |
| 9. मारुति सुजुकी ग्रैंड विटारा (-24%) | 9,021 | 11,818 |
| 10. महिंद्रा XUV700 (38%) | 9,007 | 6,512 |
टाटा नेक्सन की पिछले महीने 12,289 यूनिट की बिक्री हुई, जो अगस्त 2023 में बेची गई 8,049 यूनिट की तुलना में सालाना आधार पर 53 प्रतिशत की वृद्धि है। हालांकि, यह स्पष्ट है कि पंच ने हाल के दिनों में इसकी बिक्री में बड़े अंतर से कमी की है और इस प्रकार यह शीर्ष दस एसयूवी बिक्री चार्ट में छठे स्थान पर आ गई है।
किआ सोनेट पिछले महीने 10,073 यूनिट की घरेलू बिक्री के साथ देश में सातवीं सबसे अधिक बिकने वाली एसयूवी रही, जबकि बारह महीने पहले इसी अवधि के दौरान इसकी 4,120 यूनिट की बिक्री हुई थी जो सालाना आधार पर 144 प्रतिशत की वृद्धि है। जो शीर्ष दस में सबसे अधिक वृद्धि है। हुंडई वेन्यू 9,085 यूनिट की बिक्री के साथ आठवें स्थान पर रही।

अगस्त 2023 में इसी अवधि की तुलना में 10,948 यूनिट के साथ सालाना आधार पर 17 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई है। मारुति सुजुकी ग्रैंड विटारा और महिंद्रा XUV700 क्रमशः 9,021 और 9,007 यूनिट के साथ नौवें और दसवें स्थान पर रहे।