अक्टूबर 2023 की बिक्री में टॉप 10 एसयूवी – नेक्सन, ब्रेज़ा, स्कार्पियो, क्रेटा, विटारा, XUV700

अक्टूबर 2023 में टाटा नेक्सन 16,887 यूनिट की बिक्री के साथ टॉप 10 एसयूवी सूची में पहले स्थान पर रही है

भारतीय बाजार में हाल के वर्षों में एसयूवी सेगमेंट में मजबूत वृद्धि दर्ज की गई है और इसकी बाजार हिस्सेदारी स्थिर दर से बढ़ रही है। माइक्रो, कॉम्पैक्ट और मिडसाइज एसयूवी सेगमेंट प्रशंसकों के पसंदीदा रहे हैं और कार निर्माता बढ़ती मांग के जवाब में नए मॉडल ला रहे हैं।

वहीं पिछले महीनें टाटा नेक्सन टॉप 10 एसयूवी सूची में पहले स्थान पर रही है, क्योंकि यह मारुति सुजुकी ब्रेज़ा, टाटा पंच और महिंद्रा स्कॉर्पियो से आगे है। कॉम्पैक्ट एसयूवी की पिछले महीने 16,887 यूनिट की बिक्री हुई है, जबकि 2022 में इसी अवधि के दौरान इसकी 13,767 यूनिट की बिक्री हुई थी। जो सालाना आधार पर 23 प्रतिशत की सकारात्मक वृद्धि है।

ब्रेज़ा ने अक्टूबर 2023 में 16,050 यूनिट की घरेलू बिक्री हासिल की है, जो पिछले साल की समान अवधि में बेचीं गई 9,941 यूनिट की तुलना में सालाना आधार पर 61 प्रतिशत की वृद्धि है। वहीं पंच माइक्रो एसयूवी हुंडई एक्सटर के आगमन के बावजूद आराम से अपने सेगमेंट में आगे है क्योंकि अक्टूबर 2022 में 10,982 यूनिट के मुकाबले पिछले महीनें इसकी कुल 15,317 यूनिट की बिक्री हुई है।

tata nexon_-7

टॉप 10 एसयूवीअक्टूबर 2023अक्टूबर 2022
1. टाटा नेक्सन (23%)16,88713,767
2. मारुति सुजुकी ब्रेज़ा (61%)16,0509,941
3. टाटा पंच (39%)15,31710,982
4. महिंद्रा स्कार्पियो (83%)13,5787,438
5. हुंडई क्रेटा (10%)13,07711,880
6. किआ सेल्टोस (26%)12,3629,777
7. हुंडई वेन्यू (21%)11,5819,585
8. मारुति सुजुकी फ्रोंक्स11,357–
9. मारुति सुजुकी ग्रैंड विटारा (35%)10,8348,052
10. महिंद्रा XUV700 (60%)9,2975,815

इस तरह इसकी बिक्री में सालाना आधार पर 39 प्रतिशत की वृद्धि हुई है। महिंद्रा स्कॉर्पियो क्लासिक और स्कॉर्पियो एन की संयुक्त बिक्री 7,438 यूनिट की तुलना में 13,578 यूनिट रही है, जिसमें सालाना आधार पर 83 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई है। वहीं हुंडई क्रेटा की पिछले महीने कुल 13,077 यूनिट की बिक्री हुई, जबकि बारह महीने पहले इसी अवधि के दौरान यह आंकड़ा 11,880 यूनिट का था। मध्यम आकार की एसयूवी ने 10 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की क्योंकि यह अपने भाई किआ सेल्टोस से आगे रही है।

फेसलिफ्टेड सेल्टोस ने कुछ महीने पहले ही बाजार में कदम रखा था और साल-दर-साल 26 प्रतिशत की वृद्धि के साथ इसकी 9,777 यूनिट की तुलना में पिछले महीनें 12,362 यूनिट की बिक्री दर्ज की गईं है। वहीं हुंडई वेन्यू 9,585 यूनिट के मुकाबले कुल 11,581 यूनिट के साथ सूची में सातवें स्थान पर रही है।

kia seltos-17
Pic Source: Balamurugan Mahalingam

इस कॉम्पैक्ट एसयूवी ने साल-दर-साल 21 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की है, जबकि मारुति सुजुकी फ्रोंक्स ने कुल 11,357 यूनिट के साथ एक बार फिर प्रभावित किया है। मारुति सुजुकी ग्रैंड विटारा और महिंद्रा XUV700 क्रमशः 10,834 यूनिट और 9,297 यूनिट की बिक्री के साथ नौवें और दसवें स्थान पर रही हैं।