अक्टूबर 2021 की बिक्री में टॉप 10 एसयूवी – वेन्यू, सेल्टोस, नेक्सन, क्रेटा, एक्सयूवी700

Mahindra XUV700

अक्टूबर 2021 में हुंडई वेन्यू 10,554 यूनिट की बिक्री के साथ भारत की सबसे ज्यादा बिकने वाली एसयूवी रही

हुंडई मोटर इंडिया लिमिटेड की वेन्यू अक्टूबर 2021 के महीने में देश में सबसे अधिक बिकने वाली एसयूवी के रूप में उभरी है। अक्टूबर 2021 में इस एसयूवी की 10,554 यूनिट की बिक्री हुई है, जो कि अक्टूबर 2020 के 8,828 यूनिट के मुकाबले 19.5 प्रतिशत की सकारात्मक वृद्धि है। वहीं किआ सेल्टोस पिछले महीने मिडसाइज एसयूवी सेगमेंट में सूची में सबसे ऊपर रही और टॉप 10 एसयूवी की सूची में दूसरे स्थान पर थी।

अक्टूबर 2021 में सेल्टोस की 10,448 यूनिट की बिक्री हुई है, जो कि अक्टूबर 2020 के 8,900 यूनिट के मुकाबले 17.8 प्रतिशत की सकारात्मक वृद्धि है। वहीं टाटा नेक्सन ने अपनी बिक्री में 46.5 प्रतिशत की वृद्धि देखी है क्यूंकि अक्टूबर 2021 में इसकी 10,096 यूनिट की बिक्री हुई है। जबकि पिछले साल की इसी अवधि के दौरान इसकी 6,888 यूनिट की बिक्री हुई थी। वहीं पंच माइक्रो एसयूवी पिछले महीने चौथी सबसे ज्यादा बिकने वाली एसयूवी थी।

अल्फ़ा प्लेटफॉर्म पर आधारित पंच की कीमतों की घोषणा पिछले महीने की गई थी और पहले महीने में इसकी 8,453 यूनिट की बिक्री हुई है। पंच भारत में दसवां सबसे अधिक बिकने वाला यात्री वाहन भी था और पहले महीने ही इसने एक मजबूत प्रभाव डाला है। भारत में इसका मुकाबला महिंद्रा केयूवी एनएक्सटी और मारुति सुजुकी इग्निस से है और ग्लोबल NCAP क्रैश टेस्ट सेफ्टी रेटिंग में इसे फाइव स्टार मिले हैं।Tata Punch-28

अक्टूबर 2021 की बिक्री में टॉप 10 एसयूवी अक्टूबर 2021 अक्टूबर 2020
1. हुंडई वेन्यू (19.5%) 10,554 8,828
2. किआ सेल्टोस (17.8%) 10,448 8,900
3. टाटा नेक्सन (46.5%) 10,096 6,888
4. टाटा पंच  8,453
5. मारुति विटारा ब्रेज़ा (-33.5%) 8,032 12,087
6. हुंडई क्रेटा (-53.9%) 6,455 14,023
7. किआ सोनेट (-53.5%) 5,443 11,721
8. महिंद्रा एक्सयूवी300 (-13.9%) 4,203 4,882
9. महिंद्रा एक्सयूवी700 3,407
10. निसान मैग्नाइट 3,389

वहीं मारुति सुजुकी विटारा ब्रेज़ा की अक्टूबर 2021 में 33.5 फीसदी की गिरावट के साथ 8,032 यूनिट की बिक्री हुई है, जबकि अक्टूबर 2022 में यह आंकड़ा 12,087 यूनिट का था। वहीं हुंडई क्रेटा सूची में छठे स्थान पर रही और अक्टूबर 2021 में इसकी 6,455 यूनिट की बिक्री हुई है, जो कि पिछले साल कि इसी अवधि के 14,023 यूनिट के मुकाबले 53.9 फीसदी कि गिरावट है।

वहीं किआ सोनेट की 53.5 प्रतिशत की गिरावट के साथ 5,443 यूनिट की बिक्री हुई है, जबकि पिछले साल की इसी अवधि के दौरान किआ सोनेट की 11,721 यूनिट की बिक्री हुई थी और यह सूची में सातवें स्थान पर रही, जबकि महिंद्रा एक्सयूवी300 कॉम्पैक्ट एसयूवी 4,203 यूनिट के साथ आठवें स्थान पर रही और इसकी बिक्री में 13.9 प्रतिशत की गिरावट हुई है। अक्टूबर 2020 में इसकी 4,882 यूनिट की बिक्री हुई थी।Kia Sonnet Anniversary Editionवहीं महिंद्रा एक्सयूवी700 की बुकिंग का आंकड़ा पहले से ही 65,000 को पार कर गया है और कंपनी ने 14 जनवरी 2022 तक 14,000 यूनिट की डिलीवरी की योजना बनाई है। भारत में अब इसकी डिलीवरी शुरू कर दी गयी है और पिछले महीने कंपनी ने 3,407 यूनिट को डीलरशिप पर भेजा था। सूची में अंतिम स्थान निसान मैग्नाइट को मिला और अक्टूबर 2021 में इसकी 3,389 यूनिट की बिक्री हुई है।