अक्टूबर 2025 में एसयूवी की बिक्री में जबरदस्त उछाल, Nexon और Creta सबसे आगे

अक्टूबर 2025 में टॉप 10 SUVs की सूची में टाटा नेक्सॉन 22,083 यूनिट के साथ पहले स्थान पर रही है, जबकि हुंडई क्रेटा को दूसरा स्थान मिला

अक्टूबर 2025 में SUV का जबरदस्त जलवा देखने को मिला और टॉप 25 कारों में से 16 एसयूवी रहीं। भारत में एसयूवी की मांग लगातार बढ़ रही है। इस महीने टॉप 16 SUVs की कुल बिक्री 2,20,050 यूनिट रही, जो पिछले साल की तुलना में 21.6 फीसदी ज्यादा है। त्योहारों के समय कॉम्पैक्ट, मिडसाइज़ और लाइफ़स्टाइल SUV की खूब मांग रही, जिसमें टाटा, महिंद्रा, हुंडई और मारुति सुजुकी की गाड़ियाँ सबसे आगे रहीं।

एसयूवी सेगमेंट में एक बार फिर टाटा नेक्सॉन सबसे आगे रही और इसकी कुल मिलाकर इसके इलेक्ट्रिक वेरिएंट सहित कुल 22,083 यूनिट् की बिक्री हुई है, जिसमें इलेक्ट्रिक की भी सेल्स शामिल है। वहीं अक्टूबर 2024 में इसकी 14,759 यूनिट की बिक्री हुई थी, जो सालाना आधार पर 50 फीसदी की वृद्धि है।

सूची में दूसरा स्थान हुंडई की Creta एसयूवी को मिला, जिसकी कुल बिक्री 18,381 यूनिट की रही है, जो पिछले साल की समान अवधि में बेची गई 17,497 यूनिट की तुलना में सालाना आधार पर 5 फीसदी की बढ़त है। नए प्रतिद्वंदियों के आने के बावजूद क्रेटा अपने प्रीमियम फीचर्स और डीज़ल इंजन की वजह से ग्राहकों के बीच पसंदीदा बनी हुई है। तीसरे स्थान पर महिंद्रा स्कार्पियो और स्कार्पियो N की जोड़ी रही, जिनकी कुल बिक्री 17,880 यूनिट की रही है। यह सालाना आधार पर 14 फीसदी की बढ़त है और यह दिखाता है कि स्कॉर्पियो शहरी और ग्रामीण दोनों बाज़ारों में कितनी लोकप्रिय है।

Mahindra Scorpio N ADAS

Top Selling SUVsOct-25Oct-24Growth % (YoY)
1. Tata Nexon22,08314,75950%
2. Hyundai Creta18,38117,4975.%
3. Mahindra Scorpio17,88015,67714%
4. Maruti Fronx17,00316,4194%
5. Tata Punch16,81015,7407%
6. Mahindra Bolero14,3439,84946%
7. Maruti Victoris13,496––
8. Kia Sonet12,7459,69931%
9. Mahindra XUV 3XO12,2379,56228%
10. Maruti Brezza12,07216,565-27%

मारुति सुजुकी Fronx ने चौथे स्थान पर अपनी पकड़ बनाए रखी, जिसकी बिक्री 17,003 यूनिट की रही रही है। वहीं पिछले साल की समान अवधि में इसकी 16,419 यूनिट की बिक्री हुई थी, जो सालाना आधार पर 4 फीसदी की वृद्धि है। वहीं टाटा पंच की कुल 16,810 यूनिट की बिक्री हुई है, जो अक्टूबर 2024 में बेची गई 15,740 यूनिट की तुलना में सालाना आधार पर 7 फीसदी की वृद्धि है।

महिंद्रा बोलेरो ने शानदार वापसी की है और इसकी 14,343 यूनिट की बिक्री हुई है, जो सालाना आधार पर 46 फीसदी की बढ़त है। यह इसके लिए पिछले कई महीनों का सबसे अच्छा प्रदर्शन रहा और यह अब भी ग्रामीण इलाकों में बेहद लोकप्रिय है।वहीं मारुति विक्टोरिस ने पिछले महीने 13,496 यूनिट की बिक्री के साथ टॉप 10 में जगह बनाई है और इसके सीएनजी वेरिएंट की जबरदस्त मांग है।

Maruti Victoris (7)

किआ सोनेट की बिक्री भी बढ़कर 12,745 यूनिट हो गई, जो सालाना आधार पर 31 फीसदी की वृद्धि है। जबकि महिंद्रा XUV 3XO ने 12,237 यूनिट की बिक्री दर्ज की है, जो पिछले साल की समान अवधि में बेची गई 9,562 यूनिट की तुलना में सालाना आधार पर 28 फीसदी की बढ़त है। वहीं मारुति ब्रेज़ा 12,072 यूनिट की बिक्री के साथ सूची में दसवें स्थान पर रही है, जो साल-दर-साल 27 फीसदी की गिरावट है।