अक्टूबर 2022 की बिक्री में टॉप 10 एसयूवी – नेक्सन, क्रेटा, सेल्टोस, विटारा, स्कॉर्पियो

2022 maruti grand vitara
Pic Source: Bhagwat Mali

टाटा नेक्सन अक्टूबर 2022 में सबसे ज्यादा बिकने वाली एसयूवी रही है,  क्योंकि इसने हुंडई क्रेटा, टाटा पंच और मारुति सुजुकी ब्रेज़ा को पछाड़ा है

अक्टूबर 2022 के महीने में टाटा मोटर्स की नेक्सन एसयूवी बिक्री चार्ट में शीर्ष पर रही है। पिछले महीनें कंपनी ने इसकी 13,767 यूनिट की बिक्री की है, जो पिछले साल की समान अवधि में बेचीं गई 10,096 यूनिट के मुकाबले साल-दर-साल 36 फीसदी की वृद्धि है। नेक्सन ने दो महीने के बाद मारुति सुजुकी ब्रेज़ा से शीर्ष स्थान हासिल किया क्योंकि नई पीढ़ी के आने के कारण यह शीर्ष पर रही थी।

भारतीय बाजार में दोनों कॉम्पैक्ट एसयूवी अत्यधिक लोकप्रिय हैं। वहीं हुंडई क्रेटा देश में दूसरी सबसे अधिक बिकने वाली एसयूवी रही है और पिछले महीने इसकी 11,880 यूनिट की बिक्री हुई है। वहीं अक्टूबर 2021 में इसकी 6,455 यूनिट की बिक्री हुई थी जो सालाना आधार पर 84 प्रतिशत की वृद्धि है।

क्रेटा वर्तमान में भारत में मध्यम आकार के एसयूवी सेगमेंट में अग्रणी है और इसके फेसलिफ़्टेड अवतार को अगले साल पेश किए जाने की उम्मीद है। इसे जनवरी में 2023 ऑटो एक्सपो में पेश किया जा सकता है। वहीं लगभग बारह महीने पहले बाजार में लॉन्च होने के बाद से टाटा पंच ने निश्चित रूप से प्रभावित किया है और यह पिछले महीने तीसरे स्थान पर रही है।

tata nexon-15
Pics Source: Shrihari Wayal
टॉप 10 एसयूवी अक्टूबर 2022 अक्टूबर 2021
1. टाटा नेक्सन (36%) 13,767 10,096
2. हुंडई क्रेटा (84%) 11,880 6,455
3. टाटा पंच (30%) 10,982 8,453
4. मारुति ब्रेज़ा (24%) 9,941 8,032
5. किआ सेल्टोस (-7%) 9,777 10,488
6. हुंडई वेन्यू (-9%) 9,585 10,554
7. मारुति ग्रैंड विटारा 8,052
8. किआ सोनेट (40%) 7,614 5,443
9. महिंद्रा स्कार्पियो (125%) 7,438 3,304
10. महिंद्रा XUV300 6,282 4,203

माइक्रो एसयूवी को एक विस्तृत रेंज में पेश किया गया है और इसमें एक मजबूत बिल्ड क्वालिटी भी है। पिछले महीने इसकी 10,982 यूनिट की बिक्री हुई है, जबकि 2021 में इसी अवधि के दौरान यह आंकड़ा 8,453 यूनिट का था। जो सालाना आधार पर 30 फीसदी की वृद्धि है। वहीं नई पीढ़ी की मारुति सुजुकी ब्रेज़ा पिछले महीने चौथे स्थान पर रही है, क्योंकि पिछले साल के 8,032 यूनिट के मुकाबले पिछले महीनें इसकी 9,941 यूनिट बेची गईं हैं।

जो सालाना आधार पर 24 प्रतिशत की वृद्धि है। वहीं किआ इंडिया की सेल्टोस अक्टूबर 2021 में 10,488 यूनिट के मुकाबले 9,777 यूनिट के साथ पांचवें स्थान पर रही है, जिसमें सालाना आधार पर 7 प्रतिशत की गिरावट आई है। सेल्टोस के अपडेटेड वर्जन के 2023 की दूसरी छमाही में लॉन्च होने की उम्मीद है।

mahindra scorpio N-3
Pic Source: Jainesh Patel

वहीं हुंडई की हाल ही में लॉन्च हुई फेसलिफ़्टेड वेन्यू 9,585 यूनिट के साथ सूची में छटवें स्थान पर रही है। वहीं पिछले साल की समान अवधि में इसकी 10,554 यूनिट की बिक्री हुई थी, जो सालाना आधार पर 9 फीसदी की गिरावट है। वहीं हाल ही में लॉन्च हुई मारुति सुजुकी ग्रैंड विटारा 8,052 यूनिट की बिक्री के साथ सूची में अपना स्थान बनाने में कामयाब रही है। वहीं किआ सोनेट, महिंद्रा स्कॉर्पियो और महिंद्रा एक्सयूवी300 ने भी सूची में अपनी जगह बनाई है।